पुरानी पेंशन बहाली हेतु संविधान दिवस के अवसर पर NPS कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
पुरानी पेंशन बहाली हेतु संविधान दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च पटना (26.11.2023):- एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई द्वारा 10 दिसंबर 2023 को पटना में पुरानी पेंशन मानवाधिकार महारैली से पूर्व सभी जिलों में संविधान दिवस के अवसर कैंडल मार्च किया गया, जिसमें सभी एन पी एस से आच्छादित सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। आज पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से आर ब्लॉक चौराहा तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण पांडेय द्वारा कैंडल मार्च में शामिल लोगों के प्रतिआभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य के सभी संघो के सरकारी सेवकों को रैली में शामिल होने तथा जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इस रैली में एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य प्रदेश की कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे । श्री पांडे द्वारा प्रत्येक जिला टीम को अपने जिला से कम से कम 5000 सदस्यों के साथ रैली में भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया तथा इस ह...