Sunday 28 January 2024

राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर इन 30 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से बेदखल किया गया

राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर इन 30 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से बेदखल किया गया 

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय से मुख्य सचिव ने राज्यपाल के आदेश से एक अधिसूचना जारी किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि दिनांक 28/01/2024 के पूर्वाह्न के प्रभाव से बिहार राज्य के मंत्री तथा नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री के मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहें।







भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 (1) में निहित प्रावधान के अंतर्गत निम्नांकित मंत्री :-

1. श्री तेजस्वी प्रसाद यादव

2. श्री विजय कुमार चौधरी

3. श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव

4. श्री आलोक कुमार मेहता

5. श्री तेज प्रताप यादव

6. मो० आफाक आलम

7. श्री अशोक चौधरी

8. श्री श्रवण कुमार

9. श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव

10. डॉ० रामानन्द यादव

11. श्रीमती लेशी सिंह

12. श्री मदन सहनी

13. श्री कुमार सर्वजीत

14. श्री ललित कुमार यादव

15. श्री संजय कुमार झा

16. श्रीमती शीला कुमारी

17. श्री समीर कुमार महासेठ

18. श्री चन्द्र शेखर

19. श्री सुमित कुमार सिंह

20. श्री सुनील कुमार 

21. श्रीमती अनिता देवी

22. श्री जितेन्द्र कुमार राय

23. श्री जयन्त राज

24. श्री मो० जमा खान

25. श्री मुरारी प्रसाद गौतम

26. श्री शमीम अहमद

27. श्री शाहनवाज

28. श्री सुरेन्द्र राम

29. श्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी

30. श्री रत्नेश सादा


दिनांक-28.01.2024 के पूर्वाहन के प्रभाव से बिहार राज्य के मंत्री तथा श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री के मंत्रिपरिषद् के सदस्य नहीं रहे।


नीतीश कुमार दुनिया के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री बनने के लिए...


इतना भी गुरूर ना कर शाही सल्तनत पर।
ठोकरों में गिरते हैं ताज यहां जमीं पर।।


नीतीश कुमार दुनिया के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री बनने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं ताकि फिर से मुख्यमंत्री बन सकें।




नीतीश कुमार इस्तीफे के बाद राजनीतिनिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कयासों का दौर जारी है। सभी लोग अपने अपने भाव व्यक्त करने में लग गए हैं। किसे क्या कहा जाए, राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी भाव व्यक्त करते हुए लिखें हैं कि बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ'।

ऐसे तो आप जान ही रहे होंगे कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजद समर्थित सरकार धराशाई हो गई है। अब नीतीश कुमार एक बार फिर से पुराने नाव पर सवार होने जा रहे हैं।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार के साथ गठबंधन होने की स्थिति में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा तय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश के खाते में लोकसभा की 10 से 12 सीटें जानी चाहिए। विधानसभा में उनहें 60 से 65 सीटें ही दी जाएं, पहले ही सब कुछ तय कर लिया जाए, तब सीएम बनाना जाए।

लेकिन उनके उपमुख्यमंत्री बनने के चर्चाओं के बीच ये वाक्या पुराना प्रतीत होने लगा है। नीतीश कुमार के नवीं बार मुख्यमंत्री बनते ही विजय सिन्हा के साथ साथ सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बन जायेंगे।

ऐसे नीतीश कुमार इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया कर्मियों को बताएं कि पार्टी के सभी सदस्यों से राय मशविरा करने के बाद ही इस्तीफा दिया है। अब गठबंधन से हम अलग हो गए हैं, गठबंधन की हालत ठीक नहीं थे। सभी कामों का क्रेडिट राजद वाले ले रहे थे। हम पुराने गठबंधन में जा रहे हैं ।

Tuesday 23 January 2024

बिहार में राजनीतिक हलचलों के बीच 26 आईएएस अधिकारी का एक मुश्त तबादला, कौन कहां गए, यहां देखें..

बिहार में राजनीतिक हलचलों के बीच 26 आईएएस अधिकारी का एक मुश्त तबादला, कौन कहां गए, यहां देखें..

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार के राज्यपाल के आदेश से राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ पदाधिकारियों का पद और विभाग बदलते हुए स्थानांतरित किया है जो निम्न है...




श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, भा०प्र०से० (2011), अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नवादा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री नरेश झा, भा0प्र0से0 (2011), अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जेहाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक देवालय, व्यापारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

श्री शशांक शेखर सिन्हा, भा०प्र०से० (2011), माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव (सरकारी), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री शिव कुमार शैव, भा०प्र०से० (2011), माननीय मंत्री, खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में श्री तुषार सिंगला, भा०प्र०से० (2015). जिला पदाधिकारी, किशनगंज (अतिरिक्त प्रभार-बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज), बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

श्री विश्वनाथ चौधरी, भा०प्र०से० (2011), आयुक्त के सचिव, सारण प्रमण्डल, छपरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, सहरसा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री ब्रजेश कुमार, भा०प्र०से० (2011), अपर जिला दण्डाधिकारी, आपूर्ति, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, मधेपुरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री नवीन, मा०प्र०से० (2013), माननीय मंत्री, वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव, को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, संसदीय कार्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती गीता सिंह, भा०प्र०से० (2013). संयुक्त सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री अरुण कुमार झा, भा०प्र० से० (2013), उप विकास आयुक्त, शेखपुरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री कमलेश कुमार सिंह, भा०प्र०से० (2013), आप्त सचिव, श्री मुहम्मद इजहार असफी, माननीय सचेतक, सत्तारुढ़ दल, बिहार विधान सभा, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री सुनील कुमार-1, भा०प्र०से० (2013). अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री पवन कुमार सिन्हा, भा०प्र०से० (2013), अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, जमुई के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री मनोज कुमार, भा०प्र०से० (2013), माननीय मंत्री, परिवहन विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, नवादा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में श्री आशुतोष कुमार वर्मा, भा०प्र० से० (2010), जिला पदाधिकारी, नवादा (अतिरिक्त प्रभार-बंदोबस्त पदाधिकारी, नवादा), बंदोबस्त पदाधिकारी, नवादा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

श्रीमती अंजुला प्रसाद, भा०प्र०से० (2013), विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना (सम्बद्ध-खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती संगीता सिंह, भा०प्र०से० (2014), विशेष कार्य पदाधिकारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री मुकेश कुमार, भा०प्र०से० (2014), उप विकास आयुक्त, सुपौल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, गया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में श्री त्यागराजन एस.एम., भा०प्र०से० (2011), जिला पदाधिकारी, गया (अतिरिक्त प्रभार-बंदोबस्त पदाधिकारी, गया), बंदोबस्त पदाधिकारी, गया के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।


श्री सुरेश चौधरी, मा०प्र० से० (2008) बंदोबस्त पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री किशोरी चौधरी, भा०प्र०से० (2011). अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, राजस्थ एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, भा०प्र०से0 (2013), संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती उदिता सिंह, भा०प्र०से० (2014) (मातृत्व छुट्टी के उपरान्त दिनांक 16.01.2024 से पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री तरनजोत सिंह, भा०प्र०से० (2017) नगर आयुक्त, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री विशाल राज, भा०प्र०से० (2017), उप विकास आयुक्त, मधुबनी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, तकनीकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री आरिफ अहसन, भा०प्र०से० (2017). नगर आयुक्त, पूर्णिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में श्री विवेक रंजन मैत्रेय, भा०प्र०से० (2017), निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना), संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

श्री योगेश कुमार सागर, भा०प्र०से० (2017), नगर आयुक्त, भागलपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री अनिल कुमार, भा०प्र० से० (2017), उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में श्रीमती अलंकृता पांडे, भा०प्र०से0 (2016), संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-परियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना/अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, पटना/कार्यपालक निदेशक, बिहार राज्य महिला विकास निगम, पटना), परियोजना निदेशक, बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगी।

श्री शेखर आनन्द, भा०प्र०से० (2018), उप विकास आयुक्त, रोहतास, सासाराम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री नितिन कुमार सिंह, भा०प्र०से० (2018). उप विकास आयुक्त, मधेपुरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती प्रतिमा रानी, भा०प्र०से० (2018) उप विकास आयुक्त, दरभंगा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

सुश्री अन्द्रिमा अत्री, भा०प्र०से० (2020), अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा सदर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, महुआ, वैशाली के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्री दीपेश कुमार, भा०प्र०से० (नवनियुक्त) (नॉन-एस सी एस से भा००० में नियुक्ति के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त, मधुबनी के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

Wednesday 10 January 2024

बिहार सरकार के दो अधिकारियों को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार, के के पाठक छुट्टी पर

बिहार सरकार के दो अधिकारियों को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार,  के के पाठक छुट्टी पर

डॉ० बी. राजेंद्र भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के अधिकारी जो अभी जन-शिकायत विभाग , मिशन निदेशक, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में प्रधान सचिव, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना) में कार्यरत हैं उनको अगले आदेश तक प्रधान सचिव, खेल विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।






श्री महेन्द्र कुमार, भा०प्र०से० (2011) प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना (अतिरिक्त प्रभार - प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य जल विद्युत निगम, पटना के निदेशक, ब्रेडा, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पॉवर जेनेरेशन कंपनी लिमिटेड, पटना) को अगले आदेश तक निदेशक (खेल). खेल विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्री के० के० पाठक, भा०प्र०से० (1990), अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार- महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-बिपार्ड, पटना) की दिनांक 08.01.2024 से 16.01.2024 की अवकाश अवधि में श्री वैद्यनाथ यादव, भा०प्र०से० (2007), सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जाँच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना), शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के सम्पूर्ण कार्यों का निष्पादन करने के लिए प्रभार सौंपा गया है।

Tuesday 9 January 2024

मखदुमपुर के पश्चिमी सरेन में किसान पाठशाला का आयोजन, सूक्ष्म कीट एवम् फसल प्रबंधन के बारे में दी गई जानकारी


मखदुमपुर के पश्चिमी सरेन में किसान पाठशाला का आयोजन, सूक्ष्म कीट एवम् फसल प्रबंधन के बारे में दी गई जानकारी 


जहानाबाद (08 जनवरी 2024)
आज जहानाबाद के पश्चिमी सरेन पंचायत में पौध संरक्षण किसान पाठशाला का तृतीय सत्र का आयोजन किया गया।



इस किसान पाठशाला में कीट नियंत्रण में ई एल टी का महत्व एवम शत्रु कीट एवम् मित्र कीट की पहचान से संबंधित जानकारी दी गई।

जैसा कि आप जानते हैं कि पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के तीन अलग अलग पंचायतों में हो रहा है। इस किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को फसल, कीट और कीटनाशक के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उक्त आयोजन के तृतीय सत्र में कृषि समन्वयक पंकज कुमार एवम किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार पश्चिमी सरेन पंचायत के किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने पर जोर देते हुए इसके विभिन्न पहलू पर विस्तृत से चर्चा किए।

किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार ने किसानों को कीट नियंत्रण तथा सूक्ष्म पोषक तत्व का प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यकतानुसार ही कीटनाशक की छिड़काव करने को कहा गया।

उन्होंने किसानों को कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में चार्ट के माध्यम से विश्लेषित कर आई पी एम तथा नान आई पी एम प्लॉट में शत्रु कीट एवम् मित्र कीट का तुलनात्मक अध्ययन के द्वारा फसल से संबंधित जानकारी दिया गया।

Monday 8 January 2024

बिहार सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में लिए कई फैसले, इंजीनियरिंग कॉलेज में wifi, 12 जिलों में आयुष औषधालय..

 बिहार सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में लिए कई फैसले, इंजीनियरिंग कॉलेज में wifi......

आज सोमवार दिनांक 08 जनवरी 2024 को पटना में सायं 04 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें निम्नलिखित फैसला लिया गया। यह समाचार OPERAFAST Hindi news पर पढ़ रहे हैं।


1. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

बिहार राज्य अल्पसख्यक आयोग में सदस्य सचिव के रूप में उप सचिव से अन्यून पदाधिकारी के पद सृजन की स्वीकृति प्रदान किया गया।


2. जल संसाधन विभाग


मधुबनी जिला के फुलपरास प्रखंड अंतर्गत मदनपट्टी ग्राम के समीप सुगरवे नदी पर गेटेड वीयर एवं संलग्न संरचना का निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि रूपया 49,01,50,385/- (उनचास करोड़ एक लाख पचास हजार तीन सौ पचासी) मात्र है, की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पास किया गया।


3. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग


गया जिलान्तर्गत डोभी अंचल के विभिन्न मौजा के विभिन्न खाता एवं खेसराओं की कुल रकबा - 636.8775 एकड़ अनावाद बिहार सरकार, अनावाद सर्वसाधारण बिहार सरकार की भूमि सशुल्क आधार पर कुल राशि 95,71,09,851/- (पन्चानवे करोड़ एकहत्तर लाख नौ हजार आठ सौ एक्यावन) रूपए के भुगतान पर अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता औद्योगिक कोरिडोर परियोजना अंतर्गत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग कल्स्टर (आई०एम०सी०) के स्थापना हेतु बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), बिहार को हस्तान्तरण करने एवं बियाडा इस भूमि को इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग कल्स्टर (आई०एम०सी०) की स्थापना हेतु गठित स्पेशल परपज वेहिकल (एस०पी०वी०) को लीज पर दे सकेगा एवं प्रस्तावित भूमि में शामिल जल निकाय यथा नाला, आहर, बाला, खाई आदि की भूमि के प्रकृति को यथासंभव संरक्षित करने के शर्त पर बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), बिहार को स्थायी हस्तान्तरण की स्वीकृति प्रदान किया गया।


4. विज्ञान, प्रावैधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग


विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अधीन स्थापित एवं संचालित 38 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं 46 राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य भवनों तथा कैम्पस परिसर में क्रमशः 500 Mbps एवं 300 Mbps की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ नेटवर्किंग एवं वाई-फाई की सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से दो वर्षों (वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा 2024-25) में कुल अनुमानित राशि रू० 47.15 करोड़ (सैंतालीस करोड़ पन्द्रह लाख रूपये) मात्र (जी०एस०टी० सहित) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया।


5. स्वास्थ्य विभाग


स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत आयुष (आयुर्वेदिक. होमियोपैथिक एवं यूनानी) प्रक्षेत्र के संवर्द्धन एवं विकास के लिए राज्य के 12 जिलों यथा बक्सर, कैमूर, जहानाबाद, जमुई. शेखपुरा, लखीसराय, सुपौल, किशनगंज, अररिया, बांका, शिवहर एवं अरवल में जिला संयुक्त औषधालय की स्थापना हेतु जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी एवं इससे सम्बद्ध विभिन्न कोटि के अन्य राजपत्रित एवं अराजपत्रित कुल 108 (एक सौ आठ) पदों के सृजन हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया।

6. स्वास्थ्य विभाग

सिर/मुँह एवं गर्दन (Head & Neck) के कैंसर अस्पताल के रूप में संचालित करने के प्रयोजन से दरभंगा के गंगवारा में राज्य सरकार के 100 शय्या के अस्पताल को उपकरण सहित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर को सुपुर्द करने की स्वीकृति प्रदान किया गया।


7. स्वास्थ्य विभाग


स्व० दिनेश कुमार सिंह, भूतपूर्व सदस्य, बिहार विधान सभा के देश के बाहर लिवर प्रत्यारोपण पर हुए कुल व्यय रू० 71,78,452/- (इकहत्तर लाख अव्हत्तर हजार चार सौ बावन) रूपये मात्र की प्रतिपूर्ति जो सिविल अपील संख्या-9341/2010 में पारित न्याय निर्णय के फलाफल से प्रभावित होगा, की घटनोत्तर स्वीकृति ।


8. सामान्य प्रशासन विभाग


श्री रामेश्वर मिश्र, तत्कालीन मुंसिफ, बेगूसराय वर्तमान में सब जज-सह-ए०सी० जे०एम०, वैशाली, हाजीपुर (निलंबन के अन्तर्गत) को दंड स्वरूप सेवा से बर्खास्त किये जाने की स्वीकृति।


9. सामान्य प्रशासन विभाग


राज्याधीन सेवाओं की प्रोन्नति के पद सोपान में तदर्थ एवं पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था के अंतर्गत राज्य कर्मियों को प्रोन्नति के पदानुक्रम में विहित वेतनमान के साथ उच्चतर पद का प्रभार देने के निमित्त प्रवृत्त अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 (अधिसूचना संख्या-19300 दिनांक-13.10.2023) के नियम-6 (x) में निर्धारित समय-सीमा को विस्तारित करने के संबंध में स्वीकृति प्रदान किया गया।


10. स्वास्थ्य विभाग


डा० मनीन्द्र कुमार मनीष, तत्कालीन प्रभारी उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, कटिहार सम्प्रति अनिवार्य सेवानिवृत्त के विरूद्ध समादेश याचिका सं०-12752/2021 में दिनांक-20.12.2021 को पारित आदेश के अनुपालन में अधिरोपित निम्नतर कालमान वेतन पर अवनत करते हुए अनिवार्य सेवानिवृति की संसूचित शास्ति को निरस्त कर वार्द्धक्य सेवानिवृत्ति की तिथि-30.09.2021 तक सामान्य सेवा अवधि मानते हुए सेवान्त लाभ आदि का भुगतान करने के संबंध में स्वीकृति प्रदान।


11. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग


गोपालगंज जिलान्तर्गत कटेया अंचल के मौजा-बैरिया, थाना सं०-72, खाता सं०-591, खेसरा सं०-1121 में कुल रकबा 07.41 एकड़ गैरमजरूआ मालिक परती कदीम भूमि को पावर ग्रिड उपकेन्द्र निर्माण हेतु सशुल्क आधार पर कुल राशि 8,00,28,000/- (आठ करोड़ अठाईस हजार) रूपए के भुगतान पर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड, बिहार, पटना को हस्तान्तरण की स्वीकृति के संबंध में।


12. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग


पटना जिलान्तर्गत पटना सदर अंचल के मौजा/थाना नं०-पटना सिटी म्यूनिसपलिटी, वार्ड सं०-15, सीट सं०-90 के विभिन्न म्यूनिसिपल खेसरा की कुल रकबा- 0.4869 एकड़ भूमि  कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के दखल / स्वामित्व की भूमि पर मोईनूल हक स्टेडियम मेट्रो रेल स्टेशन के निर्माण हेतु सलामी एवं पूँजीकृत मूल्य सहित कुल राशि मो 23,95,91,318/- (तेईस करोड़ पन्चानवे लाख एकानवे हजार तीन सौ अठारह) रूपये मात्र के भुगतान पर पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार को हस्तान्तरण की स्वीकृति प्रदान।


13. पंचायती राज विभाग


षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के अध्याय-8 की कंडिका-8.31 (1) (ii) में स्थापना एवं प्रशासनिक व्यय मद में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के भत्ता को सम्मिलित किये जाने एवं ग्राम पंचायत के मुखिया / उप-मुखिया / वार्ड सदस्य एवं ग्राम कचहरी के सरपंच/उप-सरपंच / पंच को पूर्व से देय नियत (प्रतिमाह) भत्ता में दिनांक 01.04.2024 के प्रभाव से वृद्धि किये जाने की स्वीकृति के संबंध में।

14. अन्यान्य मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग

26 जनवरी, 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल के अभिभाषण प्रारूप को अनुमोदित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री को प्राधिकृत किया गया।

Tuesday 2 January 2024

कृषि कार्यालय में कृषक हितकारी हमारी योजनाएं डायरी वितरण, दिया गया है योजनाओं की जानकारी

कृषि कार्यालय में कृषक हितकारी हमारी योजनाएं डायरी वितरण, दिया गया है योजनाओं की जानकारी

आज दिनांक 02/01/2024 को पंचायत पश्चिमी सरेन के किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार के द्वारा माननीय जनप्रतिनिधि गण माननीय मुखिया श्रीमती सविता देवी , मुखिया प्रतिनिधि श्री सूर्य देव प्रसाद यादव , सरपंच श्री मोहित यादव पैक्स अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद सिंह, किसान संजय प्रसाद, संतोष कुमार एवं अन्य लोग के बीच में कृषि विभाग द्वारा कृषक हितकारी हमारी योजनाएं डायरी एवं कलम का वितरण किया गया ।




कृषि विभाग द्वारा जारी डायरी में विभागीय कृषि विभाग का पदाधिकारी का नंबर एवं कृषि से संबंधित सभी विभाग के वरीय एवम छोटे स्तर के पदाधिकारी का मोबाइल नंबर दिया हुआ है। यहां तक की नक्षत्र की भी जानकारी दिया हुआ है। कौन सा नक्षत्र कब से कब तक रहते हैं। साथ ही साथ 2024 का कैलेंडर भी दिया हुआ है । अगर कुछ नोट करना है तो उसके लिए नोट करने के लिए भी जगह दिया हुआ है। जिसमें आप लिख भी सकते हैं।

इस डायरी में केंद्र परियोजित योजना एवं बिहार प्रायोजित योजना मिट्टी जांच से लेकर मिट्टी संरक्षण एवं अन्य कार्य क्रम के बारे में भी विस्तार से बताया हुआ है । इस डायरी वितरण करने का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे सभी जनप्रतिनिधि गण की जानकारी हो सके कि कृषि विभाग में कौन सी योजनाएं दी जा रही है और क्या इस पर क्या लाभ मिलता है। उस योजना का लाभ लेने के लिए कौन सा पदाधिकारी हैं जिसे संपर्क करना है उनका मोबाइल नंबर के साथ में दिया हुआ है। इस सारी जानकारी उन्हें उपलब्ध हो सके। 

अब हमारे जनप्रतिनिधि गण का नंबर खोजने के लिए या योजना जानने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि प्रतिदिन पंचायत कृषि कार्यालय 9:00 बजे से खुलता है और शाम 5:00 बजे बंद होती है। किसानों के सारा समस्या पंचायत कृषि कार्यालय में ही समाधान किया जाता है एवं प्रत्येक बुधवार को किसान दरबार का भी आयोजन किया जाता है।