Monday 30 October 2023

10 दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली हेतु टीम का पुर्नगठन

 10 दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली हेतु टीम का पुर्नगठन

 पटना(29.10.2023):-  एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन हेतु प्रतिबद्ध संगठन)  की बिहार इकाई द्वारा आज राज्य नेतृत्व के आह्वान पर 10 दिसंबर 2023 को पटना में पेंशन मानवाधिकार  रैली के तैयारी की समीक्षा की गई । इस रैली में बिहार के विभिन्न विभागो से लगभग 01 लाख पेंशन  विहीन पदाधिकारी/ कर्मचारियों के भाग लेने की पुरी संभावना है । बैठक में एनएमओपीएस के राज्य अध्यक्ष  वरुण पांडेय द्वारा राज्य स्तरीय टीम का पुनर्गठन सभी संघो के कर्मीगण को शामिल कर किया गया। साथ ही सभी जिलों के टीमों की समीक्षा की गई और और कई जिला टीम का पुनर्गठन भी किया गया।


  इस अवसर पर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु जी एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री विक्रांत कुमार जी ने रैली की सफलता के लिए सुझाव दिए एवं रैली में शामिल होने पर सहमति जताई। श्री बंधु जी ने बिहार के सभी कर्मिंगण से आह्वान किया कि 1 लाख से अधिक कर्मी पटना में 10 दिसंबर को आकर अपनी पुरानी पेंशन सुनिश्चित करें।

   प्रदेश महासचिव शशि भूषण द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर को पटना में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु विशाल रैली होने का अनुमान है । यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो विवश होकर राज्य कर्मी आंदोलन के लिए प्रेरित होंगे।

    बैठक का संचालन श्री शशि कांत शशि, प्रदेश समन्वयक सह जिला सचिव भागलपुर द्वारा किया गया। उनके द्वारा यह अपील किया गया कि राज्य के सभी संघ पेंशन महारैली  के विशाल आयोजन हेतु एनएमओपीएस के आह्वान पर सामुहिक प्रयास किए जाए। 

 

Friday 13 October 2023

बिहार मंत्रिपरिषद के बैठक में आठ एजेंडों पर लगी मुहर, प्रोमेशन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला

बिहार मंत्रिपरिषद के बैठक में आठ एजेंडों पर लगी मुहर, प्रोमेशन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला

पटना-13 अक्टूबर, 2023 :- आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 08 (आठ) एजेंडों पर निर्णय लिए गए। इस सन्दर्भ में मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने सूचना भवन के प्रथम तल स्थित सभा कक्ष में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के तहत राज्याधीन सेवाओं में प्रोन्नति के पदों पर योग्य कर्मियों को कार्यकारी प्रभार देने की स्वीकृति दी गई। यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।






तदनुसार अपर मुख्य सचिव ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में राज्य कर्मियों की प्रोन्नति का मामला लंबित है। इसके तहत राज्य सरकार कार्यकारी व्यवस्था के रूप में अपने ही वेतनमान में कर्मियों को प्रभार देकर कार्य कराती थी। आज के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा उच्चतर पदधारकों को उसी उच्चतर पद का वेतनमान दिया जायेगा। इसके तहत राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रोन्नति में आरक्षण का मामला लंबित रहने की स्थिति में तत्काल सर्वप्रथम कुल पदों में से 16% (अनुसूचित जाति) तथा 1% (अनुसूचित जनजाति) पदों को अलग कर दिया जायेगा। शेष पदों पर प्रोन्नति की सामान्य प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी, जिसमें से अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के कम कर्मियों की अनुमान्यता की स्थिति में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के क्रमेण 16% तथा 1% कोटे के पद रिक्त रहेंगे।


गृह विभाग (विशेष शाखा) के अन्तर्गत वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में केन्द्र प्रायोजित "विशेष आधारभूत संरचना योजना" (वर्ष 2022-26) के तहत विशेष आसूचना शाखा विशेष कार्य बल एवं उग्रवाद प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल के उन्नयन एवं सुदृढीकरण हेतु कुल राशि ₹3783.17657 लाख (सैतीस करोड़ तेरासी लाख सत्रह हजार छः सौ सनतावन रू० ) मात्र की नयी कार्य योजना की स्वीकृति दी गई।

पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत बिहार पंचायत सेवा नियमावली, 2010 के नियम - 2, 3, 4 एवं 7 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।


वित्त विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से GFR, 2017 के नियम - 144 (xi) के संशोधन के अनुरूप बिहार वित्त नियमावली, 1950 के नियम - 30 (xxii ) को संशोधित करने की स्वीकृति दी गई।


स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत राज्य के सभी राजकीय दन्त महाविद्यालयों, यथा-राजकीय दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल, पैठना, भागनबिगहा, रहुई, नालन्दा एवं पटना दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल, पटना में विभागीय संकल्प सं०-187 (1). दिनांक 14.03.2023 द्वारा निर्धारित नामांकन एवं अन्य शुल्क के अनुरूप दन्त - चिकित्सा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु नामांकन एवं अन्य शुल्क लागू किये जाने की स्वीकृति दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के ही तहत इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के क्षेत्रीय चक्षु संस्थान हेतु विभिन्न विभागों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कुल 149 (एक सौ उन्चास) अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

सहकारिता विभाग के अन्तर्गत खरीफ विपणन मौसम 2023-24 एवं रबी विपणन मौसम 2024-25 में अधिप्राप्ति कार्य हेतु बिहार राज्य सहकारी बैंक को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम / नाबार्ड / अन्य वित्तीय संस्थानों से 8000 (आठ हजार) करोड़ रूपये ऋण प्राप्त करने एवं एतदर्थ उक्त ऋण के अनुवर्ती उपयोगकर्ता जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक को दिये गये ऋण पुनः जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा अधिप्राप्ति कार्य में संलग्न सहकारी संस्थानों को दिए गए ऋण पर राजकीय गारंटी प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

सामान्य प्रशासन विभाग के अर्न्तत श्री अंबिका प्रसाद गुप्ता तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दरभंगा (सम्प्रति बर्खास्त) को विभागीय अधिसूचना संख्या-13226 दिनांक 03.09.2015 द्वारा दण्ड स्वरूप किये गये बर्खास्तगी आदेश को रद्द करने एवं बर्खास्तगी की तिथि से सभी परिणामी लाभों सहित अनिवार्यतः सेवानिवृत किये जाने की स्वीकृति दी गई।

Wednesday 11 October 2023

किसान दरबार में किसानों की समस्या सुनी गई, समाधान का मिला आश्वासन

किसान दरबार में किसानों की समस्या सुनी गई, समाधान का मिला आश्वासन

बिहार सरकार के कृषि विभाग के कर्मचारी भी अब जनता दरबार लगाना शुरू कर दिए हैं। लेकिन यहां किसानों के समस्या सुनने के लिए प्रत्येक बुधवार को किसान दरबार का आयोजन किया जा रहा है। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह किसान दरबार आज बुधवार को जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन में लगाया गया है। ये समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।


प्राप्त सूचना के अनुसार जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन पंचायत में कृषि समन्वयक पंकज कुमार और किसान सलाहकार श्री नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस किसान दरबार में पश्चिमी सरेन के मुखिया श्रीमति सबिता देवी भी उपस्थित थी।

आवेदन दिखा रहा पेंडिग
आज आयोजित किसान दरबार में पंचायत के 24 किसान अपनी अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सभी किसानों की समस्या को बहुत ही ध्यान से सुना गया।लगभग सभी किसानों का एक अजीब तरह का समस्या था। अपनी समस्या को रखते हुए किसानों ने कहा कि रवि फसल के बीज हेतु हम सभी ने आवेदन पहले ही कर चुके हैं लेकिन BFBN के वेबसाइट पर अभी तक आवेदन पेंडिंग दिखा रहा है। लेकिन कृषि समन्वयक के द्वारा लॉगिन करने पर कोई भी आवेदन दिखाई नहीं पड़ रहा है या ये कहें की आवेदन की संख्या शून्य है।
 मुखिया सबिता देवी ने किसान सलाहकार और समन्वयक को समस्या समाधान करने के लिए अनुरोध करने पर किसान सलाहकार और समन्वयक के द्वारा कहा गया कि वरीय पदाधिकारी से मिलकर इस समस्या को सुधरवाया जाएगा।


इस दरबार में सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार राम, रामबचन यादव, श्रवण कुमार, मुंगेश्वर प्रसाद यादव समेत 24 किसान उपस्थित हुए।

Sunday 8 October 2023

पुरानी पेंशन बहाली हेतु पटना में 10 दिसंबर को पेंशन मानवाधिकार महारैली का आयोजन

  पुरानी पेंशन बहाली हेतु पटना में 10 दिसंबर को  पेंशन मानवाधिकार महारैली का आयोजन

 पटना(08.10.2023):- 01 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित सफल रैली के बाद  एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन हेतु प्रतिबद्ध संगठन)  की बिहार इकाई द्वारा आज राज्य नेतृत्व के आह्वान पर 10 दिसंबर 2023 को पटना में पेंशन मानवाधिकार  रैली के तैयारी की समीक्षा की गई। इस रैली में बिहार के विभिन्न विभागो से लगभग 01 लाख पेंशन  विहीन पदाधिकारी/ कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना है । यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।


  इस अवसर पर बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर 2023 को पटना में पुरानी पेंशन लागू करने की मांग के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य और केंद्र के लाखों की संख्या में पेंशन विहीन साथियों के जुटने की संभावना है। इसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है l श्री पांडे द्वारा बिहार के सभी सेवा, संगठनों से अपने सदस्यों के साथ इस रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया।  

   प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार द्वारा बताया गया कि हम लोग केंद्र सरकार और राज्य सरकार से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं । इसी क्रम में 10 दिसंबर को पटना में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु महा रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विशाल होने का अनुमान है । रैली की तैयारी आज से ही होने जा रही है । यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो विवश होकर राज्य कर्मी आंदोलन के लिए प्रेरित होंगे और आगामी चुनाव में अपने बैलेट का प्रयोग करेंगे।



    प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा बताया गया कि 'एक ही मिशन, पुरानी पेंशन' के तर्ज पर हम लोग तब तक संघर्ष करते रहेंगे, जब तक बिहार  में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा नहीं हो जाती। श्री तिवारी द्वारा सभी पेंशन विहीन साथियों से अनुरोध किया गया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है और इस आंदोलन के लिए अगले 02 महीने बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे । इसलिए हम सभी को पूरे मनोयोग से इस आंदोलन को समर्थन देते हुए पटना की रैली में भाग लेना चाहिए ।

    बैठक का संचालन श्री शशि कांत शशि, प्रदेश समन्वयक सह जिला सचिव भागलपुर द्वारा किया गया। उनके द्वारा यह अपील किया गया कि पेंशन महारैली  के विशाल आयोजन में सभी संघ/ कर्मीगण इस आंदोलन के सफल आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान भी करें। साथ ही सभी जिले के सांडों एवं उनके प्रतिनिधियों से सामूहिक प्रयास करने का अनुरोध किया गया।

    आभासी बैठक में प्रदेश टीम के पदाधिकारियों, सभी संघों के प्रतिनिधि एवम् जिला टीम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Saturday 7 October 2023

एक IAS समेत 70 अधिकारियों का हुआ तबादला, 10 DTO भी इधर उधर हुए, देखिए पूरी लिस्ट..

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव और समाहर्ता स्तर के 70 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है जिसका कोटि  क्रमांक,  वर्त्तमान पदस्थापन और स्थानांतरण निम्नलिखित है...यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।



1. श्री अरूण कुमार सिंह, जो संयुक्त सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार में कार्यरत हैं उनका स्थानांतरण संयुक्त सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना हुआ है।


2. श्री राजेश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, बेगूसराय का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण ) - सह-

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधुबनी हुआ है।


3. श्री जय प्रकाश नारायण, जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, औरंगाबाद हुआ है।


4. श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा का स्थानांतरण अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) - सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी. कैमूर, भभुआ ।


5. श्री प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोतिहारी पूर्वी चंपारण का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण ) - सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, लखीसराय। 


6. श्री मनोज कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपालगंज का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, किशनगंज।


7. श्री मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण ) - सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर।


8. श्री मनीष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, खगड़िया का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक निवारण पदाधिकारी, अरवल।


9. श्री अनुराग कौशल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा का स्थानांतरण विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य विभाग, बिहार, प्रशासन पटना।


10 श्री चितरंजन प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर का स्थानांतरण विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन पटना। 


11. श्रीमती प्रिया कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, लखीसराय का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्ता, मुंगेर।


12. श्री संजय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राजगीर, नालंदा का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्ता, अररिया।

13. श्री अभिनय भाष्कर, वरीय उप समाहर्त्ता, किशनगंज का स्थानांतरण जिला आपूर्ति पदाधिकारी , किशनगंज।


14. श्रीमती सीमा कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, शिवहर का स्थानांतरण जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिवान।


15. श्री उपेन्द्र पंडित, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पीरो, भोजपुर का स्थानांतरण जिला पंचायत राज पदाधिकारी सीतामढ़ी।


16. श्रीमती सविता कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, कैमूर का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दलसिंह सराय समस्तीपुर।


17. श्री राजीव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण।


18. श्री स्वप्निल, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) - सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अरवल का स्थानांतरण जिला परिवहन पदाधिकारी सीतामढ़ी 


19. श्री मनोज कुमार चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार लोक सेवा आयोग पटना का स्थानांतरण सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना।


20. श्री कुमार अभिषेक, वरीय उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर का स्थानांतरण जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुंगेर।


21. श्री अविनाश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सीतामढ़ी का स्थानांतरण  अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भोजपुर ।

22. श्री अंजय कुमार राय जो कि पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे उनका पदस्थापना विशेष कार्य पदाधिकारी, राज्य महादलित आयोग, बिहार, पटना हुआ।


23. श्रीमती सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, मुजफ्फरपुर को विशेष कार्य पदाधिकारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना में हुआ।


24. श्री अजीव वत्सराजविभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, विभाग), बिहार, पटना को सहायक निदेशक, भू-अर्जन निदेशालय, पटना ( अतिरिक्त प्रभार-उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना) 


25. श्रीमती मंजू प्रसाद, जिला पंचायत राज

पदाधिकारी, औरंगाबाद को विशेष कार्य पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना ।


26. श्रीमती इति चतुर्वेदी, वरीय उप समाहर्त्ता, सीतामढ़ी को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अरेराज, पूर्वी चंपारण।


27. श्री अनन्त कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सदर का स्थानांतरण भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, पुपरी, सीतामढ़ी।


28. श्री अनु कुमार, बिहार राज्य

पथ परिवहन निगम, पटना को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, मुंगेर सदर ।


29. श्री मनीष कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी, निगरानी विभाग, बिहार, पटना को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, दानापुर, पटना।


30. श्री उपेन्द्र सिंह, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जयनगर, मधुबनी को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राजगीर, नालंदा।


31.श्रीमती दीप शिखा, वरीय उप समाहर्त्ता,

पूर्वी चंपारण को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, दाउदनगर, औरंगाबाद।


32. सुश्री रश्मि सिंह,वरीय उप समाहर्त्ता,

रोहतास को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, रक्सौल, पूर्वी चंपारण ।


33. सुश्री स्वाति कुमारी वरीय उप समाहर्त्ता, बांका को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, खगड़िया ।

34. श्री चंदन कुमार झा वरीय उप समाहर्त्ता, सहरसा को भूमि सुधार उप समाहर्ता, झंझारपुर, मधुबनी


35. श्री साहेब रसूल, वरीय उप समाहर्त्ता, मधुबनी को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता,

निर्मली, सुपौल।

36. सुश्री शहला मुस्तफा,वरीय उप समाहर्त्ता, मुजफ्फरपुर को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, मढौरा, सारण।

37.श्री आमिर अहमद वरीय उप समाहर्त्ता, बक्सर को भूमि सुधार उप समाहर्त्ता,

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा। 


38. श्री प्रशांत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, मुंगेर सदर को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली, सुपौल ।

39. श्रीमती सुषमा कुमारी , विशेष कार्य पदाधिकारी. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना का स्थानांतरण विशेष कार्य पदाधिकारी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर हुआ।

40. डॉ0 राम बाबू कुमार.. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर का स्थानांतरण विरीय उप समाहर्त्ता, अररिया।

41. श्री विश्वजीत हेनरी, विशेष कार्य पदाधिकारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना का स्थानांतरण विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को शिक्षा विभाग, बिहार, पटना ।

42.  श्रीमती भारती राज, वरीय उप समाहर्त्ता, जमुई का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजगीर, नालंदा।



43. श्रीमती पूजा कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्त्ता, पटना


44. श्रीमती रत्ना प्रियदर्शिनी, वरीय उप समाहर्त्ता, जहानाबाद का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्त्ता, औरंगाबाद

45. श्री प्रशान्त अभिषेक, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा सदर का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपालगंज सदर।



46. श्रीमती प्रियंका सिन्हा, वरीय उप समाहर्त्ता, नवादा का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हथुआ गोपालगंज।



47. श्री विश्वजीत कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, नवादा का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टेकारी, गया।


48. श्रीमती अंशु कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नवादा का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्त्ता, गया।


49. श्रीमती अमृता ओशो, वरीय उप समाहर्त्ता, गया का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्त्ता, रोहतास, सासाराम।



50. मो० नवाजिश अख्तर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, खगड़िया सदर का स्थानांतरण विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना।


51. श्रीमती रचना सिन्हा, वरीय उप समाहर्त्ता, वैशाली का स्थानांतरण अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर।


52. श्रीमती प्रियंका कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, सिवान का स्थानांतरण वरीय उप समाहर्त्ता, दरभंगा।

53. श्रीमती सुनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, पूर्णियाँ को वरीय उप समाहर्त्ता, किशनगंज।

54. श्रीमती दीपिका कश्यप, वरीय उप समाहर्त्ता, भोजपुर को वरीय उप समाहर्त्ता, वैशाली।

55. श्रीमती निकिता, वरीय उप समाहर्त्ता, जहानाबाद को वरीय उप समाहर्त्ता, मधेपुरा।

56. श्री पंकज कुमार घोष,वरीय उप समाहर्त्ता, जहानाबाद को वरीय उप समाहर्त्ता, मधेपुरा।


57. श्रीमती अर्शी शाहिन, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर को वरीय उप समाहर्त्ता, पटना।


58. श्रीमती मीनाक्षी, वरीय उप समाहर्त्ता, पूर्णियाँ को वरीय उप समाहर्त्ता, भागलपुर।


59. श्री बालेन्दु नारायण पाण्डेय,वरीय उप समाहर्त्ता, मधुबनी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, झंझारपुर, मधुबनी।


60. डॉ0 राज कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्त्ता, पश्चिम चंपारण को अनुमंडलीय लोक शिकायत
निवारण पदाधिकारी, नवादा सदर ।


61. श्री मृत्यंजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अरवल को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आरा सदर
भोजपुर ।

62. श्रीमती सोनाली, वरीय उप समाहर्त्ता, वैशाली को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मसौढ़ी, पटना।

63. श्रीमती नीलम कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, मुजफ्फरपुर को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पटना सदर।


64. श्री सुमन कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, पूर्वी चंपारण को विशेष कार्य पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना।



65. श्री रविन्द्र नाथ गुप्ता,  जिला परिवहन पदाधिकारी, सीतामढ़ी को उप सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना।

66. श्रीमती मोनिका ठाकुर, अनुमंडलीय लोक शिकयत निवारण पदाधिकारी, पटना सदर को विशेष कार्य पदाधिकारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग,
बिहार, पटना।


67. श्री विनोद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भागलपुर को जिला पंचायत राज पदाधिकारी,
अरवल। 

68. श्रीमती अमृता प्रीतम, वरीय उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर को विशेष कार्य पदाधिकारी,
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना।

69. श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता, सीतामढ़ी को परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता औरंगाबाद।


70. श्रीमती आरूप,  वरीय उप समाहर्त्ता को विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना।


Thursday 5 October 2023

जीवित्पुत्रिका व्रत किस दिन करें, काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी ज्योतिष विभागाध्यक्ष का आ गया निर्णय

 जीवित्पुत्रिका व्रत किस दिन करें, काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी ज्योतिष विभागाध्यक्ष का आ गया निर्णय

जीवित्पुत्रिका के संदर्भ में असमंजस को दूर करने हेतु वाराणसी में विद्वतगणों की बैठक में काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो चन्द्रमा पाण्डेय व प्रो चन्द्रमौली उपाध्याय व काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद व सम्पूर्णान्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो नागेन्द्र पण्डेय व युवा ब्रामण चेतना मंच के संयोजक डा शुभाष पाण्डेय व पंडित अखिलानन्द मिश्र ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के आचार्य राकेश कुमार मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सप्तमी विद्धा अष्टमी का त्याग करते हुए उदय कालीन अष्टमी में 7 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत शास्त्र सम्मत है। 


बैठक में विद्वतजन ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र से पंचाग है न की पंचाग से ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है की सप्तमी युक्त अष्टमी करने पर सात जन्मो तक बन्ध्या और बार-बार विधवा होना परता है । अतः 7 अक्टूबर को व्रत कर 8 अक्टुबर को सुर्योदय के बाद पारण करे। जितिया के नहाय खाय 6 अक्टूबर को होगा।


जितिया व्रत का पूजा कैसे किया जाता है?

जितिया व्रत पूजा विधि: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। इसके लिए कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें. इस व्रत में मिट्टी और गाय के गोबर से चील व सियारिन की मूर्ति बनाई जाती है।


जितिया व्रत किसका है?

ज‍ित‍िया पर्व संतान की सुख-समृद्ध‍ि के ल‍िए रखा जाने वाला व्रत है। इस व्रत में पूरे दिन न‍िर्जला यानी क‍ि (बिना जल ग्रहण क‍िए ) व्रत रखा जाता है। यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल के मिथिला और थरुहट में आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तीन द‍िनों तक मनाया जाता है।


जितिया में किस भगवान की पूजा की जाती है?

उन्होंने यह भी कहा कि जितिया व्रत को जीवित पुत्रिका व्रत के रूप में जाना जाता है, जहां जीवित वाहन के भगवान की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह पूजा व्रत करने वाली महिला के बच्चों को लंबी आयु, स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करती है।


जितिया में क्या खाना चाहिए?


वे व्रत रखते हैं और शाम को आठ तरह की सब्जियां, अरुआ का चावल और मड़ुआ की रोटी खाते हैं। वे आठवें दिन उपवास करते हैं। आठवें दिन, वे आंगन या अखरा में जितिया (पवित्र अंजीर) की एक शाखा लगाते हैं। वे पुआ, ढूसका बनाते हैं और एक टोकरी में आठ प्रकार की सब्जियां, फूल और फल रखते हैं।

बिहार में जितिया त्योहार क्या है?

जीवित्पुत्रिका व्रत 2023: जितिया व्रत एक शुभ त्योहार है जिसे सभी माताएं मनाती हैं । वे अपने बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखते हैं। इस दिन को जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।


जितिया व्रत में क्या क्या सामग्री लगती है?

जीवित्पुत्रिका व्रत में खड़े अक्षत(चावल), पेड़ा, दूर्वा की माला, पान, लौंग, इलायची, पूजा की सुपारी, श्रृंगार का सामान, सिंदूर, पुष्प, गांठ का धागा, कुशा से बनी जीमूत वाहन की मूर्ति, धूप, दीप, मिठाई, फल, बांस के पत्ते, सरसों का तेल, खली, गाय का गोबर पूजा में जरूरी है।


जितिया के पीछे की कहानी क्या है?

जिउतिया व्रत की पौराणिक कथाः

एक दिन भ्रमण करते हुए उन्हें नागमाता मिली, जब जीमूतवाहन ने उनके विलाप करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि नागवंश गरुड़ से काफी परेशान है, वंश की रक्षा करने के लिए वंश ने गरुड़ से समझौता किया है कि वे प्रतिदिन उसे एक नाग खाने के लिए देंगे और इसके बदले वो हमारा सामूहिक शिकार नहीं करेगा।


लोग जितिया पर उपवास क्यों करते हैं?

जितिया 2023 मुहूर्त


जितिया को छठ पूजा की तरह ही मनाया जाता है। माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और धन-संपदा के लिए व्रत रखती हैं और कुछ लोग संतान प्राप्ति के लिए भी व्रत रखते हैं। माताएं निर्जला व्रत रखती हैं यानी व्रत के दौरान कुछ भी नहीं खाती-पीती हैं।

Tuesday 3 October 2023

जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में इन नए पदों की मिली स्वीकृति

 मंत्रिपरिषद के बैठक में नए पदों की मिली स्वीकृति

जातीय जनगणना के रिपोर्ट जारी करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अपनी सर्वदलीय बैठक के पहले मंत्रिपरिषद के बैठक में कुल 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

ये निम्नलिखित फैसले लिए गए....


1. ग्रामीण विकास विभाग

श्री राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, तत्कालीन ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, नरकटियागंज पश्चिम चम्पारण सम्प्रति प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, खैरा, जमुई के विरूद्ध पद का दुरूपयोग तथा भ्रष्ट आचरण के कदाचारपूर्ण कृत्य के प्रमाणित गंभीरतम आरोपों के लिये श्री राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम 14 (ix) के तहत सरकारी सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड अधिरोपित करने के संबंध में।


2. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

 विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों तथा राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के भवनों के मरम्मति एवं अनुरक्षण के संबंध में संबंधित प्राचार्य को प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्रत्यायोजित करने के संबंध में।

3. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग "राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पोलिटेकनिक संस्थान, प्रयोगशाला सहायक (तकनीकी) संवर्ग नियमावली-2023" की स्वीकृति प्रदान की गई।

4. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग 

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के परिनियम एवं आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशाखा पदाधिकारियों के पूर्व स्वीकृत कुल 03 पदों को प्रत्यर्पित करने एवं पदाधिकारियों / कर्मियों के कुल 16 (सोलह ) अतिरिक्त पदों के सृजन करने की स्वीकृति प्रदान किया गया।

5. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग "राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पोलिटेकनिक संस्थान, प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संवर्ग नियमावली-2023" की स्वीकृति प्रदान किया गया।


6. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सात निश्चय-2 कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य में स्थापित एवं संचालित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के लिए भवनों के निर्माण एवं अन्य कार्य (फर्निचर सहित ) हेतु कुल रू० 6692.11 लाख (छियासठ करोड़ बानवे लाख ग्यारह हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया।

7. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग


डॉ० ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साईन्स सिटी, पटना के निर्माण एवं विकास हेतु चयनित मास्टर प्लान कन्सलटेंट Lord Cultural Resources (LCR) के लिए स्वीकृत परामर्शी शुल्क रू० 4.25,00,000.00 (चार करोड़ पच्चीस लाख रूपये) मात्र (सभी कर सहित) का पुनरीक्षित परामर्शी शुल्क रू० 6,03,10,761.00 (छः करोड़ तीन लाख दस हजार सात सौ इकसठ रूपये) मात्र (सभी कर सहित) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया।


8. सामान्य प्रशासन विभाग

बिहार उच्च न्याय सेवा (संशोधन) नियमावली 2023 एवं बिहार असैनिक सेवा ( न्याय शाखा) (भर्ती) (संशोधन) नियमावली 2023 की स्वीकृति प्रदान किया गया।

9. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर स्वतः संज्ञान लिये गये (सूओ मोटो) रिट याचिका (सिविल) सं0-2/2021 में पारित न्यायादेश के आलोक में विभिन्न जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों के लिए अनुबंध के आधार पर निम्न वर्गीय लिपिक के कुल 30 (तीस) पदों के सृजन की स्वीकृति मिली ।

10. योजना एवं विकास विभाग

 श्री स्वामीनाथ मांझी, तत्कालीन सहायक योजना पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी सम्प्रति निलंबित मुख्यालय क्षेत्रीय योजना कार्यालय, पूर्णियाँ प्रमंडल, पूर्णियाँ पर सरकारी सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति का वृहत दंड अधिरोपित करने का फैसला

11. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

 वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बँक (नाबार्ड) से ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत प्राप्त ऋण से 100 प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय - सह आवास के भवन निर्माण हेतु (प्रति पशु चिकित्सालय - सह - आवास रूपये 107.69 लाख की दर से) रूपये 1,07,69,00,000/- (एक अरब सात करोड़ उनहतर लाख) मात्र के व्यय की स्वीकृत कर दिया गया है।


12. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत प्राप्त ऋण से राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के भवन निर्माण हेतु रूपये 39,27,52,000 / - ( उनचालीस करोड़ सताईस लाख बावन हजार) तथा 17 जिलों के लिए जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के भवन निर्माण हेतु प्रति अद रूपये 10,92,85,000 / - (दस करोड़ बानवे लाख पचासी हजार) की दर से रूपये 1,85,78,45,000/- (एक अरब पचासी करोड़ अठहत्तर लाख पैंतालीस हजार ) मात्र अर्थात् कुल रूपये 2,25,05,97,000/- ( दो अरब पच्चीस करोड़ पाँच लाख संतानवे हजार) मात्र के व्यय की स्वीकृत


13. परिवहन विभाग

बिहार मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (गठन एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के अधिसूचित प्रारूप के संगत प्रावधानों के आलोक में गठित किये जाने वाले प्रमंडल स्तरीय मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण हेतु अध्यक्ष का 07 पद, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के 07 पद, उच्च वर्गीय लिपिक के 07 पद, निम्नवर्गीय लिपिक के 07 पद एवं आशुलिपिक के 07 पदों के सृजन की स्वीकृति 


14. पथ निर्माण विभाग

समस्तीपुर जिलान्तर्गत दलसिंहसराय यार्ड स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-32A (रेलवे कि०मी० 11/23-23 A ) के बदले पहुँच पथ सहित आर० ओ० बी० के निर्माण हेतु ₹9720.83 लाख (सत्तानबे करोड़ बीस लाख तीरासी हजार) राज्यांश सहित कुल ₹13501.81 लाख (एक सौ पैतींस करोड़ एक लाख इक्कासी हजार) के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया है।

Monday 2 October 2023

जहानाबाद के इस प्रखंड में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता के लिए शपथ और जीपीडीपी पर बैठक का आयोजन

 जहानाबाद के इस प्रखंड में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता के लिए शपथ और जीपीडीपी पर बैठक का आयोजन


आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का माल्यार्पण किया गया एवं स्वच्छता के लिए शपथ भी लिया गया। साथ ही G P DP 2024-25 के लिए योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया । यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।


 ग्राम सभा की इस बैठक में 29 विभागों की योजनाओं को शामिल किया गया। यह ग्राम सभा का आयोजन पश्चिमी सरेन पंचायत के मुखिया श्रीमती सविता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण करने के बाद शुरु हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती वर्ष पर उपस्थित सभी लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया । इस बैठक के दौरान पंचायत के मुखिया द्वारा कहा गया कि सभी विभाग के कर्मी महीना में दो बार बैठक में जरूर उपस्थित हो , अन्यथा उपस्थित नही होने वाले का रजिस्टर में अनुपस्थित कर मखदुमपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित किया जाएगा। वहां पर  उपस्थित सभी ग्रामीण जनता को शपथ दिलाया गया कि ना कचरा लगाएंगे ना लोगों को कचरा लगाने देंगे । स्वच्छ पंचायत बनाएंगे। 


इस मौके पर मुखिया श्रीमती सविता देवी मुखियपति सह समाजसेवी सूर्यदेव प्रसाद यादव, करू पहलवान, पंचायत सेवक शंकर ठाकुर कृषि कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ,किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मनोज कुमार एवं समस्त ग्रामीण जनता उपस्थित हुए।