10 दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली हेतु टीम का पुर्नगठन

 10 दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली हेतु टीम का पुर्नगठन

 पटना(29.10.2023):-  एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन हेतु प्रतिबद्ध संगठन)  की बिहार इकाई द्वारा आज राज्य नेतृत्व के आह्वान पर 10 दिसंबर 2023 को पटना में पेंशन मानवाधिकार  रैली के तैयारी की समीक्षा की गई । इस रैली में बिहार के विभिन्न विभागो से लगभग 01 लाख पेंशन  विहीन पदाधिकारी/ कर्मचारियों के भाग लेने की पुरी संभावना है । बैठक में एनएमओपीएस के राज्य अध्यक्ष  वरुण पांडेय द्वारा राज्य स्तरीय टीम का पुनर्गठन सभी संघो के कर्मीगण को शामिल कर किया गया। साथ ही सभी जिलों के टीमों की समीक्षा की गई और और कई जिला टीम का पुनर्गठन भी किया गया।


  इस अवसर पर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु जी एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री विक्रांत कुमार जी ने रैली की सफलता के लिए सुझाव दिए एवं रैली में शामिल होने पर सहमति जताई। श्री बंधु जी ने बिहार के सभी कर्मिंगण से आह्वान किया कि 1 लाख से अधिक कर्मी पटना में 10 दिसंबर को आकर अपनी पुरानी पेंशन सुनिश्चित करें।

   प्रदेश महासचिव शशि भूषण द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर को पटना में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु विशाल रैली होने का अनुमान है । यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो विवश होकर राज्य कर्मी आंदोलन के लिए प्रेरित होंगे।

    बैठक का संचालन श्री शशि कांत शशि, प्रदेश समन्वयक सह जिला सचिव भागलपुर द्वारा किया गया। उनके द्वारा यह अपील किया गया कि राज्य के सभी संघ पेंशन महारैली  के विशाल आयोजन हेतु एनएमओपीएस के आह्वान पर सामुहिक प्रयास किए जाए। 

 

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।