Posts

Showing posts with the label current news

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

Image
National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully Key Resolutions Passed on Equal Pay for Equal Work, Full Implementation of the Justice Shetty Commission Recommendations, Constitution of a National Judicial Employees Commission, and Protection of Judicial Employees New Delhi | July 26, 2026 The National Executive Committee Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) was successfully held today at the India International Centre Annexe, New Delhi, under the chairmanship of the National President, Shri Raju Bhai Brahmbhatt. The meeting was attended by Patron Shri B. Lakshma Reddy, Senior Vice President Shri Naresh Chauhan, General Secretary Shri H. A. Nagesh, Organising Secretary Shri Rajeshwar Tiwari, Treasurer Shri Manish Kapadia, along with State Presidents, General Secretaries, and representatives from all States and Union Territories across the country. Representatives from Jammu & Kashmir to Kanyaku...

बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी

Image
  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है। वे बुधवार, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार की मौजूदा राजनीति में Samrat Choudhary भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख और चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं। इससे पहले वे राज्य सरकार में वर्ष 2024 में पहली बार तथा 2025 में दूसरी बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी विविध रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Rashtriya Janata Dal से की थी, इसके बाद वे Janata Dal (United) से जुड़े और बाद में Bharatiya Janata Party में शामिल हुए। 16 जनवरी 1968 को बिहार के Lakhanpur गांव, जिला Munger में जन्मे 58 वर्षीय सम्राट चौधरी एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता Shakuni Choudhary बिहार के प्रसिद्ध समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। सम्राट चौधरी को राकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

Image
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात  नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय (पार्टी हेडक्वार्टर) में राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक को संगठन और शासन के बीच समन्वय की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी। बैठक में पार्टी की मजबूती और राज्य में चल रही जनहितकारी परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी मुख्यालय पहुँचने पर श्रीमती रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसे एक सकारात्मक चर्चा बताया, जिससे आने वाले समय में दिल्ली की जनता के लिए नई विकास योजनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। ---

रेलवे फाटक नहीं खोलने पर गुंडों ने गेटमैन को बुरी तरह मारा

Image
  दक्षिण रेलवे में कार्यरत केशव कुमार, गेट मैन जो तिरुचिरापल्ली डिवीजन के कुंभकोणम सेक्शन  (LC NO: 299) पर गेट कीपर के रूप में तैनात था। आज ड्यूटी के दौरान कुछ गुंडों ने बुरी तरह हमला किया। केशव कुमार को इतना मारा कि वे बुरी तरह जख्मी हो गए है।... फिलहाल ईलाज जारी है। जैसे ही हमले की जानकारी मिली, माननीय त्रिची फोर्ट सेक्रेटरी वीरा थलपति, माननीय आर. जयकुमार AGS, के. दयानिधि सेक्रेटरी/KMU, SS के आदेश के अनुसार। तमिलारासन के प्रेसिडेंट और असिस्टेंट सेक्रेटरी के. प्रभाकरन हॉस्पिटल पहुंचे और वर्कर को सभी ज़रूरी मदद दी.... यह बहुत गंभीर और सोचनीय विषय है पहले भी इस प्रकार की कई घटना हुई है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अक्सर गेट पर ड्यूटी में कार्यरत गेट मैन को आ रही ट्रेन के समय में गेट बंद होने पर खोलने के लिए दवाब बनाया जाता है। लेकिन रेल सुरक्षा को देखते हुए गाड़ी पास होने के पहले गेट नहीं खोलने पर कुछ गुंडे टाइप लोग झगड़ा करना शुरू कर देता है । कई बार मर पीट पर उतारू हो जाता है। 

अधीनस्थ न्यायालय कर्मियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि, पद पुनर्गठन पर एक माह में प्रस्ताव: उच्चाधिकार समिति

Image
  अधीनस्थ न्यायालय कर्मियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि, पद पुनर्गठन पर एक माह में प्रस्ताव: उच्चाधिकार समिति पटना, 24 फरवरी. पटना उच्च न्यायालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने राज्य की अधीनस्थ अदालतों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा-संबंधी मांगों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। समिति ने 1 अप्रैल 2003 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) देने का निर्णय लिया है। सोमवार देर शाम उच्च न्यायालय के बैठक कक्ष में आयोजित बैठक में वरिष्ठ न्यायाधीशों, बिहार सरकार के वित्त एवं विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने बताया कि प्रोन्नति से संबंधित मामलों में आवश्यक पदों के सृजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि आगामी एक माह के भीतर वित्त विभाग को पदों के पुनर्गठन, नए पदों के सृजन, पदों के वर्गीकरण तथा विभिन्न संवर्गों के लिए आनुपातिक प्रतिशत निर्धारण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। उक्त प्...

बिहार का चर्चित NEET छात्रा मामला अब CBI के हाथ में…

Image
 बिहार का चर्चित NEET छात्रा मामला अब CBI के हाथ में… और जांच कर रहे हैं वही तेज-तर्रार अधिकारी सीबीआई IG राजीव रंजन कहा जाता है… 👉 लालू यादव को जेल पहुंचाने वाली टीम का हिस्सा रहे 👉 एक समय में ममता बनर्जी सरकार के लिए भी बड़ी मुसीबत बने अधिकारी अब वही अफसर देखेंगे — बेटी की मौत, मिटाए गए सबूत, और सच छुपाने वाले कौन-कौन ? इस केश में CBI अब तक बहुत सबूत इक्कठा कर चुकी है।   पीड़ित छात्रा के हॉस्टल से कॉपी किताब और कपड़े सबूत के तौर पर ले गई है। वहीं सूत्रानुसार लड़की के भाई को भी पूछताछ के लिए पटना ले गई है। बिहार की जनता बस एक ही सवाल पूछ रही है । क्या अब इंसाफ मिलेगा बिहार की बेटी को ?

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को स्टेशन पर डिलीवरी, दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Image
  प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को प्लेटफार्म पर ही डिलीवरी कराई  16 फरवरी, 2026 पटना साहिब आज दिन सोमवार को दानापुर डिविजन के पटना साहिब स्टेशन के प्लेटफार्म-2 पर एक गर्भवती महिला रेखा देवी (पति - पियूष कुमार, बख्तियारपुर, बिहटा, पटना) को अचानक प्रसव पीड़ा हुई।    प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही ज्योति कुमारी ने तत्काल सहायता की और महिला का प्लेटफार्म पर ही प्रसव हो गया। उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया।  एम्बुलेंस बुलाकर महिला को गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी भेजा गया।

बिहार राज्य में संचालित कोचिंग संस्थान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश

Image
  बिहार राज्य में संचालित कोचिंग संस्थान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश बिहार पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर राज्य में चलने वाले कोचिंग संस्थानों के लिए अनिवार्य दिशा निर्देश दिए हैं। जिसमें  अनिवार्य पंजीकरण और सत्यापन :-  इसके तहत • प्रत्येक संचालित कोचिंग संस्थान का पंजीकरण अनिवार्य। • पंजीकरण संख्या का RECEPTION पर प्रदर्शन अनिवार्य • कोचिंग संस्थान के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य । स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पेय जल • संस्थान के कमरे/परिसर में स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, बीमार छात्र/छात्राओं के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था • पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था • असामान्य व्यवहार एवं अवसाद जैसी समस्या से ग्रसित छात्रों/छात्राओं को चिन्हित कर उनके अभिभावकों को सूचित करने की व्यवस्था आपदा प्रबंधन • अग्निशामक विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (FIRE NOC) प्राप्त कराना अनिवार्य • अग्नि/भूकंप/बाढ़ से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था / समय-समय पर कोचिंग संस्थान के स्टाफ / छात्रों को मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था • CCTV निगरानी • उचित प्रकाश व्यवस्थ...

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Image
  न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल ​ पटना | 15 फरवरी 2026 बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी के नेतृत्व में पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश को एक विस्तृत पत्र भेजकर अधीनस्थ अदालतों में व्याप्त 'घुटन और बेबसी' की स्थिति से अवगत कराया गया है। ​20 वर्षों का इंतजार और मानसिक यातना: संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी और महासचिव श्री सत्यार्थ सिंह ने कहा कि अधीनस्थ अदालतों में कर्मचारी अमानवीय परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से प्रोन्नति का न मिलना, वेतन विसंगतियां और पदों का वर्गीकरण न होना प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अभिलेखों के अत्यधिक भार और संसाधनों की कमी ने न्यायिक कार्य को 'मानसिक यातना' बना दिया है। इसके अलावा, अनुकंपा नियुक्ति में हो रहे विलंब ने मृतक कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक बदहाली में झोंक दिया है। ​उच्च न्यायालय से न्याय...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अपने चाहते उमीदवार को कितना वोट मिला, यहां देखें।

Image
  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आपके चाहिए उम्मीदवार को कितना वोट मिला, यहां  Link 🔗 पर क्लिक करके देखें। आज बिहार विधानसभा चुनाव का वोटों की गिनती जारी है। किस उम्मीदवार को कितना वोट मिला और कौन जीत रहा है या हार रहा है। नीचे के लिंक पर क्लिक करके देखें । Click here 👇For example 

पटना स्टेशन पर काउंटर पर बैठा कर्मचारी, टिकट देने में करता है आनाकानी

Image
पटना स्टेशन पर टिकट बनवाने गया था पैसेंजर, कर्मचारी ने कहा- नहीं बनाएंगे ! फिर कैमरे पर जमकर हुआ क्लेश ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट खरीदना सबसे पहला पढ़ाव होता है। उसके बाद आप अपनी सीट पर बैठते है, जिसके बाद टीटीई को टिकट दिखाकर बतौर जिम्मेदार नागरिक आप अपना सफर पूरा करते हैं। लेकिन अगर स्टेशन के टिकट काउंटर पर बैठा कर्मचारी टिकट ही न दें, तो पैसेंजर क्या करेगा ? इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में टिकट क्लर्क, पैसेंजर कुछ ऐसा ही करता नजर आता है। पटना जंक्शन के टिकट काउंटर पर बैठा यह कर्मचारी टिकट देने में आनाकानी करता दिख है। यात्री के पूछने पर कि टिकट क्यों नहीं दे रहे हो। तो वह कहता है कि बुकिंग सुपरवाइजर से पूछो।

कश्यप एक पाकिस्तानी एजेंट ... जाने गुप्तेश्वर पाण्डेय नहीं क्यों ऐसा कहां

Image
यूँ ही कोई गुप्तेश्वर पांडेय नहीं हो जाते.........!! बिहार पुलिस कैडर के डीजीपी पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत IPS अधिकारी श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बिहार के चर्चित चेहरे के बारे में बताए हैं। बिहार में मनीष कश्यप नाम के एक पत्रकार हैं । अभी एक डॉक्टर साहेब ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से मनीष के निजी संबंध है ।  पाकिस्तानी जनरल ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पटना के मनीष कश्यप को सेट कर गोला ,बम ,बारूद ,मिसाइल और एटम बम के साथ अकेले पटना PMCH (patna medical college and hospital ) को उड़ाने के लिए भेज दिया । मनीष को पीएमसीएच पर हमला कर उसको उड़ाना था । सैकड़ों डॉक्टर और हजारों मरीज की जिंदगी खतरे में थी।इसी बीच पीएमसीएच के डॉक्टरों को जनरल मुनीर की साजिश का पता चल गया । सैकड़ों देश भक्त डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम को डाल कर देश के लिए शहादत देने का संकल्प लेते हुए बम गोली मिसाइल की परवाह किए बिना मनीष कश्यप पर हमला कर दिया जो अकेले थे । उनको घायल किया लेकिन चूँकि वो हिंसा में विश्वास नहीं करते इसलिए मनीष की हत्...

गया शहर का नाम बदला, सरकार ने दी मंजूरी

Image
गया शहर का नाम बदला, सरकार ने दी मंजूरी  बिहार के कई शहर पौराणिक , ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसी उद्देश्य से बिहार के एक महत्वपूर्ण शहर का नाम बदल दिया है।     ये शहर पहले गया नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसका नामकरण ' गया जी ' कर दिया गया है। इसका कारण भी ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक है।     गया शहर नामकरण के मद्देनजर बिहार सरकार के सचिव मोहम्मद सोहेल के द्वारा प्रेस नोट जारी कर इसकी सूचना दी गई है। आम लोग इसे हमेशा से 'गया जी' ही कहते आ रहे थे। लेकिन सरकार ने लेटर जारी कर इस पर अपनी मुहर लगा दी है।   गया शहर प्रमुख रूप से तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध है । प्रमुखतः हिंदू धर्म के लिए। यहां फल्गु नदी के किनारे विष्णु पद मंदिर है । जहां हिंदू लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करते है। यहां भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है जहां उनका चरण है। ऐसे गया शहर का नाम आज गया सुर नामक राक्षस के नाम पर पड़ा था। ऐसे आज भी कहा जाता है कि यह शहर गया सुर के पीठ पर बसा है।    गया में विष्णु पद मंदिर, पित...

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक, मांगों की पूर्ति नहीं होने पर दिखे आक्रोशित

Image
पटना।  दिनांक 27 अप्रैल 25 दिन रविवार को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की बैठक श्री राजेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ भवन, जमाल रोड पटना में संपन्न हुआ ।   इस बैठक में जिला के प्रतिनिधि के साथ संघ के महासचिव श्री सत्यार्थ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री संजीव कुमार चौधरी, श्री अवधेश कुमार तिवारी, श्री श्रीकांत जी संरक्षक श्री अश्विनी कुमार संयोजक, श्री सुशील कुमार राय सलाहकार, श्री नवेंदु कुमार उपाध्यक्ष, श्रीमति जया प्रभा उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), श्री पवन कुमार संघर्ष मंत्री, श्री अजीत कुमार संगठन सचिव, श्री मंजेश जी उपाध्यक्ष, श्री रंजीत कुमार सिन्हा, श्री सौरभ कुमार संयुक्त सचिव, श्री ओंकार पांडे, श्री शशि भूषण सिंहा कार्यकारणी सदस्य, जिला प्रतिनिधि के रूप में राज प्रकाश, श्री लाल साहब, अजीत जी, मोतिहारी, श्री रंजीत कुमार बेतिया, श्री अभिषेक कुमार दरभंगा, श्री दिनेश जी सासाराम, श्री मनोज कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, समस्तीपुर, श्री राहुल कुमार खगड़िया, श्री सुभाष चंद्र शर्मा नवादा, श्री वीरेंद्र झा जहानाबाद, श्रीमान दीपक कुमार, बासवान जी, दीपक कुम...

न्यायालय कर्मचारी संघ के पुनः अध्यक्ष चुने गए राजेश्वर तिवारी

Image
न्यायालय कर्मचारी संघ के पुनः अध्यक्ष चुने गए राजेश्वर तिवारी पटना 9 मार्च।  बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष के रूप में पुनः राजेश्वर तिवारी एवं महासचिव के रूप में सत्यार्थ सिंह आज पटना में चुन लिए गये है। कर्मचारियों के संघ के अध्यक्ष पद दुबारा चुने जाने के बाद श्री राजेश्वर तिवारी ने कहा कि राज्य की अधीनस्थ अदालतों के हजारों कर्मचारियों को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ न्यायाधीशों के प्रोन्नति एवं अन्य मांगों पर अविलंब विचार करने के आश्वासन के एक माह बाद भी कोई प्रोन्नति आदि का लाभ नहीं मिल पाया है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने आज यहां बताया कि जनवरी में कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार के आश्वासन के बाद वापस ले लिया था लेकिन दुर्भाग्य है कि कर्मचारियों को आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल सका है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 6 मार्च को कर्मचारियों की समस्या और मांगों को लेकर पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक के साथ वार्त...

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन....

Image
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन.... आज ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में अररिया जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। भ्रमण के दौरान रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत के बलुआ गांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार किए गए बलुआ तालाब का निरीक्षण किया। हांसा में राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय में खेल मैदान, नेचर क्लासरूम तथा रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया। आज ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में अररिया जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। भ्रमण के दौरान रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत के बलुआ गांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार किए गए बलुआ तालाब का निरीक्षण किया। हांसा में राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय में खेल मैदान, नेचर क्लासरूम तथा रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी उद्घ...

न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को छपरा में स्वागत, किये आभार व्यक्त

Image
व्यवहार   न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को छपरा में स्वागत, किये आभार व्यक्त बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी जी को छपरा पहुंचने पर छपरा न्यायमंडल के सभी कर्मचारी के द्वारा सम्मानित किया गया साथ साथ ही माननीय उच्च न्यायालय पटना सरकार के सम्मान जनक समझौता के लिए धन्यवाद दिया गया।  श्री राजेश्वर तिवारी जी के द्वारा बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर छपरा न्यायमंडल के सभी कर्मचारी के साथ साथ पूरे बिहार के जिला अदालत के सभी कर्मचारी को एकजुटता के साथ हड़ताल का पूर्ण समर्थन/सहयोग देकर सफल बनाने के आभार व्यक्त किया गया उनके द्वारा सभी जिला के नव नियुक्ति कोर्ट रीडर को भी पूर्ण रूप से समर्थन सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।  श्री तिवारी जी के द्वारा छपरा न्यायमंडल के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव के साथ साथ सभी जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष सचिव एवं सभी अधिवक्ता महोदय को नैतिक समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। अंत में श्री तिवारी से पूछने पर कि अगर सरकार आप की मांग निर्धारित समय के अंदर नहीं नहीं माने जा...

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी का आज से हड़ताल, गाइडलाइन जारी..

Image
व्यवहार न्यायालय कर्मचारी का आज से हड़ताल, गाइडलाइन जारी.. बिहार राज्य व्यवहार न्यायलय कर्मचारी संघ के द्वारा आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित किए जाने के बाद जिला संरक्षक, सलाहकार, समन्यवक, राज्य, संघ के उपाध्यक्षक एवं अन्य पदाधिकारीगण सभी जिला अध्यक्ष, सचिव,सक्रिय सदस्य के लिए पत्र लिखकर एक गाइडलाइन जारी किया गया है। ऐसे हड़ताल तो पूरे बिहार में है लेकिन पहली तस्वीर सारण से आई है। इस गाइडलाइन के द्वारा संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी के द्वारा बताया गया कि माननीय सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के न्यायिक एवं प्रशासनिक आदेशो के बावजूद बिहार सरकार के द्वारा फिटमेंट अपील समिति की अनुशंसा के विरुद्ध द्वोष पूर्ण नीति से ज्ञापांक 8164/ जे0 दिनांक 20.12. 2024 द्वारा विधि विभाग द्वारा निर्गत सकारण आदेश के विरोध एवं चार सुत्री मांग के समर्थन में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 16.01.2025 से किये जाने वाले अनिश्चितकालीन कलमबन्द हड़ताल का मानक संचालन प्रक्रिया तय किया गया है जिसे अक्षरशः पालन किया जाना चाहिए। क्या करें :- 1. अनिश्चितकालीन कलमबन्द हड़ताल के संबन्ध में सभी...

व्यथित न्यायकर्मी सामूहिक अवकाश पर जाने को विवश

Image
व्यथित न्यायकर्मी सामूहिक अवकाश पर जाने को विवश बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ पटना के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी जी द्वारा आम जनता के नाम एक अपील जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने सिविल कोर्ट में न्याय के लिए आनेवाले आम जनता को दिनांक 16/01/2025 से होने वाले असुविधा के लिए बिहार राज्य कोर्ट कर्मचारी संघ क्षमा प्रार्थी कहा है। बिहार सरकार के विधि विभाग ने ज्ञापांक 8164 / दिनांक 20/12/2024 के माध्यम से , माननीय सर्वोच्च न्यायालय/माननीय उच्च न्यायालय,पटना द्वारा पारित कई अंतिम आदेशों को निरस्त करते हुए, एक ऐसा सकारण आदेश निर्गत किया है, जो सरकार की निरंकुशता का परिचायक है। बिहार सरकार के द्वारा इस तरह के कृत्य से संवैधानिक न्यायिक संस्था का गंभीर मजाक उड़ाया गया है। फलस्वरूप अत्यंत व्यथित होकर हम न्यायिक कर्मी दिनांक 16/01/2025 से न्यायिक आदेशों की गरिमा बहाल होने तक सामूहिक अवकाश पर जाने को विवश हैं।

किन किन ट्रेनों का बदला टाइम

Image
दक्षिण पूर्व रेलवे में एक जनवरी से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके तहत करीब 20 ट्रेनों का समय बदलने वाला है. करीब 15 मिनट से लेकर आधे घंट तक का बदलाव किया गया है. वहीं ट्रेनों का नंबर भी बदला गया है। कुल 44 ट्रेनों का नंबर बदल दिया गया है. इसे एक जनवरी 2025 से लागू किया गया है. ट्रेनों का नंबर प्लेट बदला जा रहा है. कोल्हान के विभिन्न स्टेशन से होकर गुजरने वाली 44 ट्रेनों के नंबर एक जनवरी से बदल जाएंगे। किन-किन ट्रेनों का बदला समय टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस सुबह 5.15 की जगह 5 बजे खुलेगी। टाटानगर-विशाखापत्तनम सुबह 7.20 के बदले 7.25 बजे खुलेगी। टाटानगर यशवंतपुर शाम 6.15 के बजाय शाम 5.45 बजे खुलेगी। टाटानगर- बेंगलुरू एक्सप्रेस शाम 7.15 के बजाय शाम 5.45 बजे खुलेगी। टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस शाम 7.45 बजे के बदले शाम 7 बजे खुलेगी। टाटानगर-राउरकेला मेमू शाम 3.35 के बदले शाम 5.20 बजे खुलेगी। टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत दोपहर 2.50 बजे के बदले दोपहर 2.30 खुलेगी। टाटानगर- बक्सर सुबह 8.15 के बदले सुबह 7.55 बजे खुलेगी। टाटानगर- हटिया दोपहर 12.00 के बजाय सुबह 11.50 बजे खुलेगी। टाटानगर- गोड्डा दोपहर 2.1...