न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा विशाल आम सभा

 बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा न्यायिक कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में 09 अगस्त 2026 को गर्दनीबाग धरना स्थल, पटना में विशाल आम सभा आयोजित की जा रही है।


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में न्यायिक कर्मचारी शामिल होकर अपनी सेवा संबंधी समस्याओं, वेतन विसंगतियों, पदोन्नति, कैडर पुनर्गठन, सेवा शर्तों तथा शेट्टी कमीशन की अनुशंसाओं के पूर्ण क्रियान्वयन सहित अन्य न्यायोचित मांगों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

प्रमुख मांगें

1. शेट्टी कमीशन की सभी अनुशंसाओं का पूर्ण क्रियान्वयन

2. समान कार्य के लिए समान वेतन

3. वेतन विसंगतियों का निराकरण एवं न्यायोचित वेतन पुनरीक्षण

4. न्यायिक कर्मचारियों की पदोन्नति एवं कैडर पुनर्गठन

5. सेवा शर्तों से संबंधित लंबित समस्याओं का समाधान

6.अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति संबंधी समस्याओं का समाधान

7. पिछले अन्य लंबित एवं न्यायोचित मांगों का शीघ्र निराकरण


बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी जी द्वारा एक संदेश देते हुए कहा कि 

"न्याय की सेवा में समर्पित हैं हम,

अपने अधिकारों के लिए एकजुट हैं हम ।"

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।