Sir, I want 15 rail coach on lease.
एक व्यापारी ने लीज पर ट्रेन के लिए किया आवेदन क्या आप रेलवे में बिजनेस करना चाहते हैं ? क्या आप अपने नाम से कोई ट्रेन लीज पर लेकर चलाना चाहते हैं ? अगर हां, तो यह सुनहरा मौका आपके लिए ही है । जल्दी कीजिए, कहीं यह मौका हाथ से छूट न जाए ! आपको ज्यादा पैसा भी देना नहीं करना पड़ेगा । रेलवे ने आईआरसीटीसी को कई कॉन्ट्रैक्ट चलाने के लिए दे दिया है । लेकिन अगर आप चाहते हैं तो यह आपको भी मिल सकता है । जी हां । यह बात बिल्कुल सत्य है , वो भी 100% । ऐसा ही एक आवेदन गोरखपुर के एक व्यवसायी ने रेलवे को दिया है । व्यापारी की इच्छा है कि वह लीज पर लेकर अपना खुद का ट्रेन पटरी पर दौड़ाए । वो इस ट्रेन को गोरखपुर से सीधे पूरी तक चलाए, क्योंकि अभी कोई भी ट्रेन पूरी से गोरखपुर या फिर गोरखपुर से पूरी नहीं चल रही है । उसने अपने आवेदन में 15 बोगी की डिमांड की है। इस व्यापारी की इच्छा है कि वह ट्रेन के जरिए अपने गांव के बुजुर्गों को भगवान जगन्नाथ का दर्शन कराए। उनका यह भी मंशा है कि जितने भी बुजुर्ग व्यक्ति हैं उन सभी को अधिक से अधिक रियायत देकर जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ का द...