Thursday 28 December 2023

पौध संरक्षण किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन, बीज की बुआई के साथ जैविक कीटनाशक के बारे में दी गई जानकारी

पौध संरक्षण किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन, बीज की बुआई के साथ जैविक कीटनाशक के बारे में दी गई जानकारी

जहानाबाद (28 दिसंबर 2023)
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में आज गुरूवार को पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के पंचायत पश्चिमी सरेन में किया गया।



यह आयोजन जिले के प्रत्येक प्रखंड के तीन पंचायत में किया जाना है। जिसमे मखदुमपुर प्रखंड के पश्मी सरेन पंचायत के कृषि समन्वयक पंकज कुमार एवम किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार ने इस द्वितीय सत्र में किसानों को पौध संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। श्री पंकज कुमार ने उपस्थित किसानों को फसल लगाने के पूर्व मुख्य खेत की तैयारी कैसे की जाती है। समयानुसार बीज की बुआई, फसल के अनुसार पैकेज और निरंतर अभ्यास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे जैविक कीटनाशक ट्राइकोडरमा, स्यूडोमोनस, ब्यूभेरिया, वेसियाना इत्यादि के बारे में भी बताया।

किसान सलाहकार श्री नंदकिशोर कुमार ने कीटनाशकों के छिड़काव की विधि एवम बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को समेकित उर्वरता प्रबंधन के अंतर्गत रबी फसल में जैव उर्वरक का अनुप्रयोग के संबंध में जानकारी दिया गया।

फसलों में विभिन्न खरपतवारों को निकलने से संबंधित भी जानकारी दी गई। इस द्वितीय सत्र में पंचायत के कई महिला एवम पुरुष किसानों ने भाग लिया।

Thursday 14 December 2023

पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन

 पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन, बीजोपचार की दी गई जानकारी

जहानाबाद (14 दिसंबर 2023)

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में गुरुवार को पंचायत पश्चिमी सरेन के पंचायत कृषि कार्यालय सरेन में पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। यह समााचार OPERAFAST Hindi news पर पढ़़ रहे हैं। 


जहानाबाद जिले के प्रत्येक प्रखंड के तीन पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाना है। जिसमें मखदुमपुर के पंचायत पश्चिमी सरेन, नगर पंचायत एवं छरियारी में आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत पश्चिमी सरेन के कृषि समन्वयक पंकज कुमार एवं किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार ने किसानों को पौधा को संरक्षित करने के बारे में जानकारी दिए। किसानों को बीज उपचार के बारे में भी जानकारी दिया गया। किसानों को बताया गया कि किस दवा से किस फसल का बीज शोध करना चाहिए। उन्होंने किसानों को दवा के बारे में बताते हुए कहा कि फफूंद जनित रोग के लिए ट्राइकोडर्मा का उपयोग किया जाता है। क्लोरोपीरीफोस से मिट्टी जनित किट के लिए और राइजोबियम कल्चर से दलहन फसल के लिए नाइट्रोजन फिक्स बैक्टीरिया के लिए बीज को उपचार किया जाता है ।



इसी तरह से जैविक खेती पर विस्तार से चर्चा किया गया । साथ में किसानों को बताया गया कि रासायनिक दवा का उपयोग न करें। नीम के पत्ता, गाय के गोबर, गोमूत्र एवं अन्य तरह से जैविक विधि द्वारा घर पर कीटनाशक बनाएं और उसे खेत में छिड़काव करें । इसमें किसान रामबचन यादव, मुंगेश्वर यादव, रजूली देवी, मृत्युंजय कुमार एवं अन्य किसान मौजूद थे।

Sunday 10 December 2023

पेंशन मानवाधिकार महारैली में NPS कर्मियों ने भरी पुरानी पेंशन की हुंकार

पेंशन मानवाधिकार महारैली में NPS कर्मियों ने भरी पुरानी पेंशन की हुंकार

पटना (10.12.2023) एन०एम०ओ०पी०एस० (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार ईकाई द्वारा आज दिनांक 10 दिसंबर 2023 को एन०एम०ओ०पी०एस० के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पटना में पुरानी पेंशन मानवाधिकार महारैली की गई, जिसमें प्रदेश भर से हजारों सरकारी सेवकों ने भाग लिया। यह समाचार Operafast hindi news पर पढ़ रहे हैं।


 इस रैली में रेलवे के लोगों के साथ पूरे राज्य के सभी सेवा संघों के सदस्य मौजूद थे और सभी ने एक सुर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग राज्य सरकार से की। मौके पर बोलते हुए श्री विजय कुमार बंधु ने बताया कि एन० एम० ओ० पी० एस० के संघर्ष के कारण ही आज देश भर के 06 (छः) राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली लागू की जा चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब हम अपने संघर्ष से पूरे देश भर में पुरानी पेंशन बहाली लागू करवा लेंगे। उनके द्वारा इस बात पर संतोष व्यक्त किया गया की शुरुआती दौर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर मजाक उड़ाने वाले लोग आज पुरानी पेंशन के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बन चुके हैं और शीघ्र ही देश भर के सरकारी सेवकों को इसका लाभ मिलेगा।


एन०एम०ओ०पी०एस० के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय द्वारा केंद्र एवं राज्य के सभी संघो के सरकारी सेवकों को रैली में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जब तक पुरानी पेंशन पा नहीं लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार द्वारा बताया गया कि इस रैली में सरकारी सेवकों की संख्या देखकर यह तय हो गया है की शीघ्र ही सरकार को हमारी मांग के सामने झुकना पड़ेगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा सभी सरकारी सेवकों से यह आह्वान किया गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल न हो जाती है तब तक इसी प्रकार एकजुटता कायम रखनी है।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार ने रैली में शिरकत करने आए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को लोक कलाकार नेहा सिंह राठौर द्वारा भी संबोधित किया गया। रैली को मुख्य रूप से नंद किशोर ओझा, प्रेमचंद सिन्हा, कमल उसरी, शंकर पटेल, मनीष मिश्रा, अमृतेश कुमार, नवीन कुमार, झुन्नु कुमार, प्रेम कुमार, शशिकांत शशि, धर्मवीर चौधरी,

इत्यादि द्वारा संबोधित किया गया। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार द्वारा किया गया। रैली में हजारों एनपीएस कर्मियों के द्वारा भाग लिया गया।

Friday 8 December 2023

पेंशन मानवाधिकार महारैली से संबंधित दिशा निर्देश जारी

पेंशन मानवाधिकार महारैली से संबंधित दिशा निर्देश

पटना (08.12.2023):- एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई द्वारा 10 दिसंबर 2023 को पटना में पुरानी पेंशन मानवाधिकार महारैली से पूर्व दिशा निर्देश जारी किया गया, जिसकी प्रति मुख्य सचिव, बिहार, जिला पदाधिकारी, पटना एवं अन्य को दी गई है।


एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय द्वारा केंद्र एवं राज्य के सभी संघो के सरकारी सेवकों को 10 दिसंबर की रैली में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि इस रैली में एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य प्रदेश की कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे । रैली में पेंशन के मुद्दे को समर्थन देने वाली कलाकार नेहा सिंह राठौड़ भी भाग लेंगी।

प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर को पटना में एक विशाल रैली का आयोजन होने जा रहा है, इस हेतु गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में तैयारी जोरों पर है। यह महारैली बिहार के सरकारी सेवकों के लिए एक मील का पत्थर होगी और इस रैली के माध्यम से हम लोग सरकार तक अपनी बात पहुंचाने में सक्षम होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा बताया गया कि प्राप्त सूचना के अनुसार इस महारैली में लगभग 1 लाख से अधिक सरकारी सेवकों के भाग लेने की संभावना है। उनके द्वारा सभी सरकारी सेवकों से दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप रैली में भाग लेने का अनुरोध किया गया।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष यादव द्वारा उम्मीद जताई गई की रैली अभूतपूर्व होगी।

प्रदेश विधिक सलाहकार सह कोषाध्यक्ष शंकर पटेल द्वारा रैली की सफलता हेतु राज्य में कार्यरत सभी सेवा संगठनों से अपील की गई।

Tuesday 5 December 2023

रेलवे ने एक बार फिर 5 तारीख को खुलने वाली 24 ट्रेनों को किया रद्द....

 रेलवे ने एक बार फिर 5 तारीख को खुलने वाली 24 ट्रेनों को किया रद्द....

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से होते हुए तमिलनाडु के चेन्नई तामाब्राम, चेंगलपट्टू तक चक्रवातीय तूफान के कारण चेन्नई महानगर के गली और सड़कें अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क से परिवहन का मार्ग पानी में डूब गया है, तो वहीं रेलवे लाइन और स्टेशन पर पानी की भरमार है। अब ट्रेन चले तो कैसे चले। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने एक बार फिर 05/12/2023 को खुलने वाली 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।



रेलवे ने 5 दिसंबर 2023 को जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है उनका लिस्ट नीचे है।


1. Train.ΝΟ 20643 चेन्नई सेंट्रल से कोयंबतूर एक्सप्रेस


2. ट्रेन नंबर 20644 (कोयंबटूर चेन्नई सेंट्रल )


3. 16053 चेन्नई सेंट्रल से तिरुपति


4. 12679 चेन्नई सेंट्रल से कोयंबतूर


5. 12680 कोयंबटूर सेचे न्नई सेंट्रल 


6. 12695 चेन्नई सेंट्रल से तिरुवनतपुरम


7. 22180 चेन्नई सेंट्रल से से लोक मान्य तिलक मुंबई


8. T.NO.22207 चेन्नई सेंट्रल से तिरुवनतपुरम


9. T.NO.12685 चेन्नई सेंट्रल से मंगलोर


10. 17238 चेन्नई सेंट्रल से बित्रगुंटा


11. T.NO.16203 चेन्नई सेंट्रल से तिरुपति


12. T.NO.16204 तिरुपति से चेन्नई सेंट्रल 


13. T.NO.22675 (MS-TPJ)


14. T.NO.16127  (MS-GUV)


15. T.NO.16128 (GUV-MS)


16. 12635 चेन्नई एगमोर से मदुरै


17. 12636 मदुरै चेन्नई एक्सप्रेस


18.12605 चेन्नई एगमोर से कराईकुड़ी


19. 12606 कराईकुडी से चेन्नई एगमोर


20. T.NO.16115 (MS-PDY)


21. T.NO.16179 (MS-MQ)


22. T.NO.22153 (MS-SA)


23. 20683( टीबीएम-एससीटी)


24. 20691 (TBM-NCJ)

Monday 4 December 2023

Indian Railway News : चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग का खौफ, चेन्नई जाने वाली 26 ट्रेनें और हुई रद्द, वंदे भारत का आंशिक कैंसिलेशन

चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग का खौफ, तमिलनाडु की 26 ट्रेन और रद्द, वंदे भारत का आंशिक कैंसिलेशन

चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग के वजह से आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के साथ साथ तमिलनाडु के चेन्नई में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। चेन्नई में लगातार वर्षा होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है। यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। इस कारण से पहले ही पूरे भारत में 144 ट्रेन रद्द की जा चुकी है। इसके बाबजूद तमिलनाडु के चेन्नई पहुंचने वाली या चेन्नई से खुलने वाली ट्रैने को कैंसिल करना पड़ गया है।


मिचौंग तूफान के वजह से 04/122023 को  ये ट्रेन आंशिक रूप से हुई रद्द

1. 16128 गुरुवायूर चेन्नई एगमोर को आज विल्लुपुरम में आंशिक तौर पर कैंसिल कर दिया गया है।

2. 20666 तिरुनेलवेली चेन्नई एगमोर वंदे भारत एक्सप्रेस को चेंगलपट्ट तक ही जायेगी।

3. ट्रेन नंबर 20665 चेन्नई एगमोर से तिरुनेलवेली वंदे भारत को चेंगलपट से खोला जाएगा।




पूर्ण रूप से रद्द ट्रेन 0412/2023


1. Τ.ΝΟ. 16160 मंगलुर चेन्नसी एक्सप्रेस


2. 22154 सेलम चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस


3. Τ.ΝΟ. 12654 त्रिचि चेन्नई रॉकफॉर्ट एक्सप्रेस


4. 16866 तंजावुर चेन्नई उलवन एक्सप्रेस


5. 22658 नागरकोइल तामब्रम एक्सप्रेस


6. 16176 कारिकाल चेन्नई  एक्सप्रेस


7. 12638 मदुरै चेन्नई पांडियन एक्सप्रेस


8. 16180 मनरगुद्दी चेन्नई एक्सप्रेस


9. 12662 पूदीगई एक्सप्रेस


10. 20636 कोलम चेन्नई एक्सप्रेस


11. 20692 नागरकोइल तामब्राम अंतोदया एक्सप्रेस


12. 12634 कन्याकुमारी चेन्नई एक्सप्रेस


13. 20684 (SCT TBM)


14. 12632 नेल्लाई एक्सप्रेस


15. 22662 सेतु एक्सप्रेस


16. 16752 रामेश्वरम चेन्नई एक्सप्रेस


17. 12694 पर्ल सिटी एक्सप्रेस


18. 12651 मदुरै निजामुद्दीन एक्सप्रेस


19. 16116 पांडिचेरी चेन्नई एक्सप्रेस


20. 20606 (TCN-MS)


21. 12606 पल्लवन एक्सप्रेस


22. 12636 वैगई एक्सप्रेस


23. 22676 त्रिचि चेन्नई एक्सप्रेस


24. 12664 त्रिचि हावड़ा एक्सप्रेस


25. 16128 गुरुवायूर एक्सप्रेस


26. 22672 तेजस एक्सप्रेस

Sunday 3 December 2023

पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूरे बिहार में बाईक रैली संपन्न, मानवाधिकार रैली की तैयारी जोरों पर

पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूरे बिहार में बाईक रैली संपन्न, मानवाधिकार रैली की तैयारी जोरों पर

पटना (03.12.2023):- एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई द्वारा 10 दिसंबर 2023 को पटना में पुरानी पेंशन मानवाधिकार महारैली से पूर्व सभी जिलों में बाईक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी एन पी एस से आच्छादित सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। ये समाचार OPERAFAST hindi news पर पढ़ रहे हैं।


आज पटना के सगुना मोड़ आयकर चौराहा होते हुए आर ब्लॉक चौराहा तक बाईक रैली का आयोजन किया गया।

एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय द्वारा बाईक रैली में शामिल लोगों के प्रतिआभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि बिहार के लगभग 20 से 25 संघों ( सचिवालय संघ,भासा, नर्सेज यूनियन, अभियंता संघ, सिविल कोर्ट यूनियन, बिजली संघ, गोप गुट,रेलवे इत्यादि) के द्वारा रैली का समर्थन किया गया, साथ ही अन्य संगठन के द्वारा भी 1 से 2 दिन में अन्य सभी संगठन के द्वारा पूर्ण समर्थन की घोषणा की जाएगी।



श्री पांडेय द्वारा बताया गया कि इस मानवाधिकार रैली में पेंशन के मुद्दे को समर्थन देने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ भी भाग लेगी।

प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर को पटना में एक विशाल रैली का आयोजन होने जा रहा है, इस हेतु गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में तैयारी जोरों पर है।

अभियंता संघ के श्री नवीन कुमार तथा आशुलिपिक संघ के प्रभात सिंह द्वारा राज्य के सभी एनपीएस से आच्छादित सरकारी सेवकों से इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

भासा के अध्यक्ष डॉक्टर महेश प्रसाद सिंह द्वारा रैली का पुरजोर समर्थन देते हुए उम्मीद जताई गई की रैली अभूतपूर्व होगी और सरकार हमारी मांग मानने पर मजबूर होगी।



बिजली संघ के महामंत्री मृगांशु शेखर तथा कौशिक कुमार द्वारा रैली की सफलता हेतु राज्य में कार्यरत सभी सेवा संगठनों से अपील की गई।

सरकारी वाहन चालक संघ के उपाध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि रैली के माध्यम से हम सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन बहाली की मांग को और मजबूती से रखेंगे ।

कार्यक्रम में बिजली संघ, शिक्षक संघ ,चिकिसक संघ , पशु चिकित्सक संघ, बिजली संघ, अभियंता संघ, अवर अभियता सेवा, सचिवालय सेवा संघ, भासा,सहकारिता सेवा संघ, लिपिकीय सेवा, आशुलिपिक सेवा तथा बिहार के सभी सेवा संघों के प्रतिनिधिवों ने भाग लिया।



बाईक रैली में संगठन के लगभग सभी पदाधिकारी सहित 500 से अधिक एनपीएस कर्मियों द्वारा भाग लिया गया।

👇इन्हें भी पढ़ें



दक्षिण रेलवे से बिहार, झारखंड , बंगाल, यूपी और दिल्ली जाने वाली निम्न ट्रेनें 7 तक रद्द रहेगी।

 दक्षिण रेलवे से बिहार, झारखंड , बंगाल, यूपी और दिल्ली जाने वाली निम्न ट्रेनें 7 तक रद्द रहेगी।

मिचौंग तूफान को देखते हुए दक्षिण रेलवे के तिरुचरापल्ली डिवीजन से गुजरने वाली और बिहार, झारखंड, बंगाल , उत्तरप्रदेश, नई दिल्ली को जाने वाले 15 ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। यह तूफान आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में सक्रिय हैं।



दक्षिण रेलवे के द्वारा निम्नलिखित ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

The following Trains ( For TPJ DIV)  are cancelled by SCR due to MICHAUNG CYCLONE:

1 T.No 12651 (मदुरै निजामुद्दीन) Exp on 05.12.23

2 T.No 12652 (निजामुद्दीन मदुरै) Exp on 07.12.23

3 T.No 12687 (MDU-CDG) Exp on 03.12.23

4 T.No 12867 (HWH-PDY) Exp on 03.12.23

5 T.No 12868 (PDY-HWH) Exp on 06.12.23

6 T.No 16787 (TEN-SVDK) Exp on 04.12.23

7 T.No 16788 (SVDK-TEN) Exp on 07.12.23

8 T.No 22404 (NDLS-PDY) Exp on 03.12.23

9 T.No 22403 ( PDY-NDLS) Exp on 06.12.23

10 T.No 22604 ( VM-KGP) Exp on 05.12.23

11 T.No 22603 ( KGP-VM) Exp on 07.12.23

12 T.No 22613( RMM-AYC) Exp on 03.12.23

13 T.No 22614 (AYC-RMM) Exp on 06.12.23

14 T.No 22674 ( MQ-BGKT) Exp on 04.12.23

15 T.No 22673 (BGKT-MQ) Exp on 07.12.23

ऐसे पूरे भारत में 144 ट्रेन रद्द किया गया है।

der:

SNo. T.No. From - To JCO

1. 03251 DNR-SMVB 03-12-2023

2. 03252 SMVB - DNR 05-12-2023

3. 03357 BJU-CBE 02-12-2023

4. 03358 CBE-BJU 06-12-2023

5. 06509 SBC-DNR 04-12-2023

6. 06510 DNR -SBC 06-12-2023

7. 07119 NS-KTYM 03-12-2023

8. 07120 KTYM-NS 04-12-2023

9. 07129 SC-QLN 03-12-2023

10. 07130 QLN-SC 05-12-2023

11. 12077 MAS-BZA

03-12-2023

04-12-2023

12. 12078 BZA-MAS

03-12-2023

04-12-2023

13. 12245 HWH-SMVB 03-12-2023

14. 12246 SMVB- HWH 05-12-2023

15. 12269 MAS-NZM 04-12-23

👉Download All Cancelled Train PDF

पुरानी पेंशन के लिए पूरे बिहार में बाइक रैली आज, रैली का रूट और कार्यक्रम तय

पुरानी पेंशन के लिए पूरे बिहार में बाइक रैली आज, रैली का रूट और कार्यक्रम तय
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, बिहार के आह्वान पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) तथा निजीकरण के विरोध में और पुरानी पेंशन योजना (OPS) के पक्ष में दिनांक 03.12.2023 को बिहार के सभी जिले में बाईक रैली होने जा रहा है। यह समाचार Operafast hindi news पर पढ़ रहे हैं।

इस कार्यक्रम के बारे में एनएमओपीएस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण पाण्डेय के द्वारा पटना में बाइक रैली निकाले जाने के संबंध में बताया गया कि आज रविवार 03 दिसंबर को 2023 को बिहार के सभी जिले में बाइक रैली का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस रैली के द्वारा सभी पेंशन विहीन कर्मचारी लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है। साथ ही आगामी 10 दिसंबर 2023 को पटना के गर्दनीबाग में मानवाधिकार रैली में आने के लिए कहा जाएगा।

पटना में बाइक रैली का रूट तय कर लिया गया है। यह रैली आज 12 बजे दिन में सगुना मोड़ से चलकर इनकम टैक्स चौराहा होते हुए आर ब्लॉक तक आयेगा।

वही एनएमओपीएस के प्रदेश सचिव शशि भूषण जी का कहना है कि पुरानी पेंशन के आवाज बुलंद करने के लिए सभी कर्मचारी, पदाधिकारी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इस रैली कार्यक्रम को बिहार के सभी विभाग के कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। क्योंकि 10 दिसंबर 2023 को गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में मानवाधिकार रैली हो रहा है जिसमे NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु पहुंच रहे हैं।

वही सारण (छपरा) द्वारा भी दिनांक 03.12.2023 को दोपहर 02:00 बजे बाईक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सारण जिला अध्यक्ष डॉ. दिनेश पाल ने बताया कि बाईक रैली में 200-250 सरकारी कर्मियों के शामिल होने की संभावना है। बाईक रैली कार्यक्रम में बैनर, पोस्टर, झण्डा एवं नारा , स्लोगन का प्रयोग किया जाएगा।

छपरा में रूट चार्ट (02:00 PM - 03:00 PM)

छपरा जंक्शन-दारोगा राय चौक-नगर थाना चौक नगरपालिका चौक-नगर थाना चौक-दारोगा राय चौक-छपरा रेलवे जंक्शन


इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला सचिव मुकेश कुमार पांडेय ने अनुरोध करते हुए कहा कि दिनांक 03.12.2023 को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) तथा निजीकरण के विरोध में और पुरानी पेंशन योजना (OPS) के पक्ष में आयोजित होने वाले बाईक रैली कार्यक्रम हमें जिले के सभी कर्मचारी जरूर शामिल हों।

जमुई जिला में मोटरसाइकिल/बाइक रैली दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 2:00 बजे तक समाप्त होगा जो सिंचाई विभाग जमुई के प्रांगण (Near SP Residence) से प्रारंभ कर बोधवन तालब होते हुए रेलवे स्टेशन, जमुई और बापस अम्बेदकर चौक पर समाप्त होगा