पुरानी पेंशन बहाली हेतु जन प्रीतिनिधियों के आवास पर ज्ञापन देने का कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन बैठक
पुरानी पेंशन बहाली हेतु जन प्रीतिनिधियों के आवास पर ज्ञापन देने का कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन बैठक आज दिनांक 30 जुलाई 2023 को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, NMOPS बिहार द्वारा राज्य के सभी जिलों के कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं संघों के साथ आनलाइन बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था की दिनांक 01 अगस्त 2023 से 09 अगस्त 2023 के बीच स्थानीय विधायकों एवं सांसदों के घर जाकर पुरानी पेंशन योजना को सरकारी कर्मियों को लागू किए जाने के उद्देश्य से "घंटी बजाओ कार्यक्रम" आयोजित किया जाना है। यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। उक्त बैठक में यह तय किया गया कि केंद्र और राज्य के कर्मियों द्वारा राज्य में स्थानीय विधायकों एवं सांसदों के घर जाकर उन्हें एक ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में यह अंकित किया जाएगा कि सरकारी कर्मियों को यथाशीघ्र एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए क्योकि पेंशन कर्मियों का अधिकार है । एनपीएस ना तो राज्य सरकार के लिए लाभदायक है ना ही कर्मियों के लिए। ज्ञापन में यह भी अंकित किया जाएगा कि सरकारी कर्मियों का भी अ...