Posts

Showing posts from October, 2022

पुरानी पेंशन बहाली हेतु, अनोखे तरीके से किया छठ। हो रही चर्चा ...

Image
पुरानी पेंशन बहाली हेतु भगवान भास्कर से आराधना लोक आस्था का पर्व छठ बड़े ही धूमधाम से बिहार राज्य समेत भारत के कई राज्यों में मनाया गया। यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ में व्रती द्वारा पहले दिन शाम को अस्तचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन उदय गामी सूरज को अर्घ दिया जाता है। कहते हैं कि इस समय जो मन्नत भगवान भास्कर से मांगा जाता है वो पूर्ण अवश्य होता है। गया जिला अंतर्गत गुरारू प्रखंड के डिहुरी गाँव में इस बार छठ का त्यौहार कुछ अलग तरह से मनाया गया। बिहार राज्य के सरकारी कर्मियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS)को लागू करने के लिए चलाये जा रहे आंदोलन (एनएमओपीएस, बिहार) के समर्थन में इस गाँव के सभी व्रत धारियों द्वारा 11 नारियल सूर्यदेव को अर्पित करते हुए सुबह का  अर्घ्य  संपन्न किया गया। जब न्यूज कवरेज करने ऑपरफास्ट टीम के पत्रकार ने अर्घ्य देती महिलाओं को देखा तो आश्चर्यचकित हुए बिना न रह सके। क्योंकि उनसभी महिलाओं के सूप और दौरी में OPS लिखा प्रसाद भगवान भास्कर को चढ़ाया गया था। मौके पर एनएमओपीएस के प्रदेश समन...

इन छठ पूजा स्पेशल ट्रेन में सीट रिजर्व कराइए, तुरंत मिलेगी कन्फर्म सीट

Image
  इन छठ पूजा स्पेशल ट्रेन में सीट रिजर्व कराइए, तुरंत मिलेगी कन्फर्म सीट भारतीय रेलवे यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए नित्य नई ट्रेन चला रही है। जिससे यात्री अपने गंतव्य तक बिना परेशानी के जा सके। इसी कड़ी में छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों को भीड़ भाड़ से बचाने हेतु पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने अपने मंडल के कई स्टेशनों से भारत के विभिन्न शहरों के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई है । यह ट्रेन 29/10/2022 से लेकर 07/11/2022 तक चलेगी। ये समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। 29/10/2022 को चलने वाली ट्रेनें 1. गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा 22:55 बजे खुलकर से रक्सौल अगले दिन 14:56 में पहुंचेगी। इसका ठहराव सीतामढ़ी, रक्सौल और समस्तीपुर दिया गया है। 2. गाड़ी संख्या 03317 धनबाद से 22.00 बजे खुलकर से सीतामढ़ी अगले दिन 06.30 में पहुंचेगी। इस गाड़ी का ठहराव सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, लहरिया सराय और समस्तीपुर में दिया गया है। 3. गाड़ी संख्या 05522 अंबाला से 15:30 में चलकर बिहार के सहरसा अगले दिन 18:10 में पहुंचेगी । यह समस्तीपुर मंडल के सहरसा, सोनबरसा ...

सोनपापड़ी और चाकलेट की प्रतिस्पर्धा में विदेशी बाजारों का तिलिस्म

Image
सोनपापड़ी और चाकलेट की प्रतिस्पर्धा में विदेशी बाजारों का तिलिस्म आपने सोनपापड़ी का नाम अवश्य सुना होगा। इसका उपहास सिर्फ कुछ विदेशी ब्रांड को ऊंचा उठाने के लिए हम लोगों के द्वारा किया जाता है। जो आपके लिए सहज ही उपलब्ध हो उसका मूल्य हम नही जान सकते या यूँ कहें कि जानने की कोशिश नही करते। परसाई जी का व्यंग है कि "जो व्यक्ति आपको अंधेरे का डर दिखा रहा है, दरअसल वो आपको अपनी कम्पनी का टॉर्च बेचना चाहता है ।" आपने महसूस किया होगा दीवाली के आसपास News में नकली मावा-खोया का प्रोपेगेंडा चरम पर रहता है कि मिठाईयाँ मत लीजिए । ये जहर है। एक मिशन के तहत चॉकलेट्स कम्पनियों ने सभी का माइंड वाश कर दिया है । इनके तिलिस्म को समझिए। आप अपने यहाँ की नामी और पुरानी दुकान से मिठाई लीजिए । अधिक लाभ के लिए मिलावट करके वो दुकानदार अपनी पीढ़ियाँ लगा कर बनाई साख से समझौता नहीं करेगा । महीनों पहले बनी, बासी हुईं, फ्रिज में पड़ी पत्थर हुई चॉकलेट्स को कभी-कभी खाया जा सकता है। पर ताज़ी, लज़ीज़ भारतीय मिठाइयों के आगे इनकी कोई औकात नहीं है। जी हां। जिसे हरा न सको उसे यशहीन कर दो। उसका उपहास करो। उसकी छवि म...

मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, आवेदन यहां करें

Image
मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए चॉइस फिलिंग शुरू मेडिकल में नामांकन कराने वाले वैसे उम्मीदवार जो बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन करना चाहते हैं उनके लिए ये समाचार है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के द्वारा बिहार राज्य के विभिन्न कॉलेजों में 85% एमबीबीएस के सीटों पर एडमिशन के लिए एडमिशन कम मेरिट लिस्ट के आधार पर मैट्रिक्स रेट जारी कर दिया है । यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।          (फोटो काल्पनिक) अंडर ग्रेजुएट मेडिकल ऐडमिशन काउंसलिंग 2022 के रैंक कार्ड के आधार पर बिहार के कॉलेजों में उपलब्ध 85% सीटों पर चॉइस कर सकेंगे । चॉइस भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है। मेरिट लिस्ट में शामिल सभी उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना-अपना चॉइस भर सकते हैं । पहले दौर का प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट 4 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सह एडमिशन 5 से 8 नवंबर तक होगा । स्टूडेंट 5 से 12 नवंबर तक फर्स्ट राउंड में फ्री एग्जिट कर सकते हैं। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने ...

जानें कल लग रहे सूर्य ग्रहण का समय, किस राशि वाले को देखना है शुभ

Image
जानें कल लग रहे सूर्य ग्रहण का समय, किस राशि वाले को देखना है शुभ सन 2022 में विश्व में कुल 4 ग्रहण लग रहे हैं जिसमें दो सूरज ग्रहण तथा दो चंद्र ग्रहण है। ऐसे बात करें तो एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण पहले ही लग चुका है। क्योंकि 2022 का यह अक्टूबर का महीना चल रहा है। अब हम बात करते हैं आगे लगने वाले खंड सूरज ग्रहण की। कल कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या, दिन मंगलवार दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को एक खंड सूर्य ग्रहण लग रहा है यह खण्ड सूर्य ग्रहण का दृश्य भारत में ग्रस्तास्त खण्ड सूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया के क्षेत्रों में भी दिखेगा। इस खंड सूर्य ग्रहण के कुल समय अवधि 7 घंटा 5 मिनट होगी। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण का शुरुआत दिन 11:28 मिनट पर तथा मोक्ष 18: 33 मिनट पर होगा। कल 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह ग्रस्तास्त खंड सूर्य ग्रहण के रूप में दृश्य होगा इस ग्रहण का मध्य, उत्तरी क्षेत्र में अल्प समय हेतु दृश्य होगा। संवत 2079 शाके 1944 कार्त...

दिवाली छठ पर घर जाना हुआ आसान, भारतीय रेल ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और समय...

Image
दिवाली छठ पर घर जाना हुआ आसान, भारतीय रेल ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और समय... वर्तमान समय में त्योहारों का सीजन चल रहा है इस दौरान लोग अपने घर जा रहे हैं । बहुत से लोगों को अपने कर्तव्य स्थल से घर जाने के लिए ट्रेन और बसों में सीट नहीं मिलने से परेशानी हो रही है इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस दीपावली त्यौहार के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को अपने गंतव्य स्थल तक जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ये समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। इस दीपावली फेस्टिवल पर लोगों को अपने घर तक जाने के लिए आसानी से सीट मिल जाएगी । दक्षिण रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में टिकट बुकिंग चालू हो गया है , लोगों की भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है दक्षिण रेलवे के निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों की जानकारी हम देने जा रहे हैं। जिसमें तारीख, समय और स्टेशन की जानकारी है। इससे आप समय से सीट बुक करा सकते हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए दक्षिण रेलवे ने दिवाली स्पेशल के रूप में विभिन्न जिला और स्टेशनों से 46 ट्रेन चलाने का निर्णय ल...

पंजाब में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर बिहार में जश्न, फूटे पटाखे

Image
पंजाब में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर बिहार में जश्न, फूटे पटाखे नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई द्वारा आज पंजाब सरकार के पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा का स्वागत करते हुए कल शाम शुक्रवार को जश्न मनाया गया। ये समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडे द्वारा बताया गया कि एनएमओपीएस का संघर्ष पूरे देश में रंग ला रहा है और पिछले 1 वर्ष के भीतर 4 राज्यों द्वारा नई पेंशन प्रणाली को बदलते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाना एनएमओपीएस के संघर्ष का ही परिणाम है। प्रदेश महासचिव श्री शशि भूषण द्वारा बताया गया कि बिहार में भी हम लोग लगातार प्रयासरत हैं और कल ही बिहार के वित्त मंत्री से वार्ता की गई जो सकारात्मक रही। जैसा कि आप जानते है कि बिहार में पुरानी पेंशन 1 सितंबर 2005 को समाप्त कर केंद्र के तर्ज पर तत्कालीन सरकार ने अपने राज्य में भी न्यु पेंशन स्कीम लागू कर दिया था। आज कर्मचारियों की एकजुटता के बदौलत राजस्थान, छतीशगढ़, झारखंड के अलावे पंजाब में भी पुरानी पेंशन लागू करवाने में सफल रहे...

भ्रष्टाचार के जांच करवाने में नाकाम युवक ने हाथ काटा, वीडियो देखे।

Image
  भ्रष्टाचार के जांच करवाने में नाकाम युवक ने हाथ काटा, वीडियो देखे। आप बिहार के विमल मंडल को जानते होंगे, जो अररिया जिले से आते हैं वह भ्रष्टाचार के खिलाफ सैकड़ों पत्र मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री समेत आला अधिकारियों को लिख चुके हैं। कई पदाधिकारियों को हाथों हाथ शिकायत किया। जिस पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई । वे अपने गांव में सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार, नरेगा में हुए भ्रष्टाचार का जांच करवाना चाहते थे लेकिन उल्टे लोग इन्हें पागल कहने लगा। यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। वह नीतीश कुमार को पत्र लिखा कि अगर मेरे पत्र पर सुनवाई नहीं हुआ तो अयोध्या में जाकर अपना हाथ काटकर श्रीराम के चरणों में चढ़ा देंगे। वे सरकार को 2005 से ही पत्र लिख रहे थे। लेकिन इनके पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता रहा।  कुछ दिन पहले की बात है। उनके गांव में 2014 में सड़क पास हो गया था लेकिन उस पर कुछ काम नहीं हुआ । सभी नेता, पदाधिकारी और इंजीनियरों ने मिल बांट कर सड़क निर्माण का पास हुआ पैसा खा गया , लेकिन गांव की सड़क अभी तक नहीं बना। उस सड़क को बनवाने के लिए उन्होंने बहुत सारे पत...

पुरानी पेंशन हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Image
पुरानी पेंशन हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई का एक शिष्टमंडल आज बृहस्पतिवार को श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, वित्त विभाग, बिहार से मिला तथा उन्हें नई पेंशन योजना की खामियां और पुरानी पेंशन योजना से कर्मियों और राज्य सरकार को होने वाले फायदे के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। माननीय मंत्री द्वारा गंभीरता से सारी बातों को सुना गया। ये समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए एनएमओपीएस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण पांडे ने अपने ज्ञापन के माध्यम से वित्त मंत्री को बताया के 1 सितंबर 2005 से बिहार में पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है उसके बाद से नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले अति अल्प पेंशन से जीवन कठिन हो गया है। केंद्रीय सरकार के तर्ज पर बिहार सरकार भी अपने कर्मचारियों के वेतन से 10% कटौती करने के बाद अपनी ओर से 14% का अंशदान एक प्राइवेट संस्था ए...

बिहार सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी देने का दिया निर्देश

Image
बिहार सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी देने का दिया निर्देश बिहार सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिहार सरकार के वैसे सभी राजपत्रित अधिकारी या अराजपत्रित कर्मचारी है जिनका वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है उनका इस अक्टूबर माह का वेतन दिवाली से पूर्व कर दी जाएगी। यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं । बिहार सरकार के वित्त सचिव संसाधन लोकेश कुमार सिंह द्वारा सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को प्रेषित किए गए पत्र के माध्यम से बताया है कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारी जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र के माध्यम से की जाती है, को संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन भुगतान अनुमान्य है । स्वतः निकासी के लिए सक्षम के वेतन की निकासी भी अगले माह के प्रथम तिथि को अनुमान्य होती है। जैसा कि आप जानते हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन प्रायः माह की अंतिम तिथि को मिलती या फिर अगले माह में पांच तारीख से पहले मिल जाती है। इन सभी कर्मचारियों को आसन्न दिवाली और छठ पूजा को द...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस का मंत्री पर दवाब, सौंपा ज्ञापन

Image
  पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु एनएमओपीएस का मंत्री पर दवाब, सौंपा ज्ञापन   एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संस्था) बिहार के तत्वावधान में आज श्री सुमित कुमार सिंह, माननीय मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से मिलकर बिहार में भी पुरानी पेंशन बहाली हेतु आग्रह किया गया तथा माननीय मंत्री से अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर से माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को रखें। यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। माननीय मंत्री द्वारा पूरी बात को समझने के उपरांत यह आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही वे इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। एनएमओपीएस बिहार की तरफ से मुख्य रूप से इसमें प्रदेश अध्यक्ष, वरुण पांडेय ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर न्यू पेंशन से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के भविष्य के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हो कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के हित में सही नही है। सरकार कर्मचारियों का 10 प्रतिशत और अपने 14 प्रतिशत को म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में लगा रही है जिसका रिटर्न और उससे प्राप्त राशि से मिलने वाली पें...

Station Master's Central body Genral meeting held in chennai

Image
  AISMA 50th CBGM held in Chennai on 17 & 18 Oct 2022 All indian station master Association की 50th केंद्रीय आमसभा की द्वैवर्षिक महासम्मेलन का शुभारंभ तमिलनाडु के चेन्नई में हो रहा है। चेन्नई दक्षिण रेलवे के मुख्यालय भी है। ये स्टेशन मास्टरों का द्वैवर्षिक दो दिवसीय महासम्मेलन 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को होनी है । इस सम्मेलन में पूरे भारत से स्टेशन मास्टर भाग ले रहे रहे है। You are reading this news on  www.operafast.com चेन्नई के P.K.अब्दुल्ला हॉल में चल रहे बैठक का शुभारंभ 10.30 बजे दिन में प्रार्थना के साथ पहले दिन का सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। The 50th Central biennial General meeting of the All Indian Station Master Association is being inaugurated in Chennai, Tamil Nadu. Chennai is also the headquarters of Southern Railway. This biennial two-day conference of station masters is to be held on October 17 and October 18. Station masters from all over India are participating in this conference. The first day's conference has begun with prayers during the day at...