जानें कल लग रहे सूर्य ग्रहण का समय, किस राशि वाले को देखना है शुभ

जानें कल लग रहे सूर्य ग्रहण का समय, किस राशि वाले को देखना है शुभ


सन 2022 में विश्व में कुल 4 ग्रहण लग रहे हैं जिसमें दो सूरज ग्रहण तथा दो चंद्र ग्रहण है। ऐसे बात करें तो एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण पहले ही लग चुका है। क्योंकि 2022 का यह अक्टूबर का महीना चल रहा है। अब हम बात करते हैं आगे लगने वाले खंड सूरज ग्रहण की।

कल कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या, दिन मंगलवार दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को एक खंड सूर्य ग्रहण लग रहा है यह खण्ड सूर्य ग्रहण का दृश्य भारत में ग्रस्तास्त खण्ड सूर्यग्रहण के रूप में दिखेगा।



यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया के क्षेत्रों में भी दिखेगा। इस खंड सूर्य ग्रहण के कुल समय अवधि 7 घंटा 5 मिनट होगी। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण का शुरुआत दिन 11:28 मिनट पर तथा मोक्ष 18: 33 मिनट पर होगा।

कल 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह ग्रस्तास्त खंड सूर्य ग्रहण के रूप में दृश्य होगा इस ग्रहण का मध्य, उत्तरी क्षेत्र में अल्प समय हेतु दृश्य होगा।


संवत 2079 शाके 1944 कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 का खंड सूर्य ग्रहण को किस राशि के लोगों को देखना चाहिए या नहीं देखना चाहिए । यहां हम आपको आपके राशि के अनुसार ग्रहण देखने का फल बता रहे हैं।

मेष राशि - स्त्रीपीड़ा

वृष राशि- सौख्य

मिथुन राशि- चिंता

कर्क राशि - व्यथा

सिंह राशि- श्री

कन्या राशि - क्षति

तुला राशि - घात

वृश्चिक राशि- हानि

धनु राशि -लाभ

मकर राशि- सुख

कुंभ राशि- मान नाश

मीन राशि- मृत्यु तुल्य कष्ट

इस ग्रहण का सूतक विचार

भारतीय धर्म शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व तथा सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व ग्रहण का सूतक होता है इसमें बालक, वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य लोगों को भोजन आदि नहीं करना चाहिए । सूर्यास्त के पश्चात इस ग्रहण का मोक्षकाल माना जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कश्यप एक पाकिस्तानी एजेंट ... जाने गुप्तेश्वर पाण्डेय नहीं क्यों ऐसा कहां

गया शहर का नाम बदला, सरकार ने दी मंजूरी

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल