मुख्य न्यायाधीश को व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने दिया ज्ञापन, काला बिल्ला लगा करेंगे काम
मुख्य न्यायाधीश को व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने दिया ज्ञापन, काला बिल्ला लगा करेंगे काम बिहार स्टेट सिविल कोर्ट एम्पलाइज एसोसिएशन ने पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश को अपने महानिबंधक के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए राज्य सरकार के द्वारा वेतन विसंगति एवं शेट्टी कमीशन की अनुशंसा को लागू नहीं करने के नकारात्मक रवैए के कारण व्यवहार न्यायालय के सभी जिला के कर्मियों के द्वारा 1 फरवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक काला बिल्ला लगाकर कार्य निष्पादित करने के बारे जानकारी दी है। यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी ने मुख्य न्यायधीश को भेजे गए पत्र के आलोक में बताया कि इस संबंध में 27 नवंबर 2022 को व्यवहार न्यायालय पटना में व्यवहार न्यायालय कर्मियों के द्वारा एक आम सभा की गई थी जिसमें निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार के द्वारा न्यायालय कर्मियों को वेतन विसंगतियों के मामले का निराकरण एवं से कमीशन की अनुशंसा को हूबहू लागू करने तथा न्यायालय कर्मियों के पद के अनुरूप शेट्टी कमीशन के अनुशंसा के अनुसार जल्दी न्यायालय के आश्रितों को...