Posts

Showing posts from March, 2021

रेल की पटरी में जंग कैसे लगता है !

Image
 रेलवे ट्रैक में उपयोग किया जाने वाला स्टील एक उच्च गुणवत्ता वाला स्टील मिश्र धातु है - जिसमें 0.7% कार्बन और 1% मैंगनीज होता है और इसे-C-Mn ’रेल स्टील के रूप में जाना जाता है ! जो जंग के लिए कम संवेदनशील है। जब लोहे से बने सामान नमी वाली हवा में ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करते हैं तो लोहे पर एक भूरे रंग की परत यानी आयरन ऑक्साइड (Iron oxide) की जम जाती है. यह भूरे रंग की परत लोहे का ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया के कारण आयरन ऑक्साइड बनने से होता है, जिसे धातु का संक्षारण कहते या लोहे में जंग लगना कहते है ! अर्थात जब लोहा वायुमंडल (ऑक्सीजन) और नमी (पानी) के संपर्क में आता है तो लोहा इनके साथ क्रिया करके कुछ अवांछित यौगिक बना लेता है और लोहे का क्षय होने लगता है और इसी कारण इसका रंग भी बदल जाता है , इसे लोहे पर जंग लगना कहते है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि विश्व के कुल उत्पादन का 15% लोहा जंग लगने के कारण ख़राब या नष्ट हो जाता है। लोहे पर जंग लगना एक विद्युत रासायनिक क्रिया है। लोहे पर जंग लगना एक प्रकार का संक्षारण है अर्थात लोहे पर जंग लगने को संक्षारण का एक उदाहरण कहा जा सकता है। 1. होली ...

होली के दिन क्या करना है , क्या है होली का महत्व ?

  क्या है होली का महत्व? होली का त्यौहार अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक मान्यताओं की वजह से बहुत प्राचीन समय से मनाया जा रहा है. इसका उल्लेख भारत की बहुत से पवित्र पौराणिक पुस्तकों,जैसे पुराण, दसकुमार चरित, संस्कृत नाटक, रत्नावली में किया गया है. होली के इस अनुष्ठान पर लोग सड़कों, पार्कों, सामुदायिक केंद्र, और मंदिरों के आस-पास के क्षेत्रों में होलिका दहन की रस्म के लिए लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री के ढेर बनाने शुरू कर देते है. बहुत से लोग घर पर साफ- सफाई भी करते हैं. इसके साथ अलग अलग प्रकार के व्यनजन भी बनाते हैं जैसे की गुझिया, मिठाई, मठ्ठी, मालपुआ, चिप्स आदि. होली पूरे भारत में हिंदुओं के लिए एक बहुत बड़ा त्यौहार है, जो ईसा मसीह से भी पहले कई सदियों से मौजूद है. अगर इससे पहले की होली की बात करें तब यह त्यौहार विवाहित महिलाओं द्वारा पूर्णिमा की पूजा द्वारा उनके परिवार के अच्छे के लिये मनाया जाता था. प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस त्यौहार का जश्न मनाने के पीछे कई किंवदंतियों रही हैं. होली हिंदुओं के लिए एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है. होली शब्द “होलिका” स...

जाने होलिका दहन की अमर कहानी

Image
 होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुडा़ त्योहार है, जिसमें अध्यात्म का अनोखा रूप झलकता है। इस त्योहार को रंग और गुलाल के साथ मानने की परम्परा है। इस त्योहार के साथ कई पौराणिक कथाएं एवं मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपता तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. इससे एक गिन पहले होलिका दहन होता है. इस साल होली 29 मार्च और होलिका दहन 28 मार्च को है ! हर साल लोग होलिका दहन मनाते हैं इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं होलिका दहन (Holika Dahan) मनाने के पीछे क्या कारण है ! आज हम आपको होलिका दहन से संबंधित पौराणिक कहानी बताने जा रहे हैं ! होली की पूर्व संध्या में होलिका दहन किया जाता है। इसके पीछे एक प्राचीन कथा है कि असुर हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु से घोर शत्रुता रखता था। इसने अपनी शक्ति के घमंड में आकर स्वयं को ईश्वर कहना शुरू कर दिया और घोषणा कर दी कि राज्य में केवल उसी की पूजा की जाएगी। उसने अपने राज्य में यज्ञ और आहुति बंद करवा दी और भगवान के भक्तों को सताना शुरू कर दिया।  हिरण्यकश्यप का...

प्रशिक्षण समारोह का समापन, सांसद और जिलाधिकारी रहे मौजूद

Image
आज दिनांक 27/03/2021 को जहानाबाद जिला के टाउन हॉल में दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन हो गया ! इस समापन समारोह में जहानाबाद के सांसद और जिला अधिकारी मौजूद थे ! विदित हो कि यह प्रशिक्षण समारोह का उद्घाटन जहानाबाद जिला अधिकारी मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया था ! यह प्रशिक्षण अखिल भारतीय मशरूम प्रशिक्षण परियोजना के अंतर्गत केंद्रीय कृषि प्रशिक्षण अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया ! इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन के उद्घाटन समारोह में कृषि अनुसंधान केंद्र सोलन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा समस्तीपुर के वैज्ञानिक,जहानाबाद जिला के अधिकारी समेत किसान समन्वयक कृषि सलाहकार जहानाबाद जिला के 500 किसान मौजूद थे ! जिला अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों को विलक्षण प्रतिभा के धनी बताया और कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत जहानाबाद में मशरूम की खेती के लिए चयन किया गया है उन्होंने इस खेती पर 50% अनुदान की बातें की बताइए उन्होंने बताया कि ज्यादा फसल होने पर भारत से बाहर भी निर्यात किया जाएगा इसके लिए कोलकाता पोर्ट से बात भी कर ली गई है !  जहान...

किसानों के 'भारत बंद राष्ट्रीय जनता दल का बिहार बंद

Image
  किसानों का भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है बिहार में किसानों के भारत बंद का विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने के कारण छिटपुट रूप से जहां-तहां बंद का असर दिख रहा है दुकान खुले हुए हैं यातायात भी सभी जगह सुचारू रूप से चल रहा है !  पटना गया नेशनल हाईवे 83 पर MAI हाल्ट के पास आसपास के राजद समर्थित गांव के लोग कुछ बस ट्रक को रोककर जाम लगा दिया है यह जाम 1 किलोमीटर लंबा है ! क्योंकि बिहार में तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से अपने समर्थकों को भारत बंद मे भाग लेने को कहा है ! बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे और विपक्ष के नेताओं को जबरन बाहर निकाले जाने को लेकर विपक्ष आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। महागठबंधन ने इसे लेकर आज (शुक्रवार, 26 मार्च) बंद का आह्वान किया है।   ऐसे किसान संगठनों का भारत बंद और राष्ट्रीय जनता दल समर्थित लोगों का बिहार बंद दोनों का मिलाजुला असर रहा ! लेकिन बिहार में किसान संगठन से ज्यादा राजनीतिक संगठन के लोग एक्टिव है ! किसान संगठनों का भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। बिहार में आरज...

कोविड-19 और जगन्नाथ पुरी का रहस्य

Image
  कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर करीब नौ महीने से बंद श्री जगन्नाथ मंदिर बुधवार को दोबारा खोला गया। मंदिर खुलने के बाद भक्तों में खुशी है कि उन्हें फिर से दर्शन मिल सकेंगे।  हालांकि मंदिर प्रशासन ने सेवकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए सुबह सात बजे मंदिर के द्वार खोले गए। इस दौरान कोविड-19 से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया गया। वैश्विक महामारी के कारण मंदिर मध्य मार्च 2020 से बंद था। तीन जनवरी से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी। पुरी के निवासियों से कोविड-19 की जांच रिपोर्ट ना मांगे जाने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों में कोरोना वायरस की स्थिति से अवगत है। इसलिए उन्हें संक्रमित ना होने की पुष्टि के लिए कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है। सभी दर्शनार्थी के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। सैनिटाइजर लगाना भी जरूरी किया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर करीब चार लाख वर्ग फीट एरिया में है. इसकी ऊंचाई 214 फीट है. आमतौर पर दिन में किसी वक्त किसी भी इमारत या चीज या इंसान की परछाई जमीन दि...

सरकारी बैंकों का निजीकरण और उनका हड़ताल

  बजट 2021 में 2 सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी, लेकिन अब सरकार ने 4 सरकारी बैंकों को निजीकरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। बता दें कि दो बैंकों का 2021-22 में निजीकरण होगा। इस खबर से बैंकिंग शेयरों को पंख लग गए। जिन 4 सरकारी बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), बैंक ऑफ इंडिया (BoI), इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank) का नाम शामिल है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ ग्राहक हैं ! बैंक की पूरे भारत में 1874 ब्रांच हैं। वित्त वर्ष 2021 की दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 13.9% बढ़कर 154 करोड़ रुपये हो गया। इंडियन ओवरसीज बैंक का हेडक्वार्टर चेन्नई में है। इंडियन ओवरसीज बैंक का भी राष्ट्रीयकरण 1969 में हुआ।इंडियन बैंक ओवरसीज की पूरे भारत में 3219 शाखाएं थीं। बैंक की 6 विदेशी फॉरेन ब्रांच और रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक को अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में 6,075 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया के अंतर्गत वर्ष 1992 से भारत सरकार द्वारा बैंकिंग क्षेत्र द्वारा बैंक...

भारत के प्रधानमंत्री आईएएस ऑफिसर से कितनी बार मिल सकते हैं !

  क्या भारत के प्रधानमंत्री किसी आईएएस ऑफिसर से मिल सकते हैं कई बार आपके मन में ऐसा प्रश्न जरूर उत्पन्न हुआ होगा क्योंकि आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री के आसपास काम करने वाले जितने भी व्यक्ति होते हैं उसमें अधिकांशत आई ए एस ऑफिसर हीं होते हैं, लेकिन क्या वह उनके आस पास रहकर भी प्रधानमंत्री से कितने  बार मिलते हैं या प्रोटोकॉल के तहत किसी से मिलने की उन्हें इजाजत है  या नहीं ! Protocol एक तरह की औपचारिकता होती है, जो एक सिस्टम को बेहतर चलाने के लिये बनाई जाती है. ये एक तरह की प्रक्रिया है जिसके मुताबिक़ किसी काम को व्यवस्थित तरीक़े से पूरा किया जाता है. भारत में इसे सरकारी संस्कार भी कह सकते हैं. Protocol को Greek शब्द 'प्रोटो-कोलान' से लिया गया है. इसका अर्थ 'पहली गोंद' है, जो किसी दस्तावेज़ को सील करते वक़्त लगाई जाती है. ताकि वो दस्तावेज़ ज़्यादा प्रमाणिक नज़र आएं ! Protocol...यानी औपचारिकताओं और तामझाम से भरा वो सिस्टम, जिसमें भारत में हर क्षेत्र में दो वर्ग पैदा किये हैं. इसके तहत एक वर्ग को ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत दी जाती है, जबकि दूसरे वर्ग से ग़ुलाम या सेवक की तरह...

Train Roll down case occurred ! see video

  One Rolldown Case occurred in IZN/DIV. Date - 17.03.21. L/No - 40201/WDP4D/TKD. T/No - 05326(DLI -TPU). LP - Mubarak Ansari (BC). Mob - 7895090496. ALP - Jitendra Kumar (BC). B/Sec - BNSA - TPU. Cause - At 16.15 train entering at TPU Station, at home signal one cattle dashed with train engine , resulted BP,FP pipe routed off and BP ,FP pressure zero in train engine . LP try to recover BP and FP pressure with help of close BP and FP pipe both direction .  And ALP check the load . At same time train Rolldown upto Banbasa station and Khatima station . Train stopped at Km/No 42/6 at khatima . Rest information awaited !  कल दिनांक 17:03 2021 को दिल्ली से चलकर टनकपुर जाने वाली 053 26 जन शताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर होम सिग्नल से अचानक पीछे की ओर चलना शुरू कर दिया ऐसा होने से ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई यह उत्तर पूर्व रेलवे के टनकपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना घटित हुई ड्राइवर मुख्तार अंसारी ने बताया कि जैसे ही वह टनकपुर रेलवे स्टेशन से आगे की ओर जा रहा था उसी वक्त अ...

भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द होने से युवा प्रस्ताव टला

  भाजपा सांसद की हुई असमय मौत के कारण भाजपा संसदीय दल की होने वाली बैठक रद्द करना पड़ा !  हिमाचल प्रदेश के सांसद रामस्वरूप शर्मा का आज  दिल्ली में घर के अंदर फांसी लगाकर  आत्महत्या का मामला सामने आया है ! आज दिल्ली में रहने वाले रामस्वरूप शर्मा के निजी सहायक  किसी काम से शर्मा का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से  कुछ आवाज नहीं आया ! काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ ! आनन-फानन में निजी सहायक ने पुलिस  कंट्रोल रूम को सूचना दी ! जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो उसे पाकर पुलिस हैरान रह गई। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि वह पहले ही मर चुका था। पुलिस के अनुसार, सांसद के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान लिया गया है। हालांकि, कोई पत्र जब्त नहीं किया गया था और उनकी मौत का कारण शव परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही पता चलेगा। राम स्वरूप शर्मा पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ  चल रहे थे !  हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के कारण दिल्ली में होने वाली भाजपा संसदीय दल की बै...

इस प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार।

  अपने राज्य के युवाओं को नौकरी देना राज्य सरकार का कर्तव्य होता है ! समय-समय पर विभिन्न निकायों के द्वारा रिक्तियां निकाली जाती है, जिससे वहां के राज्य के बेरोजगार युवाओं को काम  मिल सके,  इसी के तहत बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन , कर्मचारी चयन आयोग, विधान परिषद , विधानसभा से समय-समय पर रिक्तिया निकालकर युवाओं को नौकरी दी गई है !  हाल ही में बिहार राजस्व विभाग के द्वारा विभिन्न पदों पर योगदान करवाया गया ! अभी विभिन्न विभागों में खाली  रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा रहा है ! बिहार प्रदेश में पंचायती राज विभाग नौ हजार क्लर्कों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इन पदों के सृजन की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। इसमें इनकी योग्यता आदि तय किये जाएंगे। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लिपिकों की तैनाती पंचायतों में की जाएगी। पंचायतों के कार्यालय में ये बैठेंगे। पंचायतों में हो रहे कार्यों से संबंधि...

सरकारी नौकरी के साथ साथ इन तरीकों से बहुत सारे पैसे कमा सकते हैं

  आज के वक्त में सभी लोग चाहते है कि वह ऑनलाइन पैसे कमाए।  आज के वक्त में ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए मार्केट में बहुत सारे तरीके अवेलेबल हैं।  आप ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए blogging कर सकते हैं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं, फ्रीलांसिंग कर सकते हैं, एप्लीकेशन पर ऐड देख सकते हैं मतलब कि आज के वक्त में बहुत सारे तरीके हमारे पास उपलब्ध है।  आज के वक्त में बहुत से ऐसे तरीके हैं जो कि सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और उनका समय बर्बाद करते हैं इसीलिए आप सही तरीका चुने। यूट्यूब से पैसे कमाने के आपको बहुत से फायदे होंगे। जैसे कि आप बिना एक रूपया लगाए काम शुरू कर सकते हैं, आप सारा काम घर बैठे कर सकते है, आपको कहीं भी आने जाने की जरूरत नहीं है। YouTube से : - आप बिना लिमिट के पैसे कमा सकते हैं, आप पैसे कमाने के लिए एक तरीके पर निर्भर नहीं रहेंगे, यूट्यूब पर बाकी तरीकों के जैसी मेहनत नहीं करनी होगी।  यूट्यूब पर आप पैसे कमाने के साथ फेमस भी हो सकते हैं। आज बड़े youtubers इंटरनेट सेलिब्रिटी की तरह होते हैं। Reselling करके :- दोस्तो यह जो Reselling शब्द है यह दो शब्दों से ...

वो भाषण, जिसे 'आइडिया ऑफ पाकिस्तान' कहते हैं !

  मैं पंजाब, नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर, सिंध और बलूचिस्तान को एक संयुक्त राज्य के रूप में देखना चाहता हूं। ब्रिटिश राज के तहत या फिर उसके बिना भी एक खुद-मुख्तार नार्थ-वेस्ट भारतीय मुस्लिम राज्य ही मुसलमानों का आखिरी मुस्तकबिल है।' 29 दिसंबर 1930 को मुस्लिम लीग के 25वें अधिवेशन में दिए गए इस भाषण को अब पाकिस्तान में 'आइडिया ऑफ पाकिस्तान' के नाम से पढ़ाया जाता है। ये भाषण दिया था मशहूर शायर सर मोहम्मद इकबाल यानी अल्लामा इकबाल ने। हालांकि, पाकिस्तान में लाहौर हाइकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रहे उनके बेटे जस्टिस जावेद इकबाल इसका विरोध करते थे। जस्टिस जावेद कहते थे कि 1930 के मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में इकबाल ने यह जरूर कहा था कि उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत, सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान को मिलाकर एक वृहद प्रदेश 'ब्रिटिश इंडिया' के तहत ही बनाया जाना चाहिए। मुस्लिम बहुल राज्य बनाने की इस अवधारणा को ही जानबूझकर या अनजाने में 'पाकिस्तान का ख्वाब' कहा गया। जस्टिस जावेद कहते थे कि मेरे पिता ने 1931 में मुस्लिमों के लिए अलग राष्ट्र की मांग के विर...

जम्मू में हिरासत में लिए गए 170 रोहिंग्या, घरों से भागे

 रोहिंग्या लोग मुख्य रूप से इस्लाम का पालन करते हैं और राखीन राज्य, म्यांमार में रहते हैं। 2017 में विस्थापन संकट से पहले, जब 740,000 से अधिक बांग्लादेश भाग गए, अनुमानित 1.4 मिलियन रोहिंग्या म्यांमार में रहते थे।  म्यांमार (राखीन राज्य): 600,000 (नवंबर 2019) भारत: 40,000 (सितंबर 2017) बांग्लादेश: 1,300,000+ (मार्च 2018) मलेशिया: 150,000 (अक्टूबर 2017) संयुक्त राज्य अमेरिका: 12,000+ (सितंबर 2017) सऊदी अरब: 190,000 (जनवरी 2017) अगस्त 2017 में, रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना द्वारा किए गए एक घातक हमले ने बांग्लादेश में सीमा पार से सैकड़ों की तादाद में पलायन किया। जनवरी 2020 में, संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने बौद्ध बहुल देश को आदेश दिया कि वह अपने रोहिंग्या समुदाय के सदस्यों को नरसंहार से बचाने के लिए उपाय करे।  संयुक्त राष्ट्र के जवाब में म्यानमार सेना का कहना है कि उनकी सेना सिर्फ आतंकवादियों के खिलाफ है उसे सामान्य जनता से कुछ लेना देना नहीं है ! वह रोहिंग्या आतंकवादियों से लड़ है ! और नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया ! देश की नेता आंग सान सू की, जो...

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव

Image
  सत्य ही शिव हैं और शिव ही सुंदर है। तभी तो भगवान आशुतोष को सत्यम शिवम सुंदर कहा जाता है। भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने का ही महापर्व है...शिवरात्रि...जिसे त्रयोदशी तिथि, फाल्गुण मास, कृष्ण पक्ष की तिथि को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व की विशेषता है कि सनातन धर्म के सभी प्रेमी इस त्योहार को मनाते हैं। हिंदू धर्म में हर माह मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का खास महत्व होता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था. ... इसके बाद से हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है ! महाशिवरात्रि के दिन आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है, इसलिए आज जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुचेंगे. इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा करीब 1 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे. इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब 4 बजे हर की पौड़ी ...

वर्मीकंपोस्ट-कम लागत में ज्यादा मुनाफा

  मेरठ के रहने वाले अमित त्यागी ने MBA किया है। कई साल तक उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी सैलरी पर काम किया। लेकिन, पत्नी की सलाह पर अपना जमा-जमाया काम छोड़कर गांव लौटने का फैसला किया। 20 साल पहले उन्होंने एक किलो केंचुए के साथ वर्मीकंपोस्ट बनाना शुरू किया था। आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उड़ीसा, असम समेत 14 राज्यों में उनकी करीब आठ हजार यूनिट हैं। इससे वे सालाना एक करोड़ रुपए कमा रहे हैं। 1 Aprail se naye niyam 49 साल के अमित कहते हैं, "मेरी पत्नी ने भी MBA किया है। उन्हें एक कार्यक्रम में वर्मीकंपोस्ट तैयार करने की जानकारी मिली थी। उसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा ही काम शुरू करने पर जोर दिया। फिर हमने तय किया कि कोशिश करके देखते हैं। काम शुरू करने के बाद हमने पहला सैंपल एक नर्सरी वाले को बेचा। करीब हफ्तेभर बाद नर्सरी वाला फिर से खाद की डिमांड करने लगा। खाद तैयार नहीं थी, तो हमने बहाना बनाया और कह दिया कि खाद 10 रुपए प्रति किलो है। हालांकि उस समय खाद की कीमत महज 50 पैसे प्रति किलो थी। नर्सरी वाला उसे 10 रुपए किलो में खरीदने के लिए तैयार हो गया।" अमित बताते हैं कि इ...

1 अप्रैल से लागू होगा नए लेवर कोड वेज नियम , पड़ेगा आप के वेतन पर असर

Image
  1 अप्रैल से लागू होगा नए लेवर कोड वेज नियम , पड़ेगा आप के वेतन पर असर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या फिर किसी कंपनी में काम करते हैं तो 1 अप्रैल से लागू किए जाने वाले नए कोड वेज का असर आपको देखने को मिल सकता है ! पिछले साल संसद में पास नया कोड वेज को अप्रैल 2021 से लागू किया जा रहा है ! केंद्र सरकार के बनाए लेबर कोड वेज के अनुसार बहुत कुछ बदलने वाला है ! इस साल जीएसटी में भी बदलाव होगा जिससे आपके बिजनेस पर भी कुछ असर देखने को मिल सकता है !    श्रम मंत्रालय द्वारा बनाए गए कोड के अनुसार कर्मचारियों के काम के घंटे और सीटीसी पर देखा जा सकता है ! हो सकता है, आपके वेतन पहले की अपेक्षा कुछ कम आए बाकी का कुछ अंश आपके पीएफ ग्रेच्युटी में जमा कर दिया जाए !सप्ताह में किए जाने वाले काम के घंटा कुछ कम हो सके क्योंकि नए कोड के अनुसार आपको सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे में काम करने हैं ! श्रम कानूनों में बदलाव के तहत कंपनियों को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी उनके सीटीसी की तुलना में 50 फीसदी करनी होगी. दरअसल नए कानूनों के तहत कर्मचारी के भत्ते कुल वेतन के 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो ...

CASH AWARDS FOR MERITORIOUS SERVICE

Image
  Cash award and certificates are issued to the following employees at TI/TJ section. S/Shri. 1.JM.Mahendhiran,TI/TJ 2.J.Sambath Kumar, SMR/TJ 3.Sunil Sharma, SMR/NMJ. 4. Manikandan, SM/SGM 5.Ramamoorthy, Pman/KDE 6.Prabu, Pman/TJ 7.Udayakumar,Pman/TJ 8.V.Ramanathan, Pman/NMJ. For meritorious service. 👍 👎

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन को आज 100 दिन

  कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं. इसी मौके पर किसान नेता चक्का जाम कर रहे हैं. किसानों की कोशिश है कि लगातार इस तरह के कार्यक्रम करके सरकार पर दबाव बनाया जा सके ताकि उनकी ओर से बातचीत की पहल शुरू की जाए. किसान बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है. सरकार और किसान नेताओं के बीच पहले कई दौर की बैठक हो चुकी है, बावजूद इसके गतिरोध बरकरार है ! 100 दिन पूरे होने पर आज दिल्ली व दिल्ली की सीमाओं के विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकाबंदी की जाएगी ! वहीं किसान टोल प्लाजा को टोल फीस जमा करने से भी मुक्त करेंगे! किसान संगठनों ने बताया है कि यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा. संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शनकारियों से आह्वान किया है कि 100 दिन पूरे होने पर काली पट्टी बांध अपना विरोध दर्ज कराएं ! संसद ने किसानों के लिए 3 नए कानून बनाए हैं. पहला है ''कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020''. इसमें सरकार कह रही है कि वह किसानों की उपज को बेचने के लिए व...

1 मार्च को 25 रुपए बढ़ गया LPG सिलेंडर का दाम

  1 मार्च को 25 रुपए बढ़ गया LPG सिलेंडर का दाम मालूम हो कि गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 मार्च, 2021 को, 25 तक बढ़ गई थीं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 1 मार्च से गैर-रियायती एलपीजी की कीमत ₹ 819 प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) हो गया है। देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑयल ब्रांड इंडेन के तहत एलपीजी की आपूर्ति करती है। आमतौर पर, गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की दरों की समीक्षा मासिक आधार पर की जाती है और प्रत्येक महीने के पहले दिन पर कोई भी परिवर्तन होता है। स्थानीय करों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में रसोई गैस की दरें भिन्न हैं। फरवरी 2021 के महीने में एलपीजी की कीमतों में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी हुई थी। एलपीजी रसोई गैस की दरों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार मेट्रो शहरों में सभी समय के उच्च स्तर को छू चुकी हैं। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बीच, तेल विपणन कंपनियों ने सभी महानगरों में ईंधन दरों में वृद्धि की। आमतौर पर, गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की दरों की मासिक आधार पर समीक्षा की जाती है और किसी भी परि...

केंद्र सरकार के कर्मचारी होंगे मालामाल

Image
        महंगाई भत्ते पर अच्छी खबर केंद्र सरकार कर्मचारियों के हित में जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्र सरकार होली से पहले DA बढ़ाने संबंधी फैसला लेकर सरकारी कर्मचारियों को सौगात दे सकती है। सरकार यदि डीए को बढ़ाने का ऐलान करती है तो देशभर में 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार में कार्यरत 50 लाख कर्मचारी 60 लाख पेंशनर को जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकता है क्योंकि इस बार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की महंगाई भत्ता में कम से कम 4% की बढ़ोतरी करने जा रही है ऐसे भारत सरकार के कर्मचारियों को डेढ़ साल से अपना महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार है क्योंकि श्रम विभाग ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की घोषणा हाल में की है जिससे कर्मचारियों में महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद जगी है केंद्र सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर ...