Posts

Showing posts from January, 2024

राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर इन 30 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से बेदखल किया गया

Image
राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर इन 30 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से बेदखल किया गया  बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय से मुख्य सचिव ने राज्यपाल के आदेश से एक अधिसूचना जारी किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि दिनांक 28/01/2024 के पूर्वाह्न के प्रभाव से बिहार राज्य के मंत्री तथा नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री के मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहें। भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 (1) में निहित प्रावधान के अंतर्गत निम्नांकित मंत्री :- 1. श्री तेजस्वी प्रसाद यादव 2. श्री विजय कुमार चौधरी 3. श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव 4. श्री आलोक कुमार मेहता 5. श्री तेज प्रताप यादव 6. मो० आफाक आलम 7. श्री अशोक चौधरी 8. श्री श्रवण कुमार 9. श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव 10. डॉ० रामानन्द यादव 11. श्रीमती लेशी सिंह 12. श्री मदन सहनी 13. श्री कुमार सर्वजीत 14. श्री ललित कुमार यादव 15. श्री संजय कुमार झा 16. श्रीमती शीला कुमारी 17. श्री समीर कुमार महासेठ 18. श्री चन्द्र शेखर 19. श्री सुमित कुमार सिंह 20. श्री सुनील कुमार  21. श्रीमती अनिता देवी 22. श्री जितेन्द्र कुमार राय 23. श्री जयन्त राज 24. श्री मो० जमा खान 2...

नीतीश कुमार दुनिया के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री बनने के लिए...

Image
इतना भी गुरूर ना कर शाही सल्तनत पर। ठोकरों में गिरते हैं ताज यहां जमीं पर।। नीतीश कुमार दुनिया के इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री बनने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं ताकि फिर से मुख्यमंत्री बन सकें। नीतीश कुमार इस्तीफे के बाद राजनीतिनिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कयासों का दौर जारी है। सभी लोग अपने अपने भाव व्यक्त करने में लग गए हैं। किसे क्या कहा जाए, राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी भाव व्यक्त करते हुए लिखें हैं कि बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ'। ऐसे तो आप जान ही रहे होंगे कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजद समर्थित सरकार धराशाई हो गई है। अब नीतीश कुमार एक बार फिर से पुराने नाव पर सवार होने जा रहे हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार के साथ गठबंधन होने की स्थिति में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा तय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश के खाते में लोकसभा की 10 से 12 सीटें जानी चाहिए। विधानसभा में उनहें 60 से 65...

बिहार में राजनीतिक हलचलों के बीच 26 आईएएस अधिकारी का एक मुश्त तबादला, कौन कहां गए, यहां देखें..

Image
बिहार में राजनीतिक हलचलों के बीच 26 आईएएस अधिकारी का एक मुश्त तबादला, कौन कहां गए, यहां देखें.. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार के राज्यपाल के आदेश से राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ पदाधिकारियों का पद और विभाग बदलते हुए स्थानांतरित किया है जो निम्न है... श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, भा०प्र०से० (2011), अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, नवादा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है। श्री नरेश झा, भा0प्र0से0 (2011), अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जेहाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक देवालय, व्यापारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री शशांक शेखर सिन्हा, भा०प्र०से० (2011), माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव (सरकारी), को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है। श्री शिव कुमार शैव, भा०प्र०से० (2011), माननीय मंत्री, खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार, पटना के आप्त सचिव को स्थानांतरि...

बिहार सरकार के दो अधिकारियों को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार, के के पाठक छुट्टी पर

Image
बिहार सरकार के दो अधिकारियों को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार,  के के पाठक छुट्टी पर डॉ० बी. राजेंद्र भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के अधिकारी जो अभी जन-शिकायत विभाग , मिशन निदेशक, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में प्रधान सचिव, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना) में कार्यरत हैं उनको अगले आदेश तक प्रधान सचिव, खेल विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री महेन्द्र कुमार, भा०प्र०से० (2011) प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना (अतिरिक्त प्रभार - प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य जल विद्युत निगम, पटना के निदेशक, ब्रेडा, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पॉवर जेनेरेशन कंपनी लिमिटेड, पटना) को अगले आदेश तक निदेशक (खेल). खेल विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री के० के० पाठक, भा०प्र०से० (1990), अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार- महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-बिपार्ड, पटना) की दिनांक 08.01.2024 से 16.01.2024 की अवकाश अवधि में श्री वैद्यनाथ यादव, भा०प्र०से० (2007), सचिव, शिक्षा विभाग...

मखदुमपुर के पश्चिमी सरेन में किसान पाठशाला का आयोजन, सूक्ष्म कीट एवम् फसल प्रबंधन के बारे में दी गई जानकारी

Image
मखदुमपुर के पश्चिमी सरेन में किसान पाठशाला का आयोजन, सूक्ष्म कीट एवम् फसल प्रबंधन के बारे में दी गई जानकारी  जहानाबाद (08 जनवरी 2024) आज जहानाबाद के पश्चिमी सरेन पंचायत में पौध संरक्षण किसान पाठशाला का तृतीय सत्र का आयोजन किया गया। इस किसान पाठशाला में कीट नियंत्रण में ई एल टी का महत्व एवम शत्रु कीट एवम् मित्र कीट की पहचान से संबंधित जानकारी दी गई। जैसा कि आप जानते हैं कि पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के तीन अलग अलग पंचायतों में हो रहा है। इस किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को फसल, कीट और कीटनाशक के बारे में जानकारी दी जा रही है। उक्त आयोजन के तृतीय सत्र में कृषि समन्वयक पंकज कुमार एवम किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार पश्चिमी सरेन पंचायत के किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने पर जोर देते हुए इसके विभिन्न पहलू पर विस्तृत से चर्चा किए। किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार ने किसानों को कीट नियंत्रण तथा सूक्ष्म पोषक तत्व का प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यकतानुसार ही कीटनाशक की छिड़काव करने को कहा गया। उन्होंने किसानों को कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में ...

बिहार सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में लिए कई फैसले, इंजीनियरिंग कॉलेज में wifi, 12 जिलों में आयुष औषधालय..

Image
  बिहार सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में लिए कई फैसले, इंजीनियरिंग कॉलेज में wifi...... आज सोमवार दिनांक 08 जनवरी 2024 को पटना में सायं 04 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें निम्नलिखित फैसला लिया गया। यह समाचार  OPERAFAST Hindi news पर पढ़ रहे हैं। 1. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार राज्य अल्पसख्यक आयोग में सदस्य सचिव के रूप में उप सचिव से अन्यून पदाधिकारी के पद सृजन की स्वीकृति प्रदान किया गया। 2. जल संसाधन विभाग मधुबनी जिला के फुलपरास प्रखंड अंतर्गत मदनपट्टी ग्राम के समीप सुगरवे नदी पर गेटेड वीयर एवं संलग्न संरचना का निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि रूपया 49,01,50,385/- (उनचास करोड़ एक लाख पचास हजार तीन सौ पचासी) मात्र है, की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पास किया गया। 3. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग गया जिलान्तर्गत डोभी अंचल के विभिन्न मौजा के विभिन्न खाता एवं खेसराओं की कुल रकबा - 636.8775 एकड़ अनावाद बिहार सरकार, अनावाद सर्वसाधारण बिहार सरकार की भूमि सशुल्क आधार पर कुल राशि 95,71,09,851/- (पन्चानवे करोड़ एकहत्तर लाख नौ हज...

कृषि कार्यालय में कृषक हितकारी हमारी योजनाएं डायरी वितरण, दिया गया है योजनाओं की जानकारी

Image
कृषि कार्यालय में कृषक हितकारी हमारी योजनाएं डायरी वितरण, दिया गया है योजनाओं की जानकारी आज दिनांक 02/01/2024 को पंचायत पश्चिमी सरेन के किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार के द्वारा माननीय जनप्रतिनिधि गण माननीय मुखिया श्रीमती सविता देवी , मुखिया प्रतिनिधि श्री सूर्य देव प्रसाद यादव , सरपंच श्री मोहित यादव पैक्स अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद सिंह, किसान संजय प्रसाद, संतोष कुमार एवं अन्य लोग के बीच में कृषि विभाग द्वारा कृषक हितकारी हमारी योजनाएं डायरी एवं कलम का वितरण किया गया । कृषि विभाग द्वारा जारी डायरी में विभागीय कृषि विभाग का पदाधिकारी का नंबर एवं कृषि से संबंधित सभी विभाग के वरीय एवम छोटे स्तर के पदाधिकारी का मोबाइल नंबर दिया हुआ है। यहां तक की नक्षत्र की भी जानकारी दिया हुआ है। कौन सा नक्षत्र कब से कब तक रहते हैं। साथ ही साथ 2024 का कैलेंडर भी दिया हुआ है । अगर कुछ नोट करना है तो उसके लिए नोट करने के लिए भी जगह दिया हुआ है। जिसमें आप लिख भी सकते हैं। इस डायरी में केंद्र परियोजित योजना एवं बिहार प्रायोजित योजना मिट्टी जांच से लेकर मिट्टी संरक्षण एवं अन्य कार्य क्रम के बारे में भी विस्त...