Posts

Showing posts from October, 2023

10 दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली हेतु टीम का पुर्नगठन

Image
  10 दिसंबर को पटना में पेंशन मानवाधिकार महारैली हेतु टीम का पुर्नगठन  पटना(29.10.2023):-  एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन हेतु प्रतिबद्ध संगठन)  की बिहार इकाई द्वारा आज राज्य नेतृत्व के आह्वान पर 10 दिसंबर 2023 को पटना में पेंशन मानवाधिकार  रैली के तैयारी की समीक्षा की गई । इस रैली में बिहार के विभिन्न विभागो से लगभग 01 लाख पेंशन  विहीन पदाधिकारी/ कर्मचारियों के भाग लेने की पुरी संभावना है । बैठक में एनएमओपीएस के राज्य अध्यक्ष  वरुण पांडेय द्वारा राज्य स्तरीय टीम का पुनर्गठन सभी संघो के कर्मीगण को शामिल कर किया गया। साथ ही सभी जिलों के टीमों की समीक्षा की गई और और कई जिला टीम का पुनर्गठन भी किया गया।   इस अवसर पर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु जी एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री विक्रांत कुमार जी ने रैली की सफलता के लिए सुझाव दिए एवं रैली में शामिल होने पर सहमति जताई। श्री बंधु जी ने बिहार के सभी कर्मिंगण से आह्वान किया कि 1 लाख से अधिक कर्मी पटना में 10 दिसंबर को आकर अपनी पुरानी पेंशन सुनिश्चित करें।    प्रदेश महा...

बिहार मंत्रिपरिषद के बैठक में आठ एजेंडों पर लगी मुहर, प्रोमेशन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला

Image
बिहार मंत्रिपरिषद के बैठक में आठ एजेंडों पर लगी मुहर, प्रोमेशन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला पटना-13 अक्टूबर, 2023 :- आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 08 (आठ) एजेंडों पर निर्णय लिए गए। इस सन्दर्भ में मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने सूचना भवन के प्रथम तल स्थित सभा कक्ष में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के तहत राज्याधीन सेवाओं में प्रोन्नति के पदों पर योग्य कर्मियों को कार्यकारी प्रभार देने की स्वीकृति दी गई। यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। तदनुसार अपर मुख्य सचिव ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में राज्य कर्मियों की प्रोन्नति का मामला लंबित है। इसके तहत राज्य सरकार कार्यकारी व्यवस्था के रूप में अपने ही वेतनमान में कर्मियों को प्रभार देकर कार्य कराती थी। आज के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा उच्चतर पदधारकों को उसी उच्चतर पद का वेतनमान दिया जायेगा। इसके तहत राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रोन्नति में आरक्षण का मामला लंबित रहने की स्थिति म...

किसान दरबार में किसानों की समस्या सुनी गई, समाधान का मिला आश्वासन

Image
किसान दरबार में किसानों की समस्या सुनी गई, समाधान का मिला आश्वासन बिहार सरकार के कृषि विभाग के कर्मचारी भी अब जनता दरबार लगाना शुरू कर दिए हैं। लेकिन यहां किसानों के समस्या सुनने के लिए प्रत्येक बुधवार को किसान दरबार का आयोजन किया जा रहा है। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह किसान दरबार आज बुधवार को जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन में लगाया गया है। ये समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन पंचायत में कृषि समन्वयक पंकज कुमार और किसान सलाहकार श्री नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस किसान दरबार में पश्चिमी सरेन के मुखिया श्रीमति सबिता देवी भी उपस्थित थी। आवेदन दिखा रहा पेंडिग आज आयोजित किसान दरबार में पंचायत के 24 किसान अपनी अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सभी किसानों की समस्या को बहुत ही ध्यान से सुना गया।लगभग सभी किसानों का एक अजीब तरह का समस्या था। अपनी समस्या को रखते हुए किसानों ने कहा कि रवि फसल के बीज हेतु हम सभी ने आवेदन पहले ही कर चुके हैं लेकिन BFBN के वेबसाइट पर अभी ...

पुरानी पेंशन बहाली हेतु पटना में 10 दिसंबर को पेंशन मानवाधिकार महारैली का आयोजन

Image
  पुरानी पेंशन बहाली हेतु पटना में 10 दिसंबर को  पेंशन मानवाधिकार महारैली का आयोजन  पटना(08.10.2023):- 01 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित सफल रैली के बाद  एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन हेतु प्रतिबद्ध संगठन)  की बिहार इकाई द्वारा आज राज्य नेतृत्व के आह्वान पर 10 दिसंबर 2023 को पटना में पेंशन मानवाधिकार  रैली के तैयारी की समीक्षा की गई। इस रैली में बिहार के विभिन्न विभागो से लगभग 01 लाख पेंशन  विहीन पदाधिकारी/ कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना है । यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।   इस अवसर पर बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर 2023 को पटना में पुरानी पेंशन लागू करने की मांग के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य और केंद्र के लाखों की संख्या में पेंशन विहीन साथियों के जुटने की संभावना है। इसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है l श्री पांडे द्वारा बिहार के सभी सेवा, संगठनों से अपने सदस्यों के साथ इस रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया।      प्रदेश महासचिव शशि भूषण...

एक IAS समेत 70 अधिकारियों का हुआ तबादला, 10 DTO भी इधर उधर हुए, देखिए पूरी लिस्ट..

Image
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव और समाहर्ता स्तर के 70 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है जिसका कोटि  क्रमांक,  वर्त्तमान पदस्थापन और स्थानांतरण निम्नलिखित है...यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। 1. श्री अरूण कुमार सिंह, जो संयुक्त सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार में कार्यरत हैं उनका स्थानांतरण संयुक्त सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना हुआ है। 2. श्री राजेश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, बेगूसराय का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण ) - सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधुबनी हुआ है। 3. श्री जय प्रकाश नारायण, जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर का स्थानांतरण अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) -सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, औरंगाबाद हुआ है। 4. श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा का स्थानांतरण अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) - सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी. कैमूर, भभुआ । 5. श्री प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोतिहारी पूर्वी चंपार...

जीवित्पुत्रिका व्रत किस दिन करें, काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी ज्योतिष विभागाध्यक्ष का आ गया निर्णय

Image
  जीवित्पुत्रिका व्रत किस दिन करें, काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी ज्योतिष विभागाध्यक्ष का आ गया निर्णय जीवित्पुत्रिका के संदर्भ में असमंजस को दूर करने हेतु वाराणसी में विद्वतगणों की बैठक में काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो चन्द्रमा पाण्डेय व प्रो चन्द्रमौली उपाध्याय व काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद व सम्पूर्णान्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो नागेन्द्र पण्डेय व युवा ब्रामण चेतना मंच के संयोजक डा शुभाष पाण्डेय व पंडित अखिलानन्द मिश्र ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के आचार्य राकेश कुमार मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सप्तमी विद्धा अष्टमी का त्याग करते हुए उदय कालीन अष्टमी में 7 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत शास्त्र सम्मत है।  बैठक में विद्वतजन ने कहा कि ज्योतिष शास्त्र से पंचाग है न की पंचाग से ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है की सप्तमी युक्त अष्टमी करने पर सात जन्मो तक बन्ध्या और बार-बार विधवा होना परता है । अतः 7 अक्टूबर को व्रत कर 8 अक्टुबर को सुर्योदय के बाद पारण करे। ...

जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में इन नए पदों की मिली स्वीकृति

Image
  मंत्रिपरिषद के बैठक में नए पदों की मिली स्वीकृति जातीय जनगणना के रिपोर्ट जारी करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अपनी सर्वदलीय बैठक के पहले मंत्रिपरिषद के बैठक में कुल 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। ये निम्नलिखित फैसले लिए गए.... 1. ग्रामीण विकास विभाग श्री राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, तत्कालीन ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, नरकटियागंज पश्चिम चम्पारण सम्प्रति प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, खैरा, जमुई के विरूद्ध पद का दुरूपयोग तथा भ्रष्ट आचरण के कदाचारपूर्ण कृत्य के प्रमाणित गंभीरतम आरोपों के लिये श्री राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम 14 (ix) के तहत सरकारी सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड अधिरोपित करने के संबंध में। 2. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग  विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों तथा राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों के भवनों के मरम्मति एवं अनुरक्षण के संबंध में संबंधित प्राचार्य ...

जहानाबाद के इस प्रखंड में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता के लिए शपथ और जीपीडीपी पर बैठक का आयोजन

Image
  जहानाबाद के इस प्रखंड में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता के लिए शपथ और जीपीडीपी पर बैठक का आयोजन आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का माल्यार्पण किया गया एवं स्वच्छता के लिए शपथ भी लिया गया। साथ ही G P DP 2024-25 के लिए योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया । यह समाचार  www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।  ग्राम सभा की इस बैठक में 29 विभागों की योजनाओं को शामिल किया गया। यह ग्राम सभा का आयोजन पश्चिमी सरेन पंचायत के मुखिया श्रीमती सविता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण करने के बाद शुरु हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती वर्ष पर उपस्थित सभी लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया । इस बैठक के दौरान पंचायत के मुखिया द्वारा कहा गया कि सभी विभाग के कर्मी महीना में दो बार बैठक में जरूर उपस्थित हो , अन्यथा उपस्थित नही होने वाले का रजिस्टर में अनुपस्थित कर मखदुमपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को ...