प्रखंड विकास पदाधिकारी के देख रेख में क्रॉप कटिंग का आयोजन
प्रखंड विकास पदाधिकारी के देख रेख में क्रॉप कटिंग का आयोजन जहानाबाद: (30 नवंबर 2023) बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के पंचायत पूर्वी सरेन के टेहटा ग्राम में क्रॉप कटिंग का आयोजन किया गया । यह क्रॉप कटिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा एवम किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार की उपस्थिति में किसान कृष्ण प्रसाद के खेत में क्रॉप कटिंग का आयोजन किया गया। यह समाचार OPERAFAST hindi news पर पढ़ रहे हैं। यह कटिंग 10 × 5 मीटर में कराया गया। क्रॉप कटिंग के दौरान कटनी एवं पिटनी वहीं मौके पर करने के बाद अनाज का वजन किया गया । इस क्रॉप कटिंग में कटनी और पिटनी के उपरांत 68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन आकलन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि क्रॉप कटिंग के तहत फसल कटाई करके औसत पैदावार निकाली जाती है। बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा किसी भी प्रखंड या पंचायत में कुछ किसानों के खेत को चिन्हित कर फसल की रोपाई का कार्य अपनी देख रेख में करवाया जाता है और फसल पकने पर कटाई पिटाई के उपरांत पैदावार के औसत आक...