Posts

AAPAR CARD क्या है और क्यों है जरूरी

Image
  AAPAR कार्ड (Automated Aadhaar-based Payroll and Attendance Recording) एक ऐसी प्रणाली है जिसे भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य श्रमिकों की पहचान, उपस्थिति और वेतन भुगतान को पारदर्शी और डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करना है। यह खासकर उन क्षेत्रों में उपयोगी है जहाँ श्रमिकों का रिकॉर्ड रखना चुनौतीपूर्ण होता है, जैसे निर्माण कार्य, मनरेगा (MGNREGA) आदि। यह समाचार  COMING Hindi News पर पढ़ रहे हैं। AAPAR कार्ड के मुख्य उद्देश्य: 1. डिजिटल उपस्थिति प्रणाली: श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति का रिकॉर्ड रखने के लिए। 2. आधार-आधारित सत्यापन: श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए इसे आधार से जोड़ा जाता है। 3. पारदर्शिता: भ्रष्टाचार और नकली उपस्थिति रिकॉर्ड की समस्या को रोकने के लिए। 4. तेजी से भुगतान: श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे वेतन स्थानांतरित करने की सुविधा। 5. सरकारी योजनाओं का लाभ: इससे श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। AAPAR कार्ड का उपयोग: कार्य स्थल पर श्रमिक अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए इस कार्ड का उपयोग करते हैं। इसम...

UP POLICE Constable Result 2024

Image
UP POLICE Constable Result 2024 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता, और आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण, अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु अर्ह पाए गए अभ्यार्थियों की सूची एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाईट  uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है। यह समाचार  Coming Hindi News पर पढ़ रहे हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। UP Police constable exam result 2024 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनाक 23, 24, 25 तथा 30, 31 अगस्त, 2024 तक कुल 10 पालियों में आयोजित की गयी थी। उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी पर समस्त स्रोतों से प्राप्त समस्त आपत्तियों पर गहन विचार करने के बाद तथा आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञों के एकाधिक पैनल से अभिमत प्राप्त करने के बाद उपरोक्त कार्य...

बदल गया इन ट्रेनों का नंबर, यात्रा से पहले कर लें जांच

Image
बदल गया इन ट्रेनों का नंबर, यात्रा से पहले कर लें जांच अगर आप पूर्व तटीय रेलवे के ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छी तरह से ट्रेन के नंबर को जांच लें क्योंकि पूर्व तटीय रेलवे ने अपने कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का नंबर ही बदल दिया है। यह समाचार  Coming Hindi News पर पढ़ रहे हैं। आइए पूर्व तटीय रेलवे से चलने वाली या दूसरे राज्यों से पूर्व तटीय रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर आने वाली ट्रेन के नंबर को जान लेते हैं जिसका नंबर बदल दिया गया है। ऐसे इसके लिए 3 से 4 माह का समय दिया गया है। 1. Train no 20896 bhubaneswar Rameshwaram superfast का नंबर अब 20895 कर दिया गया है। यह बदलाव 07.03.2025 से प्रभावी होगा। 2. Train no 20895 Rameshwaram Rameshwaram superfast का नंबर अब 20896 कर दिया गया है। यह बदलाव 09.03.2025 से प्रभावी होगा। 3. Train no 12898 bhubaneswar - Puducherry superfast का नंबर अब 12897 कर दिया गया है। यह बदलाव 04.03.2025 से प्रभावी होगा। 4. Train no 12897 Puducherry - Bhubaneswar superfast का नंबर अब 12898 कर दिया गया है। यह बदलाव 05.03.2025 से प्रभावी हो...

घर पर खड़ी गाड़ी का चालान कैसे कट जाता है। जाने इसका कारण.....

Image
घर पर खड़ी गाड़ी का चालान कैसे कट जाता है। जाने इसका कारण..... सरकार ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अक्सर नए नए प्रयास कर रही है। इसी के तहत कई राज्य में हाई मास्क कैमरे लगवाया गया है। ऐसे में कई बार बाइक , कार या बस ट्रक चौराहे पर रेड लाइट को क्रॉस कर जाता है । या फिर ओवर स्पीड में चलता है। बिना हेलमेट का भी बाइक चलाने के चक्कर में चलन कट जाता है। इसके तहत यातायात पुलिस द्वारा लगाया गया हाई मास्क कैमरे से नए गाड़ियों का ऑटोमैटिक चालान हो जाता है। या फिर उसके नंबर पर ट्रैफिक पुलिस ऑनलाइन चालान कर देता है। ऐसे सोशल मीडिया या न्यूज में देखने पढ़ने को मिल रहा है कि अब लोग दूसरे के फेक नंबर लगाकर गाड़ी रोड पर चलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन चालान नियम के उल्लंघन करने वाले नंबर पर भेज दिया जाता है। लेकिन फेक नंबर रहने के कारण ये ओरिजिनल नंबर वाले स्वामी के नंबर पर चलन जा रहा है।इसलिए आज के समय कुछ कहा नहीं जा सकता है। अपना चालान से बचने के लिए दूसरे गाड़ी का नंबर यूज किया जा रहा है। कई बार तो 2 व्हीलर का नंबर प्लेट 4 व्हीलर पर तो कभी 4 व्हीलर का नंबर प्लेट 2 व्हीलर पर लग...

न्यू पम्बन ब्रिज का मैजेस्टिक दृश्य, उदघाटन को तैयार, जल्द ही रामेश्वरम तक जाएगी ट्रेन...

Image
न्यू पम्बन ब्रिज का मैजेस्टिक दृश्य, उदघाटन को तैयार, जल्द ही रामेश्वरम तक जाएगी ट्रेन... मंडपम और रामेश्वरम के बीच समुद्र को पर बना पंबन ब्रिज अब बनकर तैयार होने को है। अगर अप्रत्याशित रूप से कोई देरी नहीं हुई तो जल्द ही रामेश्वरम के लिए फिर से रेल सेवा शुरू हो जाएगी। क्योंकि पुल से संबंधित 99% कार्य पूरा हो चुका है। यह समाचार  coming hindi news पर पढ़ रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि पंबन समुद्री पुल की जीर्ण शीर्ण होने के कारण मौजूदा पुल के नजदीक ही एक नए पुल का निर्माण कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा 2019 में शुरू किया गया था। लेकिन पुराने पुल पर ट्रेनों की आवाजाही दिसम्बर 2022 से रोक दी गई थी। ज्यादातर ट्रेन सेवा मंडपम और रामनाथपुरम तक ही चल रही है। लेकिन अब जल्द ही भारतीय रेलवे द्वारा रामेश्वरम तक ट्रेन चलायी जाएगी। पंबन ब्रिज कहां हैं ? पंबन ब्रिज भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित एक प्रमुख रेलवे ब्रिज है, जो पाक स्ट्रेट पर बना हुआ है। यह ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ता है और इसकी लंबाई लगभग 2.3 किलोमीटर है। पंबन ब्रिज का निर्माण 1914 में हुआ था और यह उस स...

पुलिस केन्द्र गया में महिला सिपाही के द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पुलिस केन्द्र गया में महिला सिपाही के द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार :-  घटना का विवरण :- दिनांक-11.11.2024 को पुलिस केंद्र, गया में प्रतिनियुक्त एक महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त होने पर, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। साथ ही घटनास्थल को संरक्षित करते हुए FSL एवं तकनीकी टीम को भी बुलाया गया था। तत्पश्चात् शव को पोस्टमार्टम हेतु एन०एम०सी०एच० गया भेजा गया। इस संबंध में रामपुर थाना कांड संख्या-588/24, दिनांक-11.11.2024, धारा- 103(1)/61 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गया पुलिस की कार्रवाई:- वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमे नगर पुलिस उपाधीक्षक-2, रामपुर थानाध्यक्ष, रामपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा इस कांड के अनुसंधान में आए हुए साक्ष्यों क...

आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों लुधियाना से गिरफ्तार कर लायी पुलिस

Image
बिहार के जहानाबाद जिले की पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में दर्ज प्राथमिकी के 2 अभियुक्त को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर के जहानाबाद ले लायी है। यह समाचार  Coming Hindi News पर पढ़ रहे हैं। यह गिरफ्तारी सिकरिया थाना कांड सं0-794/24, दिनांक 12.10.24 धारा-109/352 BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त गुंजन कुमार उर्फ सोनु राज, पे०-विनय सिंह उर्फ भोला सिंह, सा०-बारा, थाना-भगवानगंज, जिला-पटना एवं राहुल कुमार, पे०-गिरीश मुंडा, सा०-रामदेव चक, थाना-सिकरिया, जिला-जहानाबाद को GL रियल स्टेट नियर स्कूल, गोविन्द गढ़, थाना-पोकल प्वाइंट, जिला-लुधियाना (पंजाब) जो बैजनाथ सिंह, पे०-अनुप सिंह के घर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जहानाबाद लाया गया। उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा में कांड के वादी के उपर जान मारने के नियत से गोली चलाया गया था जिसमें गौरव कुमार सिंह, पे०-सुनील सिंह एवं पिंटु कुमार, पे०-चन्देश्वर ठाकुर दोनों सा०-बिस्टौल, थाना-सिकरिया, जिला-जहानाबाद जख्मी हो गए थे। गिरफ्तारीः- (1) गुंजन कुमार उर्फ सोनु राज, पे०-विनय सिंह उर्फ भोला सिंह, सा०-बारा, थाना-भगवानगंज, जिला-पट...