आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों लुधियाना से गिरफ्तार कर लायी पुलिस



बिहार के जहानाबाद जिले की पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में दर्ज प्राथमिकी के 2 अभियुक्त को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर के जहानाबाद ले लायी है। यह समाचार Coming Hindi News पर पढ़ रहे हैं।

यह गिरफ्तारी सिकरिया थाना कांड सं0-794/24, दिनांक 12.10.24 धारा-109/352 BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त गुंजन कुमार उर्फ सोनु राज, पे०-विनय सिंह उर्फ भोला सिंह, सा०-बारा, थाना-भगवानगंज, जिला-पटना एवं राहुल कुमार, पे०-गिरीश मुंडा, सा०-रामदेव चक, थाना-सिकरिया, जिला-जहानाबाद को GL रियल स्टेट नियर स्कूल, गोविन्द गढ़, थाना-पोकल प्वाइंट, जिला-लुधियाना (पंजाब) जो बैजनाथ सिंह, पे०-अनुप सिंह के घर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जहानाबाद लाया गया।



उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा में कांड के वादी के उपर जान मारने के नियत से गोली चलाया गया था जिसमें गौरव कुमार सिंह, पे०-सुनील सिंह एवं पिंटु कुमार, पे०-चन्देश्वर ठाकुर दोनों सा०-बिस्टौल, थाना-सिकरिया, जिला-जहानाबाद जख्मी हो गए थे।

गिरफ्तारीः-

(1) गुंजन कुमार उर्फ सोनु राज, पे०-विनय सिंह उर्फ भोला सिंह, सा०-बारा, थाना-भगवानगंज, जिला-पटना

(2) राहुल कुमार, पे०-गिरीश मुंडा, सा०-रामदेव चक, थाना-सिकरिया, जिला-जहानाबाद

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।