पुलिस केन्द्र गया में महिला सिपाही के द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पुलिस केन्द्र गया में महिला सिपाही के द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार :- 

घटना का विवरण :-

दिनांक-11.11.2024 को पुलिस केंद्र, गया में प्रतिनियुक्त एक महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त होने पर, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। साथ ही घटनास्थल को संरक्षित करते हुए FSL एवं तकनीकी टीम को भी बुलाया गया था। तत्पश्चात् शव को पोस्टमार्टम हेतु एन०एम०सी०एच० गया भेजा गया।



इस संबंध में रामपुर थाना कांड संख्या-588/24, दिनांक-11.11.2024, धारा- 103(1)/61 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गया पुलिस की कार्रवाई:-

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमे नगर पुलिस उपाधीक्षक-2, रामपुर थानाध्यक्ष, रामपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।

उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा इस कांड के अनुसंधान में आए हुए साक्ष्यों के आधार पर तकनिकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त 01. टिंकु कुमार, पे० अरविन्द प्रसाद, सा० मोहनचक, थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा को एक मोबाईल फोन के साथ से गिरफ्तार किया गया तथा 02. चैतन्य कुमार, पे० महेश प्रसाद, सा० बरदीह, थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा को एक मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार टिंकु कुमार (मृतिका के जिजा) ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका महिला सिपाही मेरी छोटी साली थी। जिससे मेरी काफी बातचीत होती थी। उसकी शादी बृजमोहन कुमार, पे० मिथलेश कुमार, सा० दयामचक, जिला नालन्दा से तय हो जाने के बाद वो मेरे से काफी कम बातचीत करने लगी थी। जिससे व्यथित होकर मैने बृजमोहन कुमार को अपने दोस्त (चैतन्य कुमार) के मोबाईल से व्हाट्सएप कॉल करके बोला कि मैं शिवम दरोगा बोल रहा हूँ तुम्हारा जिस लड़की से शादी तय हुआ है, वो लड़की ठीक नही है। जिसके बाद मेरे दोस्त (चैतन्य कुमार) ने भी बृजमोहन कुमार से बात कर मेरी बातो का पुष्टि करते हुए उससे अपना रिश्ता तोड़ लेने के लिए बोला। जिसके पश्चात् बृजमोहन कुमार के द्वारा मेरी साली (मृतिका महिला सिपाही) को कॉल करके मानसीक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया जिससे मेरी साली परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

➤ तत्पश्चात् उक्त गठित टीम के द्वारा 03. बृजमोहन कुमार, पे० मिथलेश कुमार, सा० दयामचक, जिला नालन्दा को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभुियक्तों का नाम / पता :-

• टिकु कुमार, पे० अरविन्द प्रसाद, सा० मोहनचक, • चैतन्य कुमार, पे० महेश प्रसाद, सा० बरदीह, दोनों थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा।

• बृजमोहन कुमार, पे० मिथलेश कुमार, सा० दयामचक, जिला नालन्दा।


Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।