व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने की वृक्षारोपण, रखी पांच सूत्रीय मांग

व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने की वृक्षारोपण, रखी पांच सूत्रीय मांग

पटना : शुक्रवार को छपरा व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों की ओर से न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 


      बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी द्वारा प्रत्येक वृक्ष पर अपनी लंबित पॉच सुत्री मांगो को वृक्ष से जोड़कर सभी पौधा में अपनी मांगो की तख्तियां लटकाया गया और प्राकृतिक से प्रार्थना किया गया कि प्रकृति हमारी मांगो को यथाशीघ्र पूर्ति कराने में अपना आर्शीवाद प्रदान करें। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय छपरा के सभी कर्मचारी विभूति कुमार त्रिवेदी, सुमन कुमार, दीपक कुमार, प्रविण कुमार, चन्दन कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहें।




व्यवहार न्यायालय कर्मियों की पाँच सूत्री मांग


1. सेठी कमीशन की अनुशंसा को लागु नही किये जाने के विरोध में।

2. माननीय उच्च न्यायालय पटना की स्थायी समिति द्वारा पारित अनुशंसा को लागु करते हुए व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के वेतन विसंगती को दूर नही किये जाने के विरोध में।

3. पद के अनुरूप पदोन्नति एवं A.C.P का लाभ नही दिये जाने के विरोध में।





4. मृत कर्मचारी के आश्रितों के शत प्रतिशत नियुक्ति नही किये जाने के विरोध में।


5. व्यवहार न्यायालय के वर्ग-IV के कर्मचारियों को सहायक संवर्ग में पदोन्नति नही किये जाने के विरोध में।

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।