Posts

Showing posts from August, 2024

तीन वन्देभारत को प्रधानमंत्री ने दिखाए हरी झंडी, जाने स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट

Image
तीन वन्देभारत को प्रधानमंत्री ने दिखाए हरी झंडी,  जाने स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट आज शनिवार 31 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाया गया। इन तीनों वंदे भारत ट्रेन में अपने अपने क्षेत्र के लोगों को विश्व स्तरीय तीव्र गति के साथ साथ आरामदायक सुविधा मिलेगी। यह तीनों ट्रेन आज उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों को सौगात के तौर पर मिला है। ये तीन वंदे भारत ट्रेन निम्न रेल मार्ग पर चलेगी। जिसे प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से 12.30 में हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। 1. मेरठ सिटी - लखनऊ वंदे भारत । 2. चेन्नई एगमोर - नागरकोइल वंदे भारत । 3. मदुरै - बैंगलोर वंदे भारत अगर पूरे भारत की बात करे तो अभी 102 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। 👉  कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के बजाय UPS देकर उसके अपने जमा पूंजी पर भी कैची... मेरठ सिटी से लखनऊ चलने वाली वन्देभारत एक्सप्रेस मेरठ से सुबह 06.35 में चलकर लखनऊ चारबाग 13.45 में पहुंचेगी। यह कुल 458 km दूरी तय करेगी। यह मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर भी रुकेगी। वापसी में लखनऊ से 14.45 में खुलकर मेरठ 22.00 बजे...

यूपीएस पेंशन स्कीम: बड़े धोखे हैं इस राह

Image
यूपीएस पेंशन स्कीम: बड़े धोखे हैं इस राह में (आलेख : वरिष्ठ पत्रकार राजेश यादव) अपने पोलैंड और यूक्रेन के दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत होने के बाद एक नए पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी। अभी तो इस बारे में चर्चा ही चल रही थी कि सरकार जल्द ही एनपीएस स्कीम पर पुनर्विचार कर रही है, लेकिन किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि एनडीए सरकार इस बार आम लोगों के बीच बढ़ते असंतोष को इतनी जल्दी से निपटाने के लिए व्याकुल है। इसलिए, पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस), नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बाद अब केंद्र सरकार एकीकृत पेंशन स्कीम (यूपीएस) के साथ नमूदार हुई है, जिसे देख कर्मचारी वर्ग के एक हिस्से में ख़ुशी की लहर दौड़ रही थी, लेकिन अब जैसे-जैसे इसके विस्तार में जा रहे हैं, तो कई लोगों को तो एनपीएस स्कीम ही बेहतर जान पड़ रही है। 👉  तीन नए वंदे भारत का तोहफा, जानें टाइमिंग, स्टॉपेज और रूट हम यहाँ पर ओपीएस, एनपीएस और यूपीएस का तुलनात्मक अध्ययन करने के बजाय फिलहाल यही समझते हैं कि वे कौन से प्रमुख झटके यूपीएस में केंद्र सरकार और राज्य ...

UPS : जानने योग्य प्रमुख बातें

Image
 20:18 केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के बजाय UPS यानी यूनिफाइड पेंशन योजना पास की है। यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।  एकीकृत पेंशन योजना: जानने योग्य प्रमुख बातें योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: • सुनिश्चित पेंशन: 25 वर्षों की न्यूनतम योग्यता सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50% • न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा तक कम सेवा के लिए आनुपातिक • कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60% सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन । • न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10000 प्रति माह की दर से न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित। • मुद्रास्फीति सूचकांक: सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर सेवारत कर्मचारियों के मामले में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-डब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत। • सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी के अतिरिक्त एकमुश्त भुगतान। प्रत्येक छह महीने की सेवा के लिए सेवानिवृत्ति की तिथि पर मासिक परिलब्धियों (वेतन + ...

वाणावर पहाड़ दुर्घटना की रिपोर्ट जारी, 48 पुलिसकर्मियों पर करवाई

Image
वाणावर पहाड़ दुर्घटना की रिपोर्ट जारी, 48 पुलिसकर्मियों पर करवाई जहानाबाद पुलिस के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 12 अगस्त 2024 की रात्रि में बराबर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में घटित दुखद घटना की जॉच हेतु एक समिति गठित की थी जिसका रिपोर्ट आज सौंप दी गई है। जॉच समिति से प्राप्त रिपोर्ट में कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रारंभिक जाँच एवं घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस बल द्वारा की गई प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई। इस समीक्षा के आधार पर पुलिस पदाधिकारी जिला बल के सिपाहियों, बी०एस०ए०पी० एवं बी०एच० जी० द्वारा कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में कुल 48 व्यक्तियों के विरूद्ध शो कॉज जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई जो निम्नवत हैः- पुलिस पदाधिकारीः-12 (पु०नि०-1, पु०अ०नि०-07, पु०स०अ०नि०-04) हवलदार-01 सिपाही-26 गृहरक्षक-09 प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में अब तक कुल 11 पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों के विरूद्ध स्पष्टीकरण मांग करने के पश्चात निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, ज...

व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने की वृक्षारोपण, रखी पांच सूत्रीय मांग

Image
व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने की वृक्षारोपण, रखी पांच सूत्रीय मांग पटना : शुक्रवार को छपरा व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों की ओर से न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।        बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी द्वारा प्रत्येक वृक्ष पर अपनी लंबित पॉच सुत्री मांगो को वृक्ष से जोड़कर सभी पौधा में अपनी मांगो की तख्तियां लटकाया गया और प्राकृतिक से प्रार्थना किया गया कि प्रकृति हमारी मांगो को यथाशीघ्र पूर्ति कराने में अपना आर्शीवाद प्रदान करें। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय छपरा के सभी कर्मचारी विभूति कुमार त्रिवेदी, सुमन कुमार, दीपक कुमार, प्रविण कुमार, चन्दन कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहें। व्यवहार न्यायालय कर्मियों की पाँच सूत्री मांग 1. सेठी कमीशन की अनुशंसा को लागु नही किये जाने के विरोध में। 2. माननीय उच्च न्यायालय पटना की स्थायी समिति द्वारा पारित अनुशंसा को लागु करते हुए व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के वेतन विसंगती को दूर नही किये जाने के विरोध म...