UPS : जानने योग्य प्रमुख बातें

 20:18


केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के बजाय UPS यानी यूनिफाइड पेंशन योजना पास की है। यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। 





एकीकृत पेंशन योजना: जानने योग्य प्रमुख बातें

योजना की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:


• सुनिश्चित पेंशन: 25 वर्षों की न्यूनतम योग्यता सेवा के लिए सेवानिवृत्ति से पहले पिछले 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50%

• न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा तक कम सेवा के लिए आनुपातिक

• कर्मचारी की मृत्यु से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60% सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन ।


• न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर 10000 प्रति माह की दर से न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित।

• मुद्रास्फीति सूचकांक: सुनिश्चित पेंशन पर, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन पर और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन पर सेवारत कर्मचारियों के मामले में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-डब्ल्यू) के आधार पर महंगाई राहत।


• सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी के अतिरिक्त एकमुश्त भुगतान।


प्रत्येक छह महीने की सेवा के लिए सेवानिवृत्ति की तिथि पर मासिक परिलब्धियों (वेतन + डीए) का 1/10 वां हिस्सा।


• इस भुगतान से सुनिश्चित पेंशन की मात्रा कम नहीं होगी।

* लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कर्मचारी का प्रति महीना 10% करने वाला हिस्सा का क्या होगा। वो मिलेगा या नहीं।


Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।