व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने मनाया काला दिवस, दी हड़ताल की चेतावनी

व्यवहार न्यायालय कर्मियों ने मनाया काला दिवस, दी हड़ताल की चेतावनी

पटना। आज बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर पूरे राज्य भर के व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के द्वारा ब्लैक डे मनाया गया। 



Bihar civil court employees celebrated Black day, warn for strike. 

बिहार व्यवहार न्यायालय के राज्यकर्मियों के द्वारा काली पट्टी लगाकर राज्य सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित बिहार व्यवहार न्यायालय संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी जी के द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि राज्य सरकार, माननीय उच्च न्यायालय पटना के स्थायी समिति द्वारा किया गया अनुशंसा एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश जिसमें शेट्टी कमिशन के अनुशंसा को लागू नही करने से कर्मचारी आक्रोशित हैं, उसी का नतीजा के रूप में आज पूरे बिहार के व्यवहार न्यायालय कर्मी काला दिवस मनाने पर मजबूर है। साथ ही संवर्ग तीन एवम् चार के कर्मियों को कोई पदोन्नति नहीं दिए जाने, अनुकम्पा के अधार पर नियुक्त नही किए जाने तथा राज्य संवर्ग कर्मी घोषित करनें हेतु आक्रोश व्यक्त किया गया है। 

उन्होंने ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि माँग की पूर्ति नहीं होने पर एक मई 2024 को एक दिन का सांकेतिक हड़ताल और एक जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर संघ के कर्मी जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।