ओडिसा का मुख्य न्यायधीश बनाए जाने पर न्यायालय संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

 ओडिसा का मुख्य न्यायधीश बनाए जाने पर न्यायालय संघ द्वारा विदाई समारोह आयोजित 

पटना उच्च न्यायालय के न्यायधीश आदरणीय श्री चक्रधारी शरण सिंह जी को ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश बनाए जाने पर बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी, महासचिव श्री सत्यार्थ सिंह एवम् समन्वयक श्री सत्यप्रकाश सिंह के द्वारा मोमेंट, अंगवस्त्र प्रदान किया गया। साथ ही माला पहनाकर विदाई दी गई। इस आयोजन में उपस्थित न्यायालय के कर्मचारी की ओर से उन्हें अगला पद सर्वोच्च न्यायालय में आसीन होने की शुभकामना की कामना किया गया।



श्री चक्रधारी शरण सिंह पटना हाईकोर्ट में 05 अप्रैल 2012 को योगदान दिए थे। तब से लगातार पटना हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। ऐसे फरबरी 2023 में इन्हें कार्यकारी न्यायधीश भी बनाया गया था।

दिसंबर 2010 में उन्हें पटना हाईकोर्ट का एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।

जैसा कि आप जानते है कि केंद्र सरकार ने छह न्यायलयों के मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति हेतु एक पैनल बनाया था जिसमे श्री चक्रधारी शरण सिंह जी को ओडिशा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।