पौध संरक्षण किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन, बीज की बुआई के साथ जैविक कीटनाशक के बारे में दी गई जानकारी
पौध संरक्षण किसान पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन, बीज की बुआई के साथ जैविक कीटनाशक के बारे में दी गई जानकारी जहानाबाद (28 दिसंबर 2023) जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में आज गुरूवार को पौध संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के पंचायत पश्चिमी सरेन में किया गया। यह आयोजन जिले के प्रत्येक प्रखंड के तीन पंचायत में किया जाना है। जिसमे मखदुमपुर प्रखंड के पश्मी सरेन पंचायत के कृषि समन्वयक पंकज कुमार एवम किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार ने इस द्वितीय सत्र में किसानों को पौध संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। श्री पंकज कुमार ने उपस्थित किसानों को फसल लगाने के पूर्व मुख्य खेत की तैयारी कैसे की जाती है। समयानुसार बीज की बुआई, फसल के अनुसार पैकेज और निरंतर अभ्यास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे जैविक कीटनाशक ट्राइकोडरमा, स्यूडोमोनस, ब्यूभेरिया, वेसियाना इत्यादि के बारे में भी बताया। किसान सलाहकार श्री नंदकिशोर कुमार ने कीटनाशकों के छिड़काव की विधि एवम बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों को समेकित उर्वरता प्रबंधन के अंतर्गत रबी फसल में जैव...