Monday 11 September 2023

रील बनाओ और 1 लाख रुपए इनाम जीतो

 बिहार टूरिज्म रील बनाओ और 1 लाख रुपए इनाम जीतो।

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता के तहत आपको अपने मोबाइल से या कैमरे की सहायता से बेहतरीन और खूबसूरत रील बनाना है। अगर इस रील पर्यटन विभाग को पसंद आ गया तो आपको लाखों रुपया का इनाम मिलेगा। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के लोग भाग ले सकते हैं। इसके लिए बिहार के पर्यटन स्थलों, खान पान और संस्कृति से संबंधित रील बनाने हैं और इसके लिए आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। 


दरअसल इस रील बनाओ प्रतियोगिता के द्वारा बिहार के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग और देश विदेश के अधिकांश लोगों तक। पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

रील बनाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता के लिए क्या करें

रील बनाओ इनाम पाओ प्रतिगोगिता में भाग लेने पर्यटन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in/en/events/bihar-tourism-reel-making-contest पर रजिस्टर करना होगा। उक्त वेबसाइट पर रजिस्टर  करने के बाद आप अनलिमिटेड रील बनाकर कर भेज सकते हैं।

रील बनाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता में भाग लेने की आखिरी तारीख

 इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 01/09/2023 से 15/09/2023 तक का समय दिया गया है।


जो व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहत है वे अपना नाम, जन्मतिथि, पत्राचार पता, अपना ईमेल, मोबाइल नंबर भी रजिस्टर करना होगा। अपना पहचान के लिए एक वैध पहचान पत्र भी जमा करना होगा। जिसमें आधार कार्ड या पैन कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र उपयुक्त होगा।

हम आपको बता दें कि यह बिहार पर्यटन रील बनाओ प्रतियोगिता 2023 में किसी भी उम्र के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए कोई भी फीस नहीं है। आपकी एंट्री बिलकुल निशुल्क हो।


रील बनाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगी की न्यूनतम आयु 12 वर्ष होनी चाहिए।

रील न्यूनतम 10 MB से 100 MB के बीच होना चाहिए। यह रील पिक्सल उपयुक्त आकार वाले HD मानक में शूट होना चाहिए। वीडियो 10 सेकेंड से कम और 60 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए। स्क्रीन पर 100% देखने पर फाइल साफ होनी चाहिए।

पुरस्कार एवम सम्मान

पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को प्रशंसा प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा तथा इसका उल्लेख सोशल मीडिया पर भी किया जायेगा।


पुरस्कार की राशि

प्रथम पुरस्कार - ₹1,00,000/-

द्वितीय पुरस्कार - ₹50,000/-

तृतीय पुरस्कार - ₹25,000/-

 सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार - ₹10,000/-

प्रतियोगिता के लिए आवेदन यहां करें Click here

No comments:

Post a Comment