Monday 25 September 2023

11 राज्यों को मिला 9 वंदे भारत ट्रेन, देखिए रूट और किसका कितना किराया

11 राज्यों को मिला 9 वंदे भारत का तोहफा, जानिए रूट और किसका कितना किराया
अगर भारत में हाई स्पीड ट्रेनों की बात की तो अब तेजस और वंदे भारत जैसे एक्सप्रेस ट्रेनों का नाम आता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्थान लेते जा रही है। कुछ राज्यों की ओर से भी वंदे भारत ट्रेनों की मांग लगातार बढ़ रही है। रेलवे इन डिमांड को पूरी करते हुए एक के बाद नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दे रहा है। 



अगर तोहफे की बात किया जाए तो भारत सरकार 24 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई राज्यों को दिया। इन सभी नौ ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखा कर रवाना किए। ये ट्रेनें 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ेंगी। बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा जिन राज्यों को मिला है उनमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। इन वंदे भारत ट्रेनों से न केवल इन राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि सफर का समय भी कम होगा।


9 वंदे भारत का तोहफा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक साथ इन वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी के विस्तार होगा। जिन राज्यों को इन वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिला है, उनमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल , ओडिशा, झारखंड और गुजरात है। इन रूट पर इन ट्रेनों को चलाया जा रहा है.....

1. उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

2. हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

3. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

4. राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

5. जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

6. रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

7. तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस

8.विजयवाड़ा-रेनिगुंटा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस

9. कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस



जानिए किस ट्रेन में लगेगा कितना किराया

किराए की बात करें तो उदयपुर से जयपुर के लिए चेयरकार 965 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास 1920 रुपए किराया लगेगा। रांची से हावड़ा का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपए और भोजन के साथ 2200 रुपए, जबकि नॉन एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1030 रुपए और भोजन के साथ 1155 रुपए तय किया गया है। बेंगलुरु-हैदराबाद वंदे भारत का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में 2865 रुपये रखा गया है। पटना-हावड़ा वंदे भारत के एसी एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,722 रुपए और एसी चेयर कार का किराया 1,501 रुपए रखा गया है।


No comments:

Post a Comment