NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंधु चंपारण पहुंचे, आज के प्रस्तावित कार्यक्रम तय, स्वागत की जोरदार तैयारी

NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु चंपारण पहुंचे, आज के प्रस्तावित कार्यक्रम तय, स्वागत की जोरदार तैयारी

दिनांक 01.06.2023 को पुरानी पेंशन चम्पारण सत्याग्रह रथ यात्रा एवं Town Hall मे आयोजित सभा के सफल संचालन हेतु NMOPS, राज्य कमिटि द्वारा तैयारी की समिक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त कमिटि के द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। ये समाचार www.pkonline.co.in पर पढ़ रहे हैं। 



प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नवत् कार्यक्रम की रूपरेखा / मार्ग विवरणी-

1. मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार बंधु, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, NMOPS का बेतिया से मोतिहारी के लिए प्रस्थान-     11:20 बजे

2. मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार बंधु माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, NMOPS का स्वागत – NH-28A शंकर ढाबा बंजरिया के नजदीक-                       12:30 बजे

3. गाँधी मैदान स्थित बापू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण-  01.15 बजे

4. टाउन हॉल मोतिहारी में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ - 01:30 बजे

05. फोटो सेशन, मिडिया सम्बोधन एवं संक्षिप्त प्रबोधन- 02:45 बजे

06 मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान -        03:00 बजे




National Movement for Old Pension Scheme के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरूण पाण्डेय एवं महासचिव, श्री शशि भूषण कुमार, महासंघ (गोपगुट) के महासचिव श्री प्रेमचन्द्र सिन्हा, रेलवे के कर्मचारी नेता श्री कमल उसरी, जिला स्तर से श्री अनुराग कुमार, श्री प्रियरंजन शुक्ला, श्री त्रिभुवन प्रसाद एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। परिभ्रमण के दौरान मजदूर संघ, ऐक्टू के जिला सचिव श्री विष्णुदेव प्रसाद के द्वारा समर्थन प्राप्त हुआ तथा इस आन्दोलन मे अपनी भागदारी सुनिश्चि आश्वासन दिया गया। उक्त आशय की जानकारी श्री धर्मवीर चौधरी, जिला अध्यक्ष NMOPS, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा दी गयी। श्री चौधरी सभी संघों के कर्मियों / पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि पुरानी पेंशन प्राप्ती तक इस आन्दोलन मे अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा लगा दें।

👉 इन्हें भी पढ़ें 






Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।