Thursday 15 June 2023

मिलिए गंगा का बेटा NEET टॉपर्स में से एक विभु उपाध्याय से...

 मिलिए गंगा का बेटा NEET टॉपर्स में से एक विभु उपाध्याय से...

उत्तरप्रदेश के बदायूं का रहने वाला 17 वर्षीय लड़का विभु उपाध्याय NEET exam 2023 में 720 में से 662 अंक लेकर टॉपर्स में अपना जगह बनाया है। अब इनका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा। विभु अपना पहली बार में ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पास कर लिया है। यह समाचार www.pkonline.co.in पर पढ़ रहे हैं।


सबसे बड़ी बात यह है कि जिस प्रकार नीट की तैयारी 9वीं क्लास से कर रहा था वैसे ही गंगा के कचला घाट पर 2019 से गंगा आरती भी करता आ रहा है। 

विभु उपाध्याय ने पूर्व जिला पदाधिकारी DK singh को धन्यवाद देते हुए मीडिया को बताया कि उनके ही अथक प्रयास से गंगा आरती की शुरुआत हुआ था जिस कारण मेरे जैसे लोगों को सनातन धर्म से जुड़े रहने का मौका मिलता है।

विभु उपाध्याय चार वर्षों से सतत गंगा आरती करते रहे हैं और नीट exam में टॉपर्स में से एक हैं। विभु ने कहा कि धर्म आपके उत्थान का कारक है, धार्मिकता को समय नष्ट करना या आडंबर मानकर उसके प्रतिको से भागना उचित नहीं है। धर्म वह आलंब है जो आपके क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर तक ले जाने की क्षमता रखता है।

No comments:

Post a Comment