व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का कैलेंडर 2023 न्यायमूर्ति ने किया जारी, अभी करें डाउनलोड
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेंडर न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर झा द्वारा विमोचित
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन पटना हाईकोर्ट एवम 'झारखंड रांची हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डा. रवि रंजन एवं पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर झा जी अपने हाथों से विमोचन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैलेंडर में दी गई जानकारी से आपसी पहचान मजबूत होती है। यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।
कैलेंडर विमोचन के अवसर पर ही गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम एवं होली पर्व को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी ने बताया कि संघ द्वारा विमोचित 2023 के कैलेंडर में संघ एवम न्यायालय के प्रमुख पदाधिकारियों का नाम, मोबाइल नंबर दिया गया है। यहां तक कि बिहार के सभी जिलों के व्यवहार न्यायालय से संबंधित कार्यरत पदाधिकारियों का नाम और मोबाइल नंबर है ।

इस कैलेंडर में सभी पर्व त्यौहार के औपबंधिक छुट्टियां प्रदर्शित की गई है ।इस अवसर पर प्रमुख महासचिव सत्यार्थ सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैलेंडर व्यवहार न्यायालय के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसमें पूरे साल भर की गतिविधियों की जानकारी, अवकाश, पर्व, त्यौहार सभी की विस्तृत जानकारी दिया गया है। यह कैलेंडर आपसी समर्पण का भाव प्रदर्शित करता है। कोषाध्यक्ष श्री राजीव कुमार कार्यकारणी सदस्य श्री शशि भुषण सिन्हा भी मौजूद थे।
👇 इन्हें भी पढ़ें

Comments
Post a Comment