सचिवालय कर्मी में संविदा बहाली एवं पदनाम परिवर्तन नहीं होने के कारण आक्रोश व्याप्त


सचिवालय कर्मी में संविदा बहाली एवं पदनाम परिवर्तन नहीं होने के कारण आक्रोश व्याप्त

पटना शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार सचिवालय सेवा के अवर सचिव और प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर संविदा नियोजन हेतु सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं।इससे प्रोन्नति की आस लगाए उन कर्मियों पदाधिकारियों में काफी रोष है जिनकी प्रोन्नति अहर्ता पूरी करने का बावजूद भी नही दी जा रही है।इसी बीच सचिवालय सेवा के मूल कोटि का पदनाम विकास आयुक्त की अनुसंशा और वित्त विभाग के अनुमोदन के बाद भी सहायक से बदलकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी नही किये जाने पर विधान पार्षद श्री रामबली सिंह के प्रश्न के उत्तर पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तथ्यों से परे उत्तर देते हुए ग्रुप बी के सचिवालय सहायकों की तुलना परिचारी एवम अनुसेवक से करने पर भारी नाराजगी उतपन्न हो गयी है। ये समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।



आज अपराह्न 1 बजे बिहार सचिवालय सेवा के सदस्यों द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर विकास भवन के सामने श्री दारोगा राय की मूर्ति के सामने इन दोनों मुद्दों पर आक्रोश प्रकट किया गया। संघ के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रोन्नति के पदों पर सेवानिवृत्त संविदा नियुक्ति के विज्ञापन को रद्द नही किया गया और पदनाम परिवर्तन नही किया गया तो संघ सोमवार को इन दोनों पत्रों की प्रति का सार्वजनिक रूप से अग्निदहन करेगा एवं आगे की कार्रवाई करेगा। 


उनका कहना है कि साजिश के तहत क्रमिक रूप से एक खास सेवा संवर्ग का मनोबल तोड़ा जा रहा है।आक्रोश सभा में पुरानी पेंशन आन्दोलन के प्रांतीय अध्यक्ष वरुण पांडेय और संघ के पदाधिकारी प्रभात ठाकुर, सूरज कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

👇 इन्हें भी पढ़ें




Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।