Sunday 13 November 2022

जानें क्या कहता है आज आपका राशिफल 13 नवंबर 2022

      आज का राशिफल            13/11/2022 दिन रविवार

ज्योतिष शास्त्र के गणना के हिसाब से 12 राशियां होती है। राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्र की गति पर निर्भर करता है। ये 12 राशियां कमश मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, और मीन राशि है। तो हम आपको इन सभी 12 राशियों का ग्रहफल बताएंगे। यह ग्रहफल विभिन्न ज्योतिष शास्त्र के गणनाओं का संकलन है। यह राशिफल www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।


मेष राशि :- पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्य में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।व्यवसायिक वर्ग को अपने व्यापार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। माता पिता का स्वस्थ पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काम समय पर करें , देर करने पर नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

वृष राशि:- वृष राशि वाले कोई भी काम शिद्दत से करेंगे । घर पर मेहमानों का आगमन होगा। अपने बच्चों पर ध्यान दें। माता पिता के साथ खुशियों को साझा करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें ।आपके कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।


मिथुन राशि :- मिथुन राशि वाले को अपने कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यर्थ के झगड़े या वाद विवाद से बचें। आर्थिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा अपने बातों से किसी बड़े बुजुर्ग को आहत ना करें। आपको अपने प्रियजनों से प्रेम मिलेगा।

कर्क राशि :- कर्क राशि वाले आज अपने जीत की खुशी दोस्तो के साथ बांट सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति का अवसर प्राप्त होगा। अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताने पार्क या सिनेमा जा सकते हैं। आपके व्यापार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

सिंह राशि :- सिंह राशि वाले आज आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। प्रयास से पीछे न हटें। मनोरंजन पर कुछ ज्यादा खर्चे होंगे। अपने बच्चों पर ध्यान दें , उनको जरूरत के अनुसार ही मदद करें। आज पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि :- कन्या राशि वाले को आज काम काज के क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। धैर्य धारण रखें। सेहत पर ध्यान दें। दूसरे को मदद करें। वाद विवाद में अपने आप पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि :- तुला राशि वाले को धैर्यशील बनना चाहिए। दोस्तों के साथ वाद विवाद और झगड़े न करें। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शराब से दूर रहें। बिना विचारे पैसे देने से बाद में परेशानी होगी। ऐसा कोई बात न करें जिससे घर के लोग नाराज हों।

वृश्चिक राशि:- दिल के मरीज को कॉफी पीने से आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काम का प्रेशर रहेगा। कोई रिश्तेदार पैसा मांगेगा। प्रेमी एक दूसरे के भावनाओं को समझेंगे। एकांत में आनंद महसूस करेंगे। व्यर्थ का क्रोध न करें अन्यथा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपके पिता से वैचारिक मदभेद हो सकते है।

धनु राशि :- क्रोध से बचें, मन शांत रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर का सहयोग मिलेगा। रहन सहन पर थोड़ा कष्ट मय प्रतीत होगा। दान पुण्य करें इससे मानसिक संतोष मिलेगा। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला है तो विजय मिलेगा। धन लाभ होने का संभावना है। काम के अधिक दबाव से झुंझलाहट महसूस करेंगे।

मकर राशि :- मकर राशि को ज्यादा चिंता और तनाव आपके सेहतबपर असर करेगी। मानसिक रूप से संयम बरते। अटके हुए मामले और उलझेगें। छोटी छोटी बात पर आपके प्रिय से झगड़ा हो सकता है। अपना गुस्सा जीवन साथी पर निकालने से बचें। आशा निराशा का भाव मन में पैदा होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान रखे। कार्यभार में वृद्धि होगा। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।

कुंभ राशि :- बातचीत में संयत रखे, मानसिक शांति अवश्य मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से भेंट या बातचीत होगी। जीवनसाथी से मदभेद संभव है। रियल स्टेट में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिलेगा। घर में कोई बड़े बदलाव करने से पहले अपने बड़े से सलाह मशविरा अवश्य कर लें। आज आप अपने जीवन साथी को सरप्राइज़ से सकते हैं।

मीन राशि :- मीन राशि अपना नियत दूसरे के प्रति साफ रखें अन्यथा मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। किसी की बुराई के बजाय भलाई पर ध्यान दें। पैसे की समस्या आ सकती है। आपके भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह से सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। घरेलू तनाव से दूर रहें। आपके हसने हंसाने का अंदाज दूसरों को भाएगा। पुराने मित्र को देखकर कुछ सबक सीखने का मौका मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपका दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगा।

No comments:

Post a Comment