बेरोजगार युवक ने सेना में अधिकारी बताकर की सगाई, पोल खुलते ही शादी से पहले लड़की को लेकर हुआ फरार


बेरोजगार युवक ने सेना में अधिकारी बताकर की सगाई, पोल खुलते ही शादी से पहले लड़की को लेकर हुआ फरार

आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी का हाथ बेरोजगार के हाथों में देना नही चाहता। अपनी बेटी की शादी के लिए कहीं ना कहीं नौकरी वाला या अच्छा खासा कमाता लड़का ही खोजता है। अगर कही नौकरी वाला लड़का मिल गया तो उसकी सत्यता की जानकारी जुटाना भी मुश्किल है। कई बार लड़का झूठ बोलकर शादी कर लेता है । ये न्यूज www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं ।




अब इसी तरह का एक खबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आई है। यहां एक युवक अपने आपको सेना में लेफ्टिनेंट बताकर लड़की से सगाई तक कर ली । ये लड़का मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला था जो खुद को सेना में लेफ्टिनेंट बताकर लड़की से सगाई कर ली। सगाई होने के बाद वह लड़का तीन बार होने वाले ससुराल भी गया।





इसके बाद लड़की के पिता ने सेना में किसी संपर्क के आदमी से अपने दामाद के बारे में पता करवाया , तो जो बाद सामने आई ये जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गया। वो हैरान परेशान हो गए क्योंकि उनका होने वाले दामाद सेना में किसी भी पद पर कार्यरत नही था।


अब लड़की वालों ने सगाई तोड़ दी लेकिन फर्जी लेफ्टिनेंट लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी फर्जी लेफ्टिनेंट के खिलाफ लड़की के पिता ने बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। सेना के वर्दी में आरोपी का फोटो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



कहते है ना की शादी ब्याह जांच परखकर करना चाहिए। इसमें लड़की वाले कोई कोताही नहीं बरती है। वास्तिविकता में मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी गुड्डू राठौर ने ग्वालियर के कोटेश्वर मुहल्ले में रहने वाले सुरेंद्र सिंह राठौर को बातचीत में बताया था की उनका बेटा सुनील नौकरी करता है और सेना में लेफ्टिनेंट है। इसके बाद सुरेंद्र सिंह अपनी बिटिया की शादी फर्जी लेफ्टिनेंट के साथ तय कर दिया था। इसके बाद सगाई की रस्म तक हो गया । इस रस्म में अंगूठी की अदला बदली हो गई। फिर सुरेंद्र सिंह ने अपने भावी दामाद को अंगूठी के साथ सोने की चैन भी गिफ्ट कर दिया।

इसके बाद लड़का लड़की में फोन पर बात चीत भी शुरू हो गया। इसके बाद सुनील अपने होने वाले ससुराल तीन बार आ भी चुका।



फोन पर बात चीत के दौरान सुनील ने लड़की को अपने मीठे जाल में फांस चुका था। इतना होने के बाद लड़की लड़के के झांसे में आ गई और शादी के पहले ही सुनील लड़की को लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत भी सुरेंद्र सिंह बहोड़ापुर थाने में लिखवाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस तलाश शुरू कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।