पंचायत योजना को धरा पर उतारने हेतु ग्राम सभा का आयोजन

 

 
पंचायत योजना को सरेन की धरती पर उतारने के लिए ग्राम सभा

पंचायती राज्य के अधीन बिहार के सभी पंचायतों में आम बैठक का आयोजन किया जाना है । इसी आलोक में मखदुमपुर प्रखंड के पश्चिमी सरेन ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन सरेन पंचायत भवन में किया गया । इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से ग्राम विकास योजना को तैयार कर ई स्वराज पोर्टल के माध्यम से सरकार के पास भेजना है । इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरेन की मुखिया सविता देवी ने की ।



पंचायत भवन सरेन में किए गए यह बैठक पंचायती राज विभाग के तहत पंचायती राज पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में किया गया था जिसमें सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण को रखते हुए 11वीं सूची में शामिल 29 विषयों पर तथ्यपरक आंकड़ों के आधार पर पंचायत के आवश्यकता अनुसार उपलब्ध संसाधन एवम संस्थागत ग्राम पंचायतों के आगामी वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए समग्र, समावेशी, सहभागी ग्राम पंचायत योजना के लिए ई स्वराज पोर्टल तैयार की जानी है । यह न्यूज आप www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं ।



मुखिया सविता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) के अन्तर्गत ग्राम सभाओं की बैठक के माध्यम से जनसमुदाय की आवश्यकताओं का चिन्हीकरण एवं प्राथमिकीकरण कर, विभिन्न स्त्रोतों एवं योजनाओं से उपलब्ध होने वाले संसाधनों को समेकित कर सहभागी नियोजन द्वारा वार्षिक एवं पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार की जाती है। इस प्रकार तैयार की गई वार्षिक कार्य योजनाओं को पंचायती राज मंत्रालय की ई स्वराज पोर्टल पर अंकित जाता है।




पंचायत सरपंच मोही यादव ने भी जीपीडीपी कार्य योजना पंचायत के धरा पर उतारने की बात कहा। कृषि समन्वयक सत्येंद्र नारायण गौतम और किसान सलाहकार नंदकिशोर कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि संबंधित कोई भी समस्या हो , नि:संचोक बताए, इसे हर हाल में समाधान किया जाएगा ।



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।