किसानों को वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक ना करने पर स्पष्टीकरण नोटिस
कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर से देश की हालत कहीं बेकाबू है तो कहीं सामान्य ! लेकिन इस वायरस का बुरा असर लगभग हर राज्य में देखने को मिल रहा है ! इस बुरे असर को नियंत्रण करने के लिए भारत के कई राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है ! भारत में बनी दो तरह के वैक्सीन है और डाक्टरों के अनुसार दोनों वैक्सीन कोरोना वायरस पर बहुत ही असरदार है ! लेकिन बिहार के कई जिलों में इसके बारे में कई तरह के अफवाह फैलाई जा चुकी है ! जिसमें बिहार की जनता, किसान, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस अफवाह के कारण वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं, उनका मानना है कि वैक्सीन लगवाने से नपुंसकता फैल सकती है या फिर बांझपन का भी असर हो सकता है ! ऐसे एक तरह के वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन में ऐसे तत्वों का मिश्रण है जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह सब अफवाह है इसे ना माने ! भारत में बनी दोनों वैक्सीन- कोवीशील्ड और कोवैक्सीन काफी सुरक्षित और असरकारक है ! यह समाचार आप HINDI news पर पढ़ रहे हैं ! इस भ्रांतियां से निपटने के लिए बिहार सरक...