Posts

Showing posts from February, 2021

NPS : बुढ़ापे की लाठी

Image
                              न्यू पेंशन स्कीम (NPS)का कार्य प्रणाली एनपीएस भारत सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सेवानिवृत्ति बचत योजना है।   वैसे एन आर आई भी अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 1 जनवरी 2004 के बाद आने वाले कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम की  कार्य योजना को केंद्र सरकार द्वारा अंजाम की दिया गया  था ! यह NPS एनपीएस प्रणाली  आर्मी फौज को छोड़कर सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाया गया है , न्यू पेंशन स्कीम की देखरेख का जिम्मेवारी एनएसडीएल की है और एनएसडीएल ने पेंशन संबंधित देखरेख के लिए  नेशनल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी यानी सीआरए को नियुक्त किया है ! यही सीआरए कर्मचारियों के  प्राप्त होने वाले  एकमुश्त वेतन से 10% की योगदान को विभिन्न  शेयर , बॉन्ड में निवेश किया जाता है ! एनपीएस के तहत भारत में CRA एक ऐसा एजेंसी है जो ग्राहकों का रिकॉर...

सरकारी बस कर्मचारी हड़ताल पर

Image
 तमिलनाडु में राज्य परिवहन बस के कर्मचारी आज रात्रि 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं इस तरह से आज तमिलनाडु परिवहन की हड़ताल के दूसरे दिन है ! परिवहन कर्मचारियों की मुख्य मांगे, जिसमें 14 वीं वेतन समझौते को तत्काल लागू करने, राज्य परिवहन निगमों को पर्याप्त धन देने, सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनों के तत्काल भुगतान सहित विभिन्न मांगों पर जोर दिया गया है। कर्मचारियों, और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान की मुख्य मांगे शामिल है ! राज्य परिवहन यूनियनों के अनुसार यह हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी ! यूनियनों के अनुसार, तमिलनाडु भर में परिवहन कर्मचारियों ने कल आधी रात से अपनी हड़ताल शुरू कर दी। इस संघर्ष का नेतृत्व लिट्टे, सीटू, एचएमएस, एटक कर रहे हैं। अन्ना संघ और उसकी सहयोगी 9 यूनियनों ने संघर्ष में हिस्सा नहीं लिया। सरकारी बस कर्मचारियों की हड़ताल चेन्नई विल्लुपुरम तिरुचिरापल्ली मदुरई कोयंबटूर सहित कई शहरों में दैनिक यात्री को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है ! दैनिक यात्री के साथ साथ शैक्षिक संस्थानों में जाने वाले लोग भी परेशान देखें गए कई लोग जल्...

भारत के पड़ोसी देश और उनके रिश्ते

              भारत के पड़ोसी देश और उनके रिश्ते 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत पाकिस्तान और चीन के बीच आपसी सौहार्द्र और मधु संबंध की उम्मीदें की जा रही थी ! नरेन्द्र मोदी ने शुरुआत में अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ संबंध बेहतर करने की दिशा में काफी प्रयास भी किए। इसी सिलसिले में चीन के राष्ट्रपति को निमंत्रण देकर बुलाने पर जिस तरह से स्वागत किया गया  और 14 है समझौते पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें औद्योगिक पार्क, मानसरोवर के नए रास्ते रेलवे में सहयोग समेत 14 समझौते पर हस्ताक्षर किए !  जिस तरह से मोदी ने उनकी आगवानी की, उससे लगा कि दोनों देशों के बीच सम्बन्ध सुधरेगा। इस यात्रा के दौरान कैलाश मानसरोवर के नए मार्ग और रेलवे में सहयोग समेत 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।  हालांकि उसी दौरान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 1000 जवान पहाड़ी से जम्मू कश्मीर के चुमार क्षेत्र में घुस आए थे। भारत ने चीनी राष्ट्रपति के सामने यह मुद्दा उठाया लेकिन अपनी तरफ से वार्ता में कोई खलल नहीं पड़ने दिया। 18 जून साल 2017 को डोकलाम...

सचमुच अच्छे दिन आ गए " !

सचमुचअच्छे दिन आ गए " !  पेट्रोल की बढ़ती कीमत को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि " सचमुच अच्छे दिन आ गए " ! जी हां, वही अच्छे दिन !  जिसके बारे में अक्सर भारतीय जनता पार्टी के लोग और कई बार श्री नरेंद्र मोदी जी अपनी सभाओं में भी अच्छे दिन का जिक्र कर चुके हैं ! सुरसा के मुंह की तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है जनता त्राहिमाम कर रही है पेट्रोल की दरें कहीं-कहीं 3 अंकों को छू चुकी है !  विपक्षीी पार्टियों को इस पर सरकार के घेरने के लिए एक अच्छा मुद्दा मिल गया है शिवसेना ने कल ही मुंबई में सभी पेट्रोल पंपों पर क्या यही अच्छे दिन है के बैनर लगाया तो वही सत्ता पक्ष के जाने-माने एक नेता ने भी राम का राज्य की तुलना रावण की लंका और सीता की नेपाल से कर दी !  भारत के रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने भी पेट्रोल पर लगाया गया भारत सरकार तथा राज्य सरकार के टैक्सों को कम करने का आवाहन करना पड़ा ! जो लोग पेट्रोल के कीमत ₹100 के आसपास होने पर जो शोर मचा रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि हमारे प्रधानमंत्री जी और भाजपा को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया ह...

बेटे के गम में मां पिता और दो बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

'मैं हनुमान प्रसाद सैनी, मेरी पत्नी तारा देवी, 2 बेटियां पूजा और अन्नू अपने पूरे होश में यह लिख रहे हैं। हमारे बेटे अमर का स्वर्गवास 27 सितंबर 2020 को हो गया था। हमने उसके बिना जीने की कोशिश की, लेकिन उसके बगैर जिया नहीं जाता। इसलिए हम चारों ने अपनी जीवन लीला खत्म करने का फैसला लिया है। अमर ही हम चारों की जिंदगी था। वही नहीं तो हम यहां क्या करेंगे। घर में किसी चीज की कमी नहीं है। जमीन है, घर है, दुकान है, नौकरी है। बस सबसे बड़ी कमी बेटे की है। उसके बिना सब बेकार है। हम पर किसी का कोई कर्ज बाकी नहीं है। प्रशासन से निवेदन है कि किसी भी परिवारवाले को परेशान न करें। ये हमारा अपना फैसला है। सुरेश (हनुमान के छोटे भाई), हम सब का अंतिम संस्कार परिवार की तरह ही करना। कबीर पंथ की तरह मत करना। सब अपने ​रीति रिवाज से करना और अमर का कड़ा और उसके जन्म के बाल हमारे साथ गंगा में बहा देना है। अमर की फोटो के पास सब सामान रखा है। सुरेश मेरे ऊपर किसी का कोई रुपया-पैसा बाकी नहीं है।' परिवार के मुखिया को राजस्थान में पूर्व भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी का भतीजा बताया जाता है। पड़ोसियों ने बताया कि कमरे...