Saturday 26 August 2023

भारत के इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच है 2 KM की दूरी

भारत के इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच है 2 KM की दूरी

जब भी आपको कहीं भी लंबी दूरी जाना होता है तो सबसे कम खर्चे में आपके साथ भारतीय रेलवे ही निभाता है। आप चैन से एक स्टेशन से दूसरी स्टेशन तक यात्रा तय करते हैं। ऐसे भारतीय रेलवे का पूरा भारत में बहुत ही बड़ा नेटवर्क है। यह जंगल, खेत, रेत पहाड़ होते हुए आपको मंजिल तक पहुंचाता है। लेकिन आज हम भारतीय रेलवे का एक आश्चर्यजनक बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।
 यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।



 जी हां। हम चर्चा करने जा रहे हैं एक ऐसे रेलवे स्टेशन की बिहार राज्य में स्थित है। इस स्टेशन के दो प्लेटफार्मों की दूरी 2 km हैं। ऐसे तो आपको भी इस स्टेशन से यात्रा करने का मौका जरूर मिला होगा। लेकिन अपने दिमाग पर जोर कम दिए होंगे।  भारतीय रेलवे का यह स्टेशन बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित है। इस स्टेशन का नाम है बरौनी जंक्शन। जो गंगा  किनारे स्थित है।

बरौनी जंक्शन से होते हुए रेलगाड़ी दिल्ली, अहमदाबाद तक जाती है। यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। ऐसे बरौनी शहर औधोगिक शहर के लिए जाना जाता है जहां थर्मल पॉवर प्लांट के साथ साथ खाद का भी कारखाना है।
क्या है मामला
 बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित इस बरौनी जंक्शन को अंग्रेजों द्वारा 1883 ईस्वी में बनाया गया था। तब प्लेटफॉर्म संख्या एक से शुरू किया गया था। लेकिन इस स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मालगाड़ी को खड़ा किया जाता था, जिससे पैसेंजर्स को काफी परेशानी होती थी। कुछ पैसेंजर्स ने रेलवे से शिकायत की, लोगों की शिकायत के बाद कुछ दूरी पर एक और बरौनी जंक्शन बनाने का फैसला लिया गया। अब वर्तमान बरौनी जंक्शन से दो किलोमीटर की दूरी पर दूसरा बरौनी रेलवे स्टेशन बनाकर तैयार किया गया और यहां प्लेटफॉर्म की संख्या भी 1 ही रखी गई। लेकिन समस्या ये थी कि दो किलोमीटर की दूरी पर एक नाम वाले दो स्टेशन बन गए।
नया बरौनी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक बन गया तो पुराने बरौनी स्टेशन से प्लेटफॉर्म नंबर 1 हटा दिया गया। मतलब पुराने स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 है ही नहीं। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 2 से शुरू होती हैं। जिन यात्रियों का ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आती है उन्हें ट्रेन पकड़ने 2 किलोमीटर दूर जाना होता है। बहुत से यात्रियों का कंफ्यूजन में ट्रेन छूट जाती है।
बिहार में स्थित यह स्टेशन बहुत ही अनोखा है, और शायद पूरे भारत में इस तरह का अनोखा रेलवे स्टेशन कही और देखने को नहीं मिलेगा। जिन यात्रियों का ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आती है उन्हें समय से दूसरी रेलवे स्टेशन पर समय से पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि समय पर 2 किलोमीटर की दूरी तय करना भी मुश्किल होता है।

न्यु बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन
इस बरौनी स्टेशन पर कुल प्लेटफॉर्म की संख्या 1 है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने रेलवे ने इस स्टेशन का नाम न्यू बरौनी जंक्शन कर दिया है। ये अपना नए अस्तित्व में दिसंबर 2020 से आ गया है। ये न्यु बरौनी स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में पड़ता है। अलग अस्तित्व में आने से इसका प्रशासनिक देख रेख भी न्यु बरौनी स्टेशन से ही हो रहा है। इस स्टेशन पर 30 ट्रेनों का ठहराव है। इसका स्टेशन कोड NBJU है।

बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन
इस बरौनी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या 2 से लेकर 9 तक है। इसकी स्थापना 1883 में ही हुई थी। यह भी पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में है। 

No comments:

Post a Comment