व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का बैठक 14 मई को, होगा इन 8 बिंदुओं पर विचार विमर्श

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का बैठक 14 मई को, होगा इन 8 बिंदुओं पर विचार विमर्श

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के द्वारा 14.05.2023 दिन रविवार को संघ भवन व्यवहार न्यायालय पटना में एक बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए व्यवहार न्यायालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी जी ने सभी जिलों के अध्यक्ष एवम सक्रिय सदस्यों को आमंत्रित किए हैं।  यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं । बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श एवं परामर्श की किया जाना है।



(1) माननीय उच्च न्यायालय पटना के स्थायी समिति के द्वारा अनुमोदित वेतन को राज्य सरकार के द्वारा लागू करने में बिलम्ब के कारण आगे की कार्यवाही पर विचार विमर्श।

(2) वर्षो से व्यवहार न्यायालय के मृत कर्मचारी के आश्रीतो को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं किया जाना

(3) वर्षों से व्यवहार न्यायालय कर्मचारीयो के पद के अनुरूप पदोन्नती एवं एम० ए० सी० पी० का लाभ नही दिये जाने।

(4) माननीय संयोजक समन्वय समिति महोदय पटना के द्वारा वर्ग ग के कर्मचारीयो को सहायक संवर्ग में पदोन्नती की कालाअवधि 11 वर्ष किए जाने के संबंध में

(5) न्यायालय कर्मचारीयों के लिए आवास, कैन्टीन की सुविधा प्रदान किए जाने के संबंध में

(6) न्यायालय कर्मचारीयों की पदोन्नती एवं नियुक्ति प्रतिवर्ष तय समय सीमा के अन्दर किये जाने के संबंध में।

(7) न्यायालय में कार्यरत सभी कर्मचारी एवं उनके आश्रितों के लिए कैशलेश स्वास्थ कार्ड और उनके दो बच्चे को उचित शिक्षा हेतु केन्द्र सरकार के अनुरूप शिक्षा भत्ता प्रदान किया जाने के संबंध में ।

(8) बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी नियुक्ति पद्दोनती स्थानान्तरण नियमावली 2022 में त्रुटी के निवारण के संबंध में सदन के अनुमति से अन्य मुद्दो पर विचार विमर्श।

बिहार व्यवहार न्यायालय के प्रदेश सचिव श्री सत्यार्थ सिंह भी बिहार के सभी जिलों से सभी प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से उपस्थित होकर अपना विचार परामर्श देने के लिए कहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।