एनएमओपीएस ने सेवानिवृत वृद्धजन को किया सम्मानित, आज मनाएगा पेंशन संकल्प दिवस


अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम बिहार के तत्वाधान में शनिवार   दिनांक 1 अक्टूबर 2022 को "अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस" के अवसर पर वृद्धजन एवं पेंशन धारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नवीन सिन्हा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कई बुजुर्ग व्यक्तियों तथा पेंशन धारियों को प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडे के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। यह समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।




यह कार्यक्रम पूरे राज्य भर में चलाया गया और लगभग सभी जिला टीम द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव श्री शशि भूषण द्वारा बताया गया कि कल गांधी जयंती के अवसर पर एनएमओपीएस बिहार "पेंशन संकल्प दिवस" के रूप में मनाएगी, जिस हेतु सभी एनपीएस कर्मी गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष यह शपथ लेंगे कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक चैन से नहीं बैठना है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिरुद्ध प्रसाद द्वारा आह्वान किया गया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई में सभी लोग शामिल हो।



प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा बताया गया की यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है और इस लड़ाई की शुरुआत आज हमने अपने वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर शुरू किया है और कल गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष पेंशन संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम किया जाएगा।

मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि एनएमओपीएस का संघर्ष रंग ला रहा है और राजस्थान छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के बाद पंजाब में भी पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्रवाई शुरू की जा चुकी है तथा शीघ्र ही मध्य प्रदेश से भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

प्रदेश विधिक सलाहकार शंकर प्रसाद द्वारा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा गया कि जिस प्रकार हम अपने बुजुर्गों का आज सम्मान कर रहे हैं वैसे ही हमारी सरकार से अपेक्षा है कि वह हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन की बहाली करते हुए हमारे सम्मान का भी ख्याल रखें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी सूरज कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रवक्ता सजीव कुमार, मो नसरूल्लाह, संगठन सचिव कौशिक कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, नीरज मिश्रा,अरुण भास्कर इत्यादि लोग शामिल रहें।

👉 इन्हें भी पढ़ें 



Comments

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।