होली पर झूमटा का आयोजन, देखें रंग बिरंग के तस्वीरें


होली पर झूमटा का आयोजन

होली एक लोकप्रिय प्राचीन हिंदू त्योहार है, जिसे वसंत का त्योहार, रंगों का त्योहार या प्यार का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार राधा कृष्ण के शाश्वत और दिव्य प्रेम का जश्न मनाता है । ये न्यूज www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं।





होली एक हिंदू परंपरा है "जो प्यार, समुदाय और वसंत जश्न मनाती हैं। यह त्योहार दुनिया भर में हिंदुओं और गैर-हिंदुओं द्वारा मनाई जाती है।





होली के दिन, पूरी सड़कें और कस्बे लाल, हरे और पीले हो जाते हैं क्योंकि लोग रंग बिरंगे अबीर गुलाल हवा में फेंकते हैं और दूसरों पर छिड़कते हैं। प्रत्येक रंग का एक मायने होता है। उदाहरण के लिए, लाल रंग प्रेम और उर्वरता का प्रतीक है जबकि हरा रंग नई शुरुआत का प्रतीक है। जश्न में लोग एक दूसरे पर पानी के छींटे भी डालते हैं।



होली फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है लेकिन इस साल होलीकादहन के एक दिन बीच के बाद मनाया गया। इसके ठीक अगले दिन बहुत से गांव, शहर में मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसी सिलसिले में आज जहानाबाद के कई महल्लों समेत मई गांव में भी मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।








मटका फोड़ प्रतियोगिता के पहले महादेव स्थान से झूमटा निकाला गया जिसमे मई गांव के ही कुछ लड़के दूल्हा दुल्हन के रूप में आगे आगे चल रहे थे। पीछे पीछे रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए होली के रंग में सरोबार झूमते गाते ढ़ोल झाल बजाते गांव के लोग चल रहे थे । इस झूमटा में शामिल रामप्रवेश प्रसाद, आशुतोष गिरी, मन्नू गिरी, विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, शंकर, विकाश, प्रकाश शामिल थे।




👉 अन्य समाचार के लिए यहां क्लिक करेंन्क्लि

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

National Executive Meeting of the All India Judicial Employees Confederation (AIJEC) Concludes Successfully

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

पाम ऑयल आपके के लिए कितना उपयोगी है।