पुरानी पेंशन योजना के लिए बिहार में प्रदर्शन , मध्यप्रदेश में भी तैयारी
पुरानी पेंशन योजना के लिए बिहार में प्रदर्शन , मध्यप्रदेश में भी तैयारी राजस्थान और झारखंड सरकार के अपने राज्यों में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने का ऐलान करने के बाद अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों के बीच काफी रोष देखा जा रहा है उनका कहना है कि अटल बिहारी वाजपेई ने नई पेंशन व्यवस्था लागू कर जो गलतियां की उस गलतियों को वर्तमान सरकार क्यों नहीं सुधार पा रही है। इसी को देखते हुए भारत के अन्य राज्यों के कर्मचारी भी पुरानी पेंशन को मांग को लेकर अपने अपने राज्य सरकारों पर धरना प्रदर्शन के साथ दवाब बनाने में जुट गए हैं। ये खबर आप www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के पास पहुंच कर प्रदर्शन करने के बाद उच्च पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपने लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए गुहार लगाई। सबसे बड़ी अचरज की बात ये रही कि शिक्षक कर्मचारियों ने जिस पदाधिकारी से अपने पुरानी पेंशन की गुहार लगा रहे थे, वे मान्यव...