बिहार का रायसुल आजम जाली नोट का तस्करी करते दिल्ली से गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेते समय रायसुल के पास से 500 रुपये के 2 लाख 98 हजार रुपये बरामद हुए। यह नकली नोट नेपाल के सुरेश नाम के तस्कर से मिला था । बिहार के रायसुल इस धंधे में पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से नकली नोटों की सप्लाई करने में शामिल है। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि कि वह एक लाख रुपये के नकली नोट 30 हजार रुपये में खरीदता है और आगे 50 से 55 हजार में बेचता है। जहां पर वह बीते चार सालों में एक करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोटों की सप्लाई कर चुका है।
पुलिस ने अनुसार आजम नकली नोट के तस्करी में पहले भी पकड़ा जा चुका है उसे इससे पहले 2008 में बिहार के जीआरपी ने नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। उस वक्त इसकी मददगार नूर निशा व इससे 2.5 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। उस वक्त इसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में आरोपी जमानत मिलने के बाद फिर से नकली नोटों की तस्करी करने लगा।
दूसरी बार फिर वर्ष 2011 में आजम को उसके एक साथी के साथ कोलकाता पुलिस ने पकड़ा। दोनों आरोपियों के पास से 16 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे।
अबकी तीसरी बार फिर से 2022 में रायसुल आजम को 2.98 लाख रूपए के नकली नोट के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Aapka news achha hai sir ji
ReplyDelete