मखदुमपुर के पीरगंज महल्ले में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया ।

मखदुमपुर के पीरगंज महल्ले में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया

वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। यह समय भारत वर्ष के लिए बदलाव का समय है, बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। साथ ही हमें इसे एक बड़े स्तर पर भी देखने की जरूरत है ताकि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके । 


इसी सोच के साथ मखदुमपुर प्रखंड के पंचायत पूर्वी सरेन के पीरगंज मोहल्ला वार्ड नंबर 6 में पीरगंज विकास समिति द्वारा वार्ड सदस्य रेहाना खातून के संरक्षण में समाजसेवी मोहम्मद सरवर अंसारी द्वारा सफाई कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जन सहयोग से किया गया । ये समाचार www.operafast.com पर पढ़ रहे हैं । इस वार्ड के सभी लोगों के द्वारा बढ़ चढ़ कर सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया । उनका कहना है कि स्वच्छता के लिए नालियों की गंदगी, मुहल्ले के आस-पास जमे कूड़े- कर्कट, गलियों की सफाई लगातार होते रहना चाहिए , जिससे भविष्य में होने वाले प्रदूषण संबंधित कोई बीमारी उत्पन्न ना हो जाए। सरवर अंसारी के कहा की गंदगी नहीं फैलाएंगे और ऐसा करने वालों को विनम्रता पूर्वक रोकने का प्रयास करेंगे , ये अभियान एक गांव तक सीमित नहीं होना चाहिए हम सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाये रखने संबंधी अभियान चलाएंगे।



अगर ग्राम पंचायत में नाली नाले की सफाई नहीं होगी तो बारिश होने से जल भराव हो जाएगा और नाली की पानी घरों तक जाएगा। इसलिए ये साफ सफाई जरूरी हो जाता है ।




इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवकों में मोo सरवर अंसारी, मोo आदिल,प्यारे पासवान, फिरदौश, भरत लाल दास, मोo अरशद, रितिक रौशन, विकाश कुमार दास, पन्ना लाल, नुरुल जमा, परवेज आलम, मोo नय्यर, मोo कैफ, मोo दिलशान, देवानंद दास, सलमान, मोo गोलडन थे । इनका सहयोग के लिए पीरगंज वार्ड 6 की ओर से धन्यवाद ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कश्यप एक पाकिस्तानी एजेंट ... जाने गुप्तेश्वर पाण्डेय नहीं क्यों ऐसा कहां

गया शहर का नाम बदला, सरकार ने दी मंजूरी

न्याय के प्रहरियों का न्याय के लिए शंखनाद: बिहार के सिविल कोर्ट कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल