Posts

Showing posts from March, 2019

NPS यानी new pension scheme की कुछ महत्वपूर्ण बातें

1 अप्रैल से बदल जाएगी सरकार की पेंशन स्कीम!   जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब   नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2019 से नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इस स्कीम में खाता खुलवाने वालों को बड़ी छूट मिलेगी. आइए जानें इससे जुड़े सभी 10 सवालों के जवाब... नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2019 से नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इस स्कीम में खाता खुलवाने वालों को टैक्स में पूरी तरह से छूट मिलेगी. सरकार ने NPS को PPF की तरह EEE यानी एग्जेंप्ट-एग्जेंप्ट-एग्जेंप्ट का दर्जा दिया है. साथ ही, NPS के तहत सरकार की ओर से दिया जाने वाला योगदान बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है. इससे पहले यह 10 फीसदी था. हालांकि कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 फीसदी ही रहेगा. आपको बता दें कि अब सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी अपनी मर्जी से इस योजना में शामिल हो सकता है. रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी एनपीएस का एक हिस्सा निकाल सकते हैं और बाकी रकम से रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए एनुइटी ले सकते हैं ! (1) सवाल: कितनी...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विदेश दौरा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विदेश दौरा मोदी 5 साल में कुल 49 बार विदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह 93 देश (इनमें 2 या उससे ज्यादा दौरे भी) गए। इनमें 41 देश ऐसे रहे, जहां वह एक बार गए। 10 देशों में वह दो बार गए। फ्रांस और जापान 3-3 बार गए। रूस, सिंगापुर, जर्मनी और नेपाल 4-4 बार गए। चीन और अमेरिका 5-5 बार गए हैं। सबसे ज्यादा 5-5 बार अमेरिका, चीन; 3-3 बार फ्रांस-जापान गए ! रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अभी तक 55 महीने में 93 विदेश दौरे कर चुके हैं। वह शतक बनाने से अब महज 7 कदम दूर रह गए हैं , पीएम मोदी विदेशी दौरों के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बराबरी कर चुके हैं। मनमोहन सिंह ने 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में 93 बार विदेश दौरे पर गए थे।  वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल के 16 वर्षों में 113 विदेश दौरे किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात करें तो उन्होंने 48 विदेशी दौरे किए, जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अपने कार्यकाल (1947 से लेकर 1962 के बीच) के दौरान 68 बार विदेशी दौरे पर गए थे...