व्यवहार न्यायालय संघ के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी
व्यवहार न्यायालय संघ के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी रविवार दिनांक 16 जून 2024 को एस एन बैंकट हॉल गायघाट पटना में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का कार्यकारणी की बैठक श्री राजेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी के साथ-साथ सैंकड़ों की संख्या में सभी जिला से आए हुए अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा प्रतिनिधिगण शामिल हुए और अपनी चार सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु न्यायालय के कर्मचारीगण 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल , सामूहिक अवकाश पर जाने के संबंध में विस्तृत रूप चर्चा हुआ और जिला के प्रतिनिधिगण द्वारा अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री राजेश्वर तिवारी के द्वारा सभी जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया उसके बाद बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री सत्यार्थ सिंह ने राज्य संघ के द्वारा विगत दिनों में किए गए कार्यवाही माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय उच्च न्यायालय पटना के द्वारा दिए गए आश्वासन एवं विधि सचिव की अध्यक्षता में राज्य सरकार के साथ 29.0...