आपकी एक बोट की ताकत और भारत की बदलती तस्वीर
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया ! देश की राजधानी दिल्ली में भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। हालांकि दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों के तहत इस साल जन्माष्टमी के मौके पर भक्तों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से वहां काफी कुछ बदल गया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कश्मीर के प्रसिद्ध लाल चौक पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। दो साल के अंतराल के बाद कश्मीरी पंडितों ने सोमवार को यहां भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए जन्माष्टमी जुलूस निकाला गया। इससे पहले यही लाल चौक स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रंग-बिरंगी रोशनियों से नहाया हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शहर के हब्बा कदल इलाके के गणपतियार मंदिर से शुरू हुआ और बरबरशाह के क्रालखुद से होते हुए ऐतिहासिक लाल चौक स्थित घंटाघर तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि जुलूस अमीरकदल पुल को पार कर जहांगीर चौक से गुजरा और मंदिर लौट आया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित भक्तों ने रथ...